हस्तरेखा विज्ञान को हमारे देश में बहुत महत्व दिया जाता है और आपके हाथों की लकीरों से लेकर आपके शरीर के किसी भी हिस्से की बनावट से आपके व्यक्तित्व के बारे में पता चलता है। आप कैसे चलते हैं, आपकी आंखों का आकार कैसा है, आपके पैरों की बनावट क्या कहती है, आपके लिखने के तरीके में क्या छिपा है, ऐसी कई बातों का अनुमान आप ज्योतिष से लगा सकते हैं।
ऐसा माना जाता है कि ज्योतिष आपको कई तरह से भविष्य की जानकारी देने में भी मदद कर सकता है। ऐसे ही आपके अंगूठे का आकार भी आपके बारे में बहुत कुछ बयां कर सकता है।
ऐसे कई लोग हैं जिनके अंगूठे का एक विशेष आकार उनके बारे में ये बता सकता है कि वो जीवन में सफल होंगे, धनवान होंगे या फिर प्रगति करेंगे। आइए ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया से जानें कि कैसे अंगूठे वाले लोग जन्म से धनवान होते हैं और उनमें ऐसे गुण मौजूद होते हैं जो उन्हें आगे भी प्रगति करने देते हैं।
लंबा अंगूठा होने का क्या मतलब है?
ज्योतिष के अनुसार लंबे अंगूठे को मजबूत इच्छाशक्ति और महत्वाकांक्षी स्वभाव से जोड़ा जाता है। ऐसा माना जाता है कि लंबे अंगूठे वाले व्यक्ति अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ रहते हैं और वो अपने लक्ष्यों को पाने के लिए किसी भी हद तक जाते हैं।
अपने लक्ष्य के लिए केंद्रित दृष्टिकोण के कारण ये लोग वित्तीय सफलता प्राप्त करने में सक्षम होते हैं। ऐसा माना जाता है कि अंगूठे की लंबाई किसी व्यक्ति की समय के साथ लगातार धन संचय करने की क्षमता को दिखाती है, इसी वजह से ये लोग अपने जीवन में सफलता हासिल करते हैं और बहुत सारा धन कमाने में सक्षम रहते हैं। वास्तव में ऐसा कहना गलत होगा कि ये लोग जन्म से ही धनवान होते हैं, बल्कि इनकी इच्छाशक्ति इन्हें सफलता दिलाती है।
इसे जरूर पढ़ें: हाथ के अंगूठे से जानें कैसा है आपका व्यक्तित्व और भविष्य
क्या छोटा अंगूठा देता है धन के संकेत
लंबे अंगूठे के साथ ही जिन लोगों का अंगूठा छोटा होता है वो व्यावहारिकता और बुद्धिमानी से वित्त प्रबंधन करने की क्षमता रखते हैं। ये ऐसे लोग होते हैं जो अपने काम के लिए कर्तव्यनिष्ठ होते हैं और उनका डेडिकेशन उन्हें आगे बढ़ाने में मदद करता है।
इन लोगों में लीडरशिप क्वालिटी होती है और उन्हें हमेशा एक अच्छे नेता की तरह सामने लाती है। ऐसा माना जाता है कि ये लोग हमेशा सबसे आगे रहने की कोशिश करते हैं। इनकी ये क्वालिटी इन्हें जीवन में बड़ी उपलब्धि हासिल करने में मदद करती है। इसी वजह से ये लोग ज्यादा पैसा कमाते हैं और हमेशा सफल होते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Palmistry : अंगूठे के ये 5 आकार खोल देंगे व्यक्ति के मन का राज
क्या पतले अंगूठे वाले अमीर होते हैं?
ज्योतिष में ऐसा माना जाता है कि यदि आपका अंगूठा पतला और लंबा है तो आप निडर स्वभाव के हैं। ऐसे लोग जो भी कार्य करते हैं उसमें उन्हें सफलता जरूर मिलती है। ये अपनी कड़ी मेहनत से खूब पैसा कमाते हैं और उसे बेवजह खर्च नहीं करते हैं, जिसकी वजह से इनके पास कभी भी धन की कमी नहीं होती है।
ये लोग अपनी मेहनत और सौभाग्य से हमेशा उच्च स्तरीय जीवन जीते हैं और महंगी चीजें रखना पसंद करते हैं। ये लोग खुद पर बहुत ज्यादा यकीन करते हैं और खुद से प्रेम भी करते हैं। इनके इसी स्वभाव की वजह से इन्हें कभी धन की कमी नहीं होती है।
क्या लचीला अंगूठा बनाता है धन के योग
ऐसा माना जाता है कि जिनका अंगूठा लचीला होता है वो ज्यादातर आशावादी होते हैं। आशावादी होने की वजह से ये लोग हर काम में बहुत उम्मीद से भरे होते हैं और इनकी आशा की आदत इन्हें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।
अंगूठे के जोड़ में लचीलापन अक्सर वित्तीय मामलों में अनुकूलनशीलता को दिखाता है और ये इस बात का संकेत होता है कि आप आगे चलकर धन अर्जित करेंगे और आपको कभी भी पैसों की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
ये लोग अपनी मेहनत से धन कमाते हैं और किसी भी परिस्थिति में लचीलेपन से भरे रहते हैं। आपका लचीला या कठोर अंगूठा वित्तीय मामलों में अधिक रूढ़िवादी और सतर्क दृष्टिकोण का संकेत देता है। ये व्यक्ति लगातार धन संचय कर सकते हैं, लेकिन उनके महत्वपूर्ण वित्तीय जोखिम लेने की संभावना कम होती है।
अंगूठे के साथ दूसरा अंगूठा जुड़ा होना क्या संकेत देता है
आपने कई लोगों को देखा होगा जिनके अंगूठे के साथ एक छोटा अंगूठा भी जुड़ा होता है। दरअसल ये अंगूठा भले ही दिखने में अच्छा न लगता हो, लेकिन ऐसे लोग जन्म से ही धनवान होते हैं।
ये लोग अपनी किस्मत से कई चीजें हासिल करते हैं और कभी भी इनके जीवन में धन की कमी नहीं होती है। ये लोग कई बार कम मेहनत करने के बाद भी बहुत ज्यादा धन अर्जित करते हैं। अगर आप इन्हें जन्म से ही धनवान समझें तो ऐसा कहना गलत नहीं होगा।
अगर आपके अंगूठे का आकार भी इनमें से एक है तो ये आपके व्यक्तित्व की खूबियां हो सकती हैं। ऐसा हमेशा जरूरी नहीं है कि ये सबके लिए सच हो, लेकिन कुछ लोगों के लिए ये सही भी हो सकता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
Images: Freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों