herzindagi
image

Funny Video: छोटे बच्चों की Cute वीडियो देखने के बाद हंसने को हो जाएंगे मजबूर, सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं लोग

बच्चों के फनी और क्यूट वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रेंड में रहते हैं। आजकल छोटे-छोटे बच्चों के अलग पर्सनल अकाउंट माता-पिता ने बना दिए हैं। वह इसके जरिए खूब पैसा कमा रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-17, 11:01 IST

आजकल के बच्चे इंटरनेट की स्पीड की तरह तेज हो गए हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर बच्चों के अलग-अलग कारनामों की वीडियो वायरल होती रहती है। वैसे तो, इस दौर में बच्चों की वीडियो वायरल होना अब नई बात नहीं रही। इसमें बच्चे का स्कूल में किया गया छोटा-सा प्रैंक हो या कभी किसी मासूम का इमोशनल रिएक्शन, सब कुछ मिनटों में वायरल हो जाता है। बच्चों की मासूम बातें और हरकतें इतनी ज्यादा दिल को छू लेने वाली होती हैं कि लोग इसे शेयर करने से रोक नहीं पाते। आज के इस आर्टिकल में आप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे, बच्चों के क्यूट वीडियो देख पाएंगे।

खाने को लेकर बच्चों को रिएक्शन

सोशल मीडिया पर बच्चों के ऐसे वीडियो वायरल हुए जिसमें वह खाने को लेकर उत्साहित नजर आए। छोटे-छोटे बच्चों को जब पहली बार खाना टेस्ट करवाया, तो कुछ बच्चों ने जहां झपट्टा मारकर पूरा पिज्जा ही मुंह में लेने की कोशिश की, तो वहीं कुछ बच्चे आइसक्रीम खाने के लिए एक्साइटिड नजर आ रहे थे। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Mcphils (@mcphilspr)

बच्चों के चलने का अनोखा तरीका

छोटे बच्चे भले ही चलना नहीं जानते हों, लेकिन फिर भी वह चलने का अनोखा तरीका ढूंढ ही लेते हैं। कोई लेटकर भागने की कोशिश कर रहा है, तो कोई हाथों को सहारा लेकर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा है। इस क्यूट और फनी वीडियो देखने के बाद यूजर्स, इसे आजकल के बच्चों की अनोखी कलाकारी कह रहे हैं।

इसे भी पढे़ं- Viral Videos: छोटे बच्चों के ये वायरल वीडियो देखें, हंसते-हंसते हो जाएंगी लोटपोट

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Kids Funny Moments (@kids.funny.moments)

अच्छा मूड नहीं होने पर बच्चों का रिएक्शन

जब बच्चों का किसी से बात करने या किसी चीज़ में इंटरेस्ट दिखाने का मन नहीं होता, तो उनके चेहरे के एक्सप्रेशन ऐसे बन जाते हैं कि देखकर आप भी हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगी। सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस वीडियो में बच्चों ने ऐसे-ऐसे रिएक्शन दिए हैं कि आप बार-बार वीडियो को देखने को मजबूर हो जाएंगी।

इसे भी पढ़ेंः किसी चमत्कार से कम नहीं हैं ये वायरल वीडियोज, आप भी देखें

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Mcphils (@mcphilspr)

बच्चों का फनी रिएक्शन (Baby Funny Reaction)

बच्चों के अनोखे रिएक्शन वाली यह वीडियो आपका दिन बना देगी। इन्हें देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे कि इतने छोटे बच्चे आखिर इतना कुछ कैसे सीख लेते हैं। जो बच्चा अभी ठीक से बोलना या चलना भी नहीं जानता, वह हर छोटी बात पर ऐसा परफेक्ट रिएक्शन देता है कि बड़े भी हैरान रह जाएं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Aisar Design Studio (@aisardesignstd)

माता-पिता की हरकतों को कॉपी करते नजर आए बच्चे

सोशल मीडिया पर यह वीडियो सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वीडियो में से एक है। बच्चों का बिना वजह रोना और खाना न खाने के लिए नाटक करना, वाकई आपको हंसने को मजबूर कर देगा। अगर आप सोशल मीडिया चलाती हैं, तो आपने भी यह रील जरूर देखी होगी।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Machai Shakur Jackson (@machai_shakur_jackson)

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- viral video

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।