herzindagi
kareena priyanka chopra main

प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर पुरानी दुश्मनी भुलाकर बनीं दोस्त, करण जौहर के काउच पर दिखेंगी साथ

बॉलीवुड की दो बड़ी सेलेब्रिटीज प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर करण जौहर के शो में साथ नजर आएंगी। उम्मीद है कि प्रियंका अपने पति निक जोनस और करीना कपूर अपने लाडले तैमूर के बारे में बात करेंगी।
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-12-13, 15:11 IST

बॉलीवुड की रुपहली दुनिया में दोस्ती और दुश्मनी दोनों ही जमकर होती हैं। कुछ साल पहले बॉलीवुड की दो बड़ी सेलेब्रिटीज करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा करण जौहर के शो पर सवालों के जवाब देते हुए एक दूसरे की दुश्मन मन गई थीं। इन्होंने एक दूसरे के लिए काफी तीखे बयान दिए थे। लेकिन अब इस बात को काफी वक्त बीत चुका है।

करीना कपूर जहां सैफ अली खान और अपने बेटे तैमूर के साथ अपनी शादी-शुदा जिंदगी हंसी खुशी से बिता रही हैं, वहीं प्रियंका चोपड़ा भी निक जोनस के साथ सात फेरे लेने के बाद लाइफ के सबसे खुशनुमा पलों को जी रही हैं। ऐसे वक्त में इन दोनों ही एक्ट्रेसेस ने अपनी पिछली कड़वाहटों को भुला देने का फैसला लिया है। यही वजह है कि करण जौहर के शो के लास्ट एपीसोड में ये दोनों काउच पर साथ में नजर आएंगी। 

ये शो रहेगा यादगार

kareena kapoor priyanka chopra on karan johar show inside

उम्मीद है कि करण जौहर के इस शो में करीना कपूर अपने बेटे तैमूर अली खान, जिसकी फैन फॉलोइंग बड़े-बड़े बॉलीवुड स्टार्स से भी ज्यादा है, के बारे में बात करेंगी। वहीं प्रियंका चोपड़ा अपने लविंग लाइफ पार्टनर निक जोनस के बारे में चर्चा करेंगी। प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर इस समय में लाइफ के बेस्ट फेज से गुजर रही हैं। दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में अपने पति के साथ खुश हैं और आगे की जिंदगी के लिए पॉजिटिव हैं। 

Read more : करण जौहर ले रहे हैं कीटो डाइट, स्लिम फिगर चाहिए तो आज से ही कीटो डाइट अपनाइए

करण जौहर के साथ है बेहतरीन कैमिस्ट्री

kareena kapoor priyanka chopra on karan johar show inside

प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर दोनों की करण जौहर के साथ अच्छी कैमिस्ट्री है। करण जौहर ट्विस्टेड सवाल पूछने में माहिर हैं तो करीना और प्रियंका भी जवाब देने का हुनर रखती हैं। अब देखना ये है कि इस एपीसोड में करण प्रियंका और करीना कपूर से कौन से सवाल पूछते हैं और उनसे कौन-कौन से राज उगलवाते हैं। प्रियंका चोपड़ा से निक के बारे में कुछ ऐसे सवाल भी दागे जा सकते हैं, जिनके जवाब मिलने पर निक के बारे में कुछ नई बातें सामने आ जाएं। वहीं करीना कपूर भी अपने लाडले तैमूर के बारे में कुछ नए खुलासे कर सकती हैं। वैसे तैमूर के लिए लोगों का क्रेज इतना ज्यादा है कि उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही सुर्खियां बन जाती हैं। हाल ही में जब तैमूर ने स्कूल में स्पोर्ट्स डे में रेस जीती थी तो गोल्ड मेडल मिलने पर उनके लिए लोगों का क्रेज देखने लायक था।

Read more : प्रियंका चोपड़ा सिंदूर लगाने और नाम बदलने के लिए हुईं ट्रोल, मां मधु चोपड़ा ने दिया करारा जवाब

भुला दी बीते वक्त की दुश्मनी

kareena kapoor priyanka chopra on karan johar show inside

आपको याद होगा कुछ साल पहले प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर के बीच किस तरह का कोल्ड वॉर चला था। दोनों अलग-अलग समय पर करण जौहर के शो में आए थे और एक दूसरे के लिए इन्होंने कड़वी बातें कही थीं। करण जौहर के एक सवाल के जवाब में करीना कपूर ने प्रियंका चोपड़ा के लिए हैरानी जताई थी कि उनका यह एक्सेंट कहां से आता है। कुछ दिन बाद उसी शो पर प्रियंका ने जवाब दिया था कि उनका एक्सेंट वहीं से आता है, जहां से सैफ अली खान (जो अब उनके पति हैं) से आता है।

 

जब करण जौहर ने टॉपिक बदल दिया और प्रियंका से पूछा कि वह शाहरुख खान, शाहिद कपूर, करीना कपूर जैसे स्टार्स से क्या चुराना चाहेंगी। इस पर प्रियंका ने काफी टेढ़े तरीके से कहा था, 'पहले ये बताएं कि क्या करीना कपूर के पास कंप्यूटर है?

पुरानी कड़वी बातों को भुलाकर ही आगे बढ़ा जा सकता है। करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा ने जिस तरह से एक-दूसरे के लिए दोस्ती का हाथ आगे बढ़ाया है, उससे आगे इनकी फ्रेंडशिप और भी गहरी होने के आसार हैं। बहराल हम दोनों को हैप्पी मैरिटल और प्रोफेशनल लाइफ के लिए बेस्ट विशेज देते हैं।

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।