बॉलीवुड की देशी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा जल्द ही अपने मंगेतर निक जोनस के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। कुछ समय पहले ही दोनों की सगाई हुई है। प्रियंका और निक की जब से सगाई हुई है वह दोनों ही एक दूसरे से प्यार का इजहार करने और अपने लव बॉन्ड को पब्लिकली दिखाने का एक भी मौका नहीं छोड़ते। फिर चाहे निक के जन्मदिन पर प्रियंका का भरे स्टेडियम में निक को किस करना हो या फिर निका का प्रियंका के हाथों में हाथ डाले इटली के लेक कोमो में टहलना हो। दोनों ही हर मौके पर साथ नजर आते हैं और अपने लव बॉन्ड को अनोखे ढंग दिखा कर सभी को प्रभावित करते हैं।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सगाई के बाद एक दूसरे के साथ कई बार नजर आए हैं और हर बार उनका प्यार और भी खूबसूरती के साथ नजर आया है। प्रियंका की रोका सेरेमनी के बाद उनकी छोटी बहन परिणीति चोपड़ा ने कहा था कि प्रियंका निक को पागलों की तरह प्यार करती हैं। जो तस्वीरें सोशमीडिया पर वायरल हो रही हैं उससे भी यह बात जाहिर हो जाती है कि वाकई दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। प्रियंका अक्सर ही अपनी और निक की तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती हैं। एक बार फिर प्रियंका ने अपनी और निक की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। आज हम आपको बताएंगे कि सगाई के बाद से सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक जोनस की कौन-कौन सी तस्वीरें खूब वायरल हुई हैं।
प्रियंका और निक की शादी की चर्चाएं जोरों पर हैं. उनकी खूबसूरत तसवीरें आये दिन सोशल मीडिया वायरल हो जाती है जिसमें दोनों की बॉन्डिंग साफ देखी जाती है. दोनों की एक और रोमांटिक तसवीर तेजी से वायरल हो रही है.प्रियंका चोपड़ा ने निक के साथ एक तसवीर शेयर की है जिसमें वे निक को पीछे से गले लगा रखा है. दोनों की इस तसवीर को बेहद पसंद किया जा रहा है. रेड ड्रेस में प्रियंका चोपड़ा बेहद खूबसूरत लग रही हैं. अभी यह जान पाना मुश्किल है कि दोनों इस वक्त कहां पर हैं।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई के तुरंत बाद ही निक का बर्थ डे पड़ा था जिसे मनाने के लिए प्रियंका खासतौर पर कैलिफॉर्निया गईं थीं। यहां के एंजल स्टेडियम में निक अपने शो की प्रैक्टिस कर रहे थे तब ही प्रियंका ने वहां पहुंच कर निक को सरप्राइज दिया और सभी के आगे उन्हें किस कर लिया। इसके बाद प्रियंका ने बेहद खास अंदाज में निक का जन्म दिन मनाया।
जब से प्रियंका चोपड़ा की निक जोनस से सगाई हुई है तब से वह बेफिक्र होकर घूम रही हैं।कुछ दिन पहले प्रियंका चोपड़ा मंगेतर निक के साथ मैक्सिको ट्रिप पर गई थीं और उसके बाद वे दोनों लॉस एंजेलिस में हैं। प्रियंका और निक की लॉस एंजेलिस में एक साथ घूमते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।इन तस्वीरों में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में प्रियंका और निक जंगल सफारी करते हुए नजर आ रही हैं। इससे पहले प्रियंका और निक को एक साथ टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स और कैरोलिना प्लिस्कोवा के बीच महिला सिंगल्स का क्वार्टरफाइनल मैच में भी देखने गईं थीं। मैच देखने के दौरान की प्रियंका और निक की तस्वीरें ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया था जिसमें प्रियंका निक के साथ कोजी होते हुए दिखाई दे रही थीं।
हाल ही में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की सगाई का फंक्शन था और इस फंक्शन में प्रियंका चोपड़ा अपने मंगेतर निक के साथ ही पहुंची थीं। इस फंक्शन में प्रियंका और निक दोनों ने ही ट्रेडिशनल इंडियन आउटफिट्स पहन रखे थे और दोनों ही उस आउटफिट में बेहद अच्छे दिख रहे थे। उनकी यह तस्वीर भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं।
गौरतलब है कि प्रियंका और निक जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। खबरों के मुताबिक दोनों इसी साल दिसंबर में शादी कर लेंगे। फिलहाल दोनों ने ही शादी की डेट को लेकर चुप्पी साध रखी है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।