Phalgun Month 2025 Stotra: फाल्गुन माह में करें इस स्तोत्र का जाप, मिलेगा मनचाहा वर और पूरी होंगी मनोकामनाएं

फाल्गुन माह भगवान श्रीकृष्ण का बेहद प्रिय महीना है। इसी माह में होली का त्योहार मनाया जाता है। अब ऐसे में इस किन किस स्तोत्र का पाठ करने से व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी हो सकती है। इसके बारे में इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 
phalgun month 2025 recite shri krishna shatanamavali stotram to get perfect life partner and wish fulfillment

फाल्गुन माह सबसे महत्वपूर्ण और प्रिय महीना माना जाता है। यह माह भगवान शिव, श्रीहरि विष्णु और चंद्रदेव को समर्पित है। ऐसा कहा जाता है कि इस माह में सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव अधिक रहता है। जिसके कारण व्यक्ति को जीवन में इसका प्रभाव विशेष रूप से पड़ता है। फाल्गुन माह में ही महाशिवरात्रि, होली का त्योहार आता है। इतना ही नहीं इसी माह में चंद्रदेव का जन्म हुआ था। जिसके कारण इस माह में चंद्रमा की पूजा करने का भी विधान है। अब ऐसे में फाल्गुन माह में किस स्तोत्र का जाप करने से व्यक्ति को मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही जीवन में आने वाले सभी दुख दूर हो सकते हैं। इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

फाल्गुन माह में करें श्रीकृष्ण शतनामावली स्तोत्र का पाठ

shri krishna

फाल्गुन माह में श्री कृष्ण शतनामावली स्तोत्र का पाठ विशेष रूप से करें।
श्रीकृष्ण: कमलानाथो वासुदेवः सनातनः !
वसुदेवात्मजः पुण्यो लीलामानुषविग्रहः ॥
श्रीवत्सकौस्तुभधरो यशोदावत्सलो हरिः !
चतुर्भुजात्तचक्रासिगदाशंखाद्युदायुधः ॥
देवकीनन्दनः श्रीशो नन्दगोपप्रियात्मजः !
यमुनावेगसंहारी बलभद्रप्रियानुजः ॥
पूतनाजीवितहरः शकटासुरभञ्जनः !
नन्दव्रजजनानन्दी सच्चिदानन्दविग्रहः ॥
नवनीतविलिप्ताङ्गो नवनीतनटोऽनघः !
नवनीतनवाहारो मुचुकुंदप्रसादकः ॥
षोडशस्त्रीसहस्रेशो त्रिभंगीललिताकृतिः !
शुकवागमृताब्धीन्दुः गोविन्दो गोविदां पतिः॥
वत्सवाटचरोऽनन्तो धेनुकासुरमर्द्दनः !
तृणीकृततृणावर्तो यमलार्जुनभञ्जनः ॥
उत्तालतालभेत्ता च तमालश्यामलाकृतिः !
गोपगोपीश्वरो योगी कोटिसूर्यसमप्रभः॥
इलापतिः परंज्योतिः यादवेन्द्रो यदूद्वहः
वनमाली पीतवासा पारिजातापहारकः ॥
गोवर्धनाचलोद्धर्त्ता गोपालस्सर्वपालकः !
अजो निरञ्जनः कामजनकः कञ्जलोचनः॥
मधुहा मथुरानाथो द्वारकानायको बली !
वृन्दावनांतसञ्चारी तुलसीदामभूषणः ॥
स्यमन्तकमणेर्हर्ता नरनारायणात्मकः !
कुब्जाकृष्टांबरधरो मायी परमपूरुषः ॥
मुष्टिकासुरचाणूरमल्लयुद्धविशारदः !
संसारवैरि कंसारी मुरारी नरकान्तकः ॥
अनादिब्रह्मचारी च कृष्णाव्यसनकर्शकः !
शिशुपालशिरच्छेत्ता दुर्योधनकुलान्तकः ॥
विदुराक्रूरवरदो विश्वरूपप्रदर्शकः !
सत्यवाक्सत्यसंकल्पः सत्यभामारतो जयी ॥
सुभद्रापूर्वजो विष्णुः भीष्ममुक्तिप्रदायकः !
जगद्गुरुर्जगन्नाथो वेणुनादविशारदः ॥
वृषभासुरविध्वंसी बाणासुरबलांतकः !
युधिष्ठिरप्रतिष्ठाता बर्हिबर्हावतंसकः ॥
पार्थसारथिरव्यक्तो गीतामृतमहोदधिः !
कालीयफणिमाणिक्यरञ्जितश्रीपदांबुजः ॥
दामोदरो यज्ञभोक्ता दानवेन्द्रविनाशकः
नारायणः परंब्रह्म पन्नगाशनवाहनः ॥
जलक्रीडासमासक्तगोपीवस्त्रापहारकः !
पुण्यश्लोकस्तीर्थपादो वेदवेद्यो दयानिधिः ॥
सर्वभूतात्मकस्सर्वग्रहरूपी परात्परः !
एवं कृष्णस्य देवस्य नाम्नामष्टोत्तरं शतं, ॥
कृष्णनामामृतं नाम परमानन्दकारकं,
अत्युपद्रवदोषघ्नं परमायुष्यवर्धनम् !
श्रीकृष्ण: कमलानाथो वासुदेवः सनातनः !
वसुदेवात्मजः पुण्यो लीलामानुषविग्रहः ॥

फाल्गुन माह में श्रीकृष्ण शतनामावली स्तोत्र का पाठ करने का महत्व

proofs-of-shri-krishna

फाल्गुन माह हिंदू धर्म में एक विशेष महत्व रखता है। यह माह भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है और इस माह में उनकी पूजा-अर्चना का विशेष महत्व माना गया है। फाल्गुन माह में श्रीकृष्ण शतनामावली स्तोत्र का पाठ करना अत्यंत फलदायी माना गया है। श्रीकृष्ण शतनामावली स्तोत्र का पाठ करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस स्तोत्र का पाठ करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। श्रीकृष्ण शतनामावली स्तोत्र का पाठ करने से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं। इस स्तोत्र का पाठ करने से भगवान श्रीकृष्ण के प्रति भक्ति बढ़ती है। श्रीकृष्ण शतनामावली स्तोत्र का पाठ करने से सभी पापों का नाश होता है।

इसे जरूर पढ़ें - Phalgun Month 2025: फाल्गुन महीने में जरूर करें इन 3 देवताओं की पूजा, जल्द होगा भाग्योदय

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP