बॉलीवुड सेलेब्स को देखकर हम सभी सोचते हैं कि उनके पास सब कुछ है। यकीनन ऐसे कई सक्सेसफुल बॉलीवुड सेलेब्स हैं, जिन्होंने लाखों-करोड़ों दिलों में अपने लिए जगह बनाई है। अपनी पॉपुलैरिटी के कारण ही वे एक फिल्म में एक्टिंग करने के लिए लाखों-करोड़ों रूपए चार्ज करते हैं। अपनी इस कमाई से वे एक लैविश लाइफ जीते हैं। यकीनन उनके पास कई तरह की सुख-सुविधाएं होती हैं, जो शायद एक आम आदमी चाहकर भी हासिल नहीं कर पाता है।
लेकिन वो कहते हैं ना कि पैसों से सबकुछ नहीं खरीदा जा सकता है। ऐसी ही एक चीज है वोट करने का अधिकार। 18 साल से अधिक उम्र के हर भारतीय नागरिक को वोट करने का अधिकार है। हालांकि, बॉलीवुड के ऐसे कई सेलेब्स हैं, जिन्हें यह अधिकान नहीं मिला है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ सेलेब्स के बारे में बता रहे हैं-
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोणकी गिनती बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस में होती है। वह बॉलीवुड की टॉप पेड एक्ट्रेस में से एक हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि दीपिका भारत में वोट नहीं कर सकती हैं। भले ही दीपिका ने अपना बचपन बेंगलुरू में बिताया हो, लेकिन वास्तव में उनका जन्म कोपेनहेगन, डेनमार्क में हुआ था। दीपिका के पास डेनिश पासपोर्ट है और इसलिए वे भारत में वोट नहीं कर सकती हैं।
आलिया भट्ट
भट्ट परिवार की लाडली और कपूर खानदान की बहू आलिया भट्ट ने काफी कम समय में कई बेहतरीन फिल्मों जैसे राजी, हाईवे, उड़ता पंजाब, गंगूबाई काठियावाड़ी में काम किया है। लेकिन वह भी भारत में वोट नहीं कर सकती हैं। दरअसल, आलिया की मां और महेश भट्ट की दूसरी पत्नी सोनी राजदान ब्रिटिश मूल की हैं। जिसके कारण आलिया के पास भी ब्रिटिश पासपोर्ट है।
इसे भी पढ़ें-जानें दुनिया के इन बड़े देशों में महिलाओं को कब मिले वोटिंग के अधिकार
कैटरीना कैफ
कैटरीना ने जब बॉलीवुड में कदम रखा था, तब उनकी हिन्दी भी बहुत अच्छी नहीं थी। लेकिन उन्होंने कड़ी मेहनत करके बॉलीवुड में अपना एक अलग स्थान बनाया। कैटरीना लंबे समय से भारत में रह रही हैं, लेकिन फिर भी वह वोट नहीं कर सकती हैं। कैटरीना का जन्म हांगकांग में हुआ था और उनके पास ब्रिटिश पासपोर्ट है। बता दें कि कैटरीना के पिता कश्मीरी मूल के एक ब्रिटिश बिजनेसमैन हैं और उनकी मां एक इंग्लिश लॉयर और चैरिटी वर्कर हैं।
नरगिस फाखरी
फिल्म रॉकस्टार में नजर आ चुकी नरगिस फाखरी का नाम बॉलीवुड की फीमेल स्टार नरगिस के नाम पर रखा गया है। नरगिस भी भारत में वोट नहीं कर सकती हैं। दरअसल, नरगिस का जन्म अमेरिका में हुआ था और इसलिए उनके पास अमेरिकन पासपोर्ट है।
जैकलीन फर्नांडिस
जैकलीन फर्नांडिस को श्रीलंकन ब्यूटी भी कहा जाता है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि वह श्रीलंकाई मूल की एक्ट्रेस हैं। जैकलीन की मां मलेशिया से है, और उसके पिता बहरीन से हैं लेकिन वह भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका के मैदान में पैदा हुई थी। जैकलीन के पास श्रीलंका का पासपोर्ट है और इस तरह उन्हें भारत में वोट करने का अधिकार प्राप्त नहीं है।
इसे भी पढ़ें-बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले जानें क्या करते थे हमारे ये बॉलीवुड सितारे
एमी जैक्सन
सिंह इज ब्लिंग में नजर आ चुकी एमी जैक्सन ने सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि साउथ मूवीज में भी काम कर चुकी हैं। एमी को परदे पर लोग देखना काफी पसंद करते हैं। लेकिन एमी भी भारत में वोट नहीं कर सकती हैं। दरअसल, एमी के पास ब्रिटिश पासपोर्ट है और उनका भारत से संबंधित कोई रिश्तेदार नहीं है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों