हिंदू धर्म में फाल्गुन पूर्णिमा का बहुत महत्व है। यह त्योहार वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है और इसे रंगों के त्योहार होली के रूप में मनाया जाता है। फाल्गुन पूर्णिमा होलिका दहन का प्रतीक है, जो बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। फाल्गुन पूर्णिमा को भगवान विष्णु और चंद्रमा की पूजा के लिए भी शुभ माना जाता है। अब ऐसे में फाल्गुन पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी को किन चीजों का भोग लगाने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
फाल्गुन पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी को लगाएं खीर का भोग
मान्यता है कि माता लक्ष्मी को खीर अत्यंत प्रिय है। फाल्गुन पूर्णिमा के दिन उन्हें खीर का भोग लगाने से वे प्रसन्न होती हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाती हैं। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और धन-धान्य की वृद्धि होती है। माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाने से पारिवारिक संबंधों में मधुरता आती है और घर में सुख-शांति बनी रहती है।
फाल्गुन पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी को लगाएं सफेद मिठाई का भोग
फाल्गुन पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी को सफेद मिठाई का भोग लगाना बहुत शुभ माना जाता है। आपको बता दें, सफेद रंग शुद्धता, शांति और सात्विकता का प्रतीक है। माता लक्ष्मी को यह रंग बहुत प्रिय है, इसलिए उन्हें सफेद मिठाई का भोग लगाने से वे प्रसन्न होती हैं। ऐसी मान्यता है कि मान्यता है कि फाल्गुन पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी को सफेद मिठाई का भोग लगाने से जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें- Phalgun Purnima 2025 Date: कब है फाल्गुन पूर्णिमा? जानें पूजा से लेकर स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व
फाल्गुन पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी को लगाएं केसर की शरबत का भोग
केसर को शुभ और पवित्र माना जाता है। यह समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक है। केसर शरबत का भोग लगाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और भक्तों को सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य का आशीर्वाद मिलता है। अगर आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है तो इस दिन माता को केसर शरबत का भोग अवश्य लगाएं। इतना ही नहीं, माता लक्ष्मी को केसर शरबत का भोग लगाने से मनोकामनाएं पूरी हो सकती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों