
Effective Way To Drive Away Pigeons From Balcony: बालकनी में कबूतरों का डेरा और उनकी गंदगी अक्सर परेशानी का कारण बन जाते हैं। इससे बचने के लोग बालकनी में जाली लगवाते हैं। कबूतरों का झुंड ही नहीं बल्कि उनकी बीट से बीमारियों और संक्रमण का खतरा भी बना रहता है। कई बार लोग उन्हें प्यार से दाना डालते हैं, लेकिन धीरे-धीरे उनकी बढ़ती संख्या जगह को रहने लायक नहीं छोड़ती। अगर आपकी बालकनी में भी कबूतर बार-बार लौटकर आ रहे हैं, परेशान होने या पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। आज के इस लेख में हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे लटकाने मात्र से आप इस दिक्कत से निजात पा सकती हैं।

कबूतरों को भगाने के लिए आप घर में रखी पुरानी सीडी और प्लास्टिक पॉलीथीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको इन चीजों की जरूरत पड़ेगी।
इसे भी पढ़ें- बालकनी में कबूतर ने फैला रखी है गंदगी? सूखी बीट को साफ करने के लिए एक बार अपनाएं ये ट्रिक


कबूतर चमकीली और हिलने-डुलने वाली चीजों से डरते हैं। आप अपनी बालकनी में पुरानी बेकार पड़ी CDs को इस तरह से लटका दें।
सूरज की रोशनी इन पर पड़ेगी और ये हवा में हिलेंगी, तो उनसे निकलने वाली चमककबूतरों को भ्रमित कर देगी। इस डर की वजह से वे बैठने की हिम्मत नहीं करेंगे।
इसे भी पढ़ें- अब जाले झाड़ते वक्त खाने पर नहीं गिरेगी धूल, किचन की सफाई का ये स्मार्ट तरीका आपके आएगा काम
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।