herzindagi
popular controversies related to bipasha basu pics

बिपाशा बसु से जुड़ी ये कॉन्ट्रोवर्सीज बनीं चर्चा का विषय

बिपाशा बसु से जुड़ी ऐसी कई कॉन्ट्रोवर्सीज रही हैं, जो बहुत अधिक चर्चा का विषय बनीं। 
Editorial
Updated:- 2023-01-12, 16:31 IST

2000 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक बिपाशा बसु फिल्मों में अपने बोल्ड अवतार के लिए जानी जाती रही हैं। साल 2001 में फिल्म अजनबी से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली बिपाशा ने कई बेहतरीन फिल्मों जैसे राज, जिस्म, नो एंट्री, धूम 2, कॉर्पाेरेट, फिर हेरा फेरी आदि में नजर आ चुकी हैं।

एक समय था, जब बिपाशा की पॉपुलैरिटी इतनी थी कि उनके नाम से गाना तक बना था और वह काफी पॉपुलर भी हुआ था। बिपाशा अपनी खूबसूरती, एक्टिंग और बोल्डनेस के लिए तो जानी जाती ही थीं, इसके साथ-साथ उनका विवादों से भी पुराना नाता रहा है। अपने फिल्मी करियर में उनके साथ कई कॉन्ट्रोवर्सीज जुड़ीं और वह लोगों के बीच चर्चा का विषय भी बनीं। अब जब बिपाशा ने फिल्मी दुनिया से थोड़ी दूरी बना ली है, तब भी लोग इन कॉन्ट्रोवर्सीज के बारे में बात करते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बिपाशा बसु से जुड़ी कुछ ऐसी ही कॉन्ट्रोवर्सीज के बारे में बता रहे हैं-

इसे जरूर पढ़ें- बिपाशा के साथ इस हसीना को भी डेट कर रहे थे जॉन, एक गलती ने दोनों की राहें कर दी अलग

Bipasha Basu entertainment news

फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को किस करने पर हुआ बवाल

एक बार एक इवेंट के लिए बिपाशा लिस्बन गई थीं। यह इवेंट बिपाशा और मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो द्वारा को-ऑडिनेट किया गया था। इवेंट के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो को बिपाशा बसु के साथ एक नाइट क्लब में देखा गया था। दोनों काफी कम्फर्टेबल लग रहे थे और एक-दूसरे के साथ डांस करते हुए कुछ इंटिमेट मोमेंट्स भी शेयर किए। इतना ही नहीं, इस दौरान क्रिस्टियानो और बिपाशा की किस की कुछ तस्वीरें भी पब्लिक हो गई थीं। जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया था। बाद में, इन तस्वीरों के बारे में काफी कुछ कहा गया था। उस समय बिपाशा जॉन अब्राहम को डेट कर रही थीं और कुछ समय बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। उस वक्त यह कहा गया था कि बिपाशा का रोनाल्डो के साथ किस उनके ब्रेकअप के प्रमुख कारणों में से एक था।(ब्रेकअप के कारण)

चाइल्ड लेबर से जुड़ा विवाद

साल 2013 में बिपाशा बसु पर चाइल्ड लेबर से जुड़ा एक आरोप भी लग चुका है। दरअसल, साल 2013 में बिपाशा ने पिक्चर शेयर की थी, जिसमें दो लड़कियां उनके जूतों के फीते बांधते हुए नजर आ रही थीं। इस तस्वीर को शेयर करने के बाद पूरे देश में एक विवाद खड़ा हो गया। लोगों ने उन पर चाइल्ड लेबर का आरोप लगाया। यहां तक कि उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग भी शुरू होने लगी थी। लेकिन जब विवाद बहुत अधिक बढ़ने लगा तो बिपाशा ने कहा कि तस्वीर में दिख रही दो लड़कियां उनकी बहनें बिदिशा बसु और बिजोयेता बसु थीं। साथ ही, उन्होंने सॉरी कहने से भी इनकार कर दिया। समय के साथ यह विवाद शांत हो गया।

More For You

इसे जरूर पढ़ें- बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बनने वाले हैं मम्मी-पापा, एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Bipasha Basu Controversies

करीना कपूर और बिपाशा बसु की कैट फाइट

बॉलीवुड में दो एक्ट्रेस के बीच कैट फाइट होना बेहद आम है। लेकिन करीना और बिपाशा के बीच की लड़ाई इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि उन्होंने कभी साथ काम ना करने का फैसला किया। दरअसल, बिपाशा ने अपनी डेब्यू मूवी अजनबी में करीना के साथ काम किया था। उस समय विक्रम फड़नीस नाम के एक ड्रेस डिजाइनर को लेकर उन दोनों के बीच झगड़ा हो गया था। दरअसल, विक्रम करीना के डिजाइनर थे, लेकिन उन्होंने बिपाशा की भी मदद करने की कोशिश की। लेकिन करीना को यह पसंद नहीं आया। उन्होंने बिपाशा से बात करना बंद कर दिया और उन्हें काली बिल्ली तक कह दिया।

डीनो मोरिया के साथ फोटोशूट पर मचा बवाल

एक समय था, जब बिपाशा बसु डीनो मोरिया के साथ रिलेशन में थीं। उन्हें बॉलीवुड के हॉट कपल के रूप में देखा जाता था। उस दौरान बिपाशा बसु और डीनो मोरिया दोनों ने एक अंडरगारमेंट ब्रांड के लिए फोटोशूट किया था। ये तस्वीरें बेहद ही बोल्ड थीं और इसलिए इस तस्वीरों को लेकर बहुत अधिक हंगामा हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया था कि उन फोटोज को हटाना पड़ गया था।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।