एक बेस्ट फ्रेंड या बहन आपका हर खुशी और दुख में साथ देती है और आप एक दूसरे से सारे सीक्रेट्स भी शेयर करते हैं। अब अगर आपकी बेस्ट फ्रेंड या बहन की शादी नजदीक है, तो आपकी बारी है कि उन्हें कुछ ऐसा गिफ्ट दिया जाए जो हमेशा याद रहे। बहन हो या बेस्ट फ्रेंड दोनों की शादी में हमें काफी खुशी होती है, लेकिन सबसे ज्यादा मुश्किल काम होता है एक परफेक्ट गिफ्ट देना। एक ऐसा गिफ्ट जो उन्हें हमेशा आपकी याद दिलाता रहे और उन्हें पसंद भी आए। सही वेडिंग गिफ्ट ढूंढने के लिए हम खूब रीसर्च करते हैं कई दुकानों पर जाते हैं, लेकिन यहां हम आपको ऐसे गिफ्ट आइडिया बताएंगे जो आपकी परेशानी को कम कर सकते हैं।
ट्रेडिशनल गिफ्ट

नकद यानि पैसे अधिकतर लोग शादियों में देते हैं, इसे गिफ्ट के तौर आसानी से स्वीकार किया जा सकता है। लेकिन इसके बाद सबसे बेहतर गिफ्ट आखिर क्या हो सकता है? आपने बिल्कुल सही सोचा, ज्वेलरी। ज्वेलरी एक ऐसी चीज है जिसे लड़कियां काफी पसंद करती हैं और वेडिंग गिफ्ट में यह देना बहतरीन होगा। आप सिल्वर, प्लैटिनम या गोल्ड की कोई भी ज्वेलरी दे सकती हैं। मार्किट में कम और ज्यादा सभी बजट के अनुसार ज्वेलरी मिल सकती है। आप छोटे-छोटे इयरिंग, नेकपीस या रिंग दे सकती हैं, जिन्हें आपकी फ्रेंड या बहन रोजाना पहन सकती हैं।
एक ट्रिप पर भेजें

अगर वेडिंग गिफ्ट के बारे में बात की जाए, तो एक ट्रिप पर भेजने से अच्छा कोई विकल्प नहीं हो सकता है। अगर आप अपनी बेस्ट फ्रेंड या बहन को एक ट्रिप प्लैन करके दें, जिसके टिकेट्स, खरीदारी और बाकी चीजें आप ही प्लैन करें, तो इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता है। इसमें आप प्री-वेडिंग या पोस्ट-वेडिंग ट्रिप प्लैन कर सकती हैं। अपनी बेस्ट फ्रेंड को उनकी फेवरेट जगह पर सोलो ट्रिप पर भेज सकती हैं, जहां वह सिर्फ खुद के साथ समय बिता सकें। या उनकी शादी से पहले स्पा, मेकअप, मैनिक्योर या मसाज के लिए बुकिंग करवा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: मदर्स के लिए भी उतना ही जरूरी है मी टाइम, मिलते हैं यह फायदे
पसंद की चीजें दें

अगर आपकी बेस्ट फ्रेंड या बहन को एंटरटेनमेंट पसंद है, तो आप उनके लिए म्यूजिक संबंधी चीजें या गैजेट्स दे सकती हैं। इसके अलावा अगर उन्हें कुकिंग करना बेहद पसंद है, तो आप क्रोकरी, किचन का जरूरी सामान भी दे सकती हैं। जिसमें माइक्रोवेव, कॉफी मेकर, ब्लैंडर, मिक्सर जैसी चीजें शामिल हैं। अपनी बहन को उनकी प्रोफेशनल या पसंद की चीजें गिफ्ट में देने से अच्छा कुछ नहीं हो सकता है। अगर आपकी बेस्ट फ्रेंड को आर्ट पसंद है, तो आप विंटेज पेंटिंग, कलरफुल कुशन या वॉल आर्ट जैसे गिफ्ट उन्हें दे सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: यह संकेत बताते हैं कि अब आपको बच्चे को पर्सनल स्पेस देना चाहिए
पर्सनलाइज करें

अगर आप अपनी बेस्टी या बहन को सबसे अलग और नया गिफ्ट देना चाहती हैं, तो एक पर्सनलाइज गिफ्ट दे सकती हैं। जिसमें his-her टी-शर्ट, कुशन, बेडशीट या एक अच्छी मेकअप किट शामिल हैं। इतना ही नहीं, आप उन्हें अलग-अलग गैजेट्स दे सकती हैं, जैसे ब्लूटूथ स्पीकर, स्मार्ट वॉच, वेक्यूम क्लीनर आदि। इस तरह के गिफ्टस आपकी बहन या बेस्टी हमेशा घर में इस्तेमाल कर सकेंगी और वह उन्हें आपकी याद दिलाएं।
आप अपनी बेस्ट फ्रेंड या बहन को उनकी शादी में कौन-सा गिफ्ट देने वाली हैं यह हमें जरूर बताएं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit: Instagram, freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों