
प्यार और रिलेशनशिप से जुड़ी कई नई बातें और नए ट्रेंड्स आज के वक्त में यूथ के बीच काफी पॉपुलर हैं। Gen-Z की डेटिंग डिक्शनरी भी काफी अलग है और इनका प्यार भी न जाने कितने अजीबोगरीब डेटिंग ट्रेंड्स के इर्द-गिर्द घूमता है। ऐसा ही एक नया ट्रेंड इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस ट्रेंड में पार्टनर की 'लॉयल्टी चेक' करने के लिए एक ऐसा तरीका अपनाया गया है जिसे जानकर आप सिर पकड़ लेंगे। कम से कम मेरे जैसे मिलेनियल्स, जो अभी भी ओल्ड स्कूल रोमांस में भरोसा रखते हैं, उनके लिए तो इसे पचाना शायद नामुमकिन है। इस 'लॉयल्टी चेक' में लोग अपने पार्टनर या दोस्त के हाथ पर चाय गिराकर उसकी लॉयल्टी चेक कर रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं क्या है ये नया वायरल ट्रेंड?

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अजीबोगरीब ट्रेंड वायरल हो रहा है। इसमें लोग अपने पार्टनर के हाथ पर गरम चाय गिराकर ये चेक कर रहे हैं कि वो उनके लिए कितना लॉयल है। ये ट्रेंड इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है और Gen-Z के इस नए ट्रेंड ने इंटरनेट पर बवाल मचा दिया है। इसमें दोनों एक-दूसरे से पहले हाथ मिलाते हैं और फिर हाथ के ऊपर गरमा-गरम चाय गिरा दी जाती है। जब एक पार्टनर दूसरे के हाथ पर चाय गिराता है और अगर वो हाथ पीछे नहीं हटाता है, तो वो लॉयल है यानी की इस ट्रेंड में गर्म चाय लॉयल्टी का पैमाना बन रही है। इस ट्रेंड को सबसे पहले एक्स पर @SantaniSubhajiT नाम के एक अकाउंट से शेयर किया गया है और इसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। बेशक ये ट्रेंड सुनने में बेवकूफाना और अटपटा है, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इसे धड़ल्ले से फॉलो कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- 40 Minute Viral Video Link पर क्लिक करके कहीं डिजिटल जाल में न फंस जाएं आप, जान लीजिए इस वायरल वीडियो का सच?
सोशल मीडिया पर बेशक ये ट्रेंड सुर्खियां बटोर रहा है और लोग इसे चैलेंज की तरह ले रहे हैं, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स इसे खतरनाक मानते हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि हाथों पर इस तरह चाय गिराना नुकसानदेह हो सकता है। इससे त्वचा पर जलन और फफोले पड़ सकते हैं। यहां तक कि कई मामलों में स्किन डैमेज भी हो सकती है। ऐसे में इसे पूरी तरह अवॉइड करें।
यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर Viral Videos का टीनएज लड़कियों पर क्या असर होता है, जानें एक्सपर्ट से

बेशक, हम सभी चाहते हैं कि हमारा पार्टनर लॉयल हो और अपने रिश्ते को पूरी शिद्दत से निभाए, लेकिन इसके लिए इस तरह की बेवकूफी करना किसी भी लिहाज से सही नहीं है। ऐसे किसी ट्रेंड से प्यार की गहराई या वफादारी को जांचना बिल्कुल गलत है।
लॉयल्टी टेस्ट करने का ये ट्रेंड बेशक बहुत अजीब है और पार्टनर के प्यार या वफादारी को लेकर इस तरह की किसी बात पर यकीन करना बेवकूफी से कम नहीं है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Shutterstock, Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।