दहेज़ प्रथा न सिर्फ भारत में बल्कि अन्य देशों में भी मुंह पसारे खड़ी हुई है। न जाने कितनी लड़कियां हर साल दहेज़की इस आग में अपना अस्तित्व गवां बैठती हैं और न जाने कितने पिता अपनी सालों की जमा पूँजी दहेज़ के रूप में झोंकने के बाद भी बेटी की खुशियां नहीं खरीद पाते हैं। आज हम चाहे जितने भी मॉडर्न समाज में कदम रखकर बड़ी-बड़ी बातें करते हों लेकिन दहेज़ प्रथा को पूरी तरह से ख़त्म नहीं कर पाए हैं और आए दिन कोई न कोई मासूम इसका शिकार बनती है।
इसी दहेज़ प्रथा के खिलाफ पकिस्तान के एक फैशन डिज़ाइनर ने दहेज़ न लेने की मुहीम चलाते हुए अपने ब्राइडल कलेक्शन को कुछ इस तरह दिखाया है जिससे साफ़ पता चलता है कि उसमें दहेज़ न लेने की अपील की जा रही है। आइए जानें कौन है वो फैशन डिज़ाइनर और क्या ख़ास है उसके ब्राइडल कलेक्शन में।
दहेज़ प्रथा के खिलाफ एक पाकिस्तानी फैशन डिज़ाइनर ने बड़ा कदम उठाया है। फैशन डिज़ाइनर अली जीशान ने ‘यूनाइटेड नेशंस एंटिटी फॉर जेंडर इक्वेलिटी एंड द इंपावरमेंट ऑफ वुमैन पाकिस्तान' के साथ मिलकर एक अभियान शुरू किया है। जिसमें उन्होंने अपने ब्राइडल कलेक्शन को दहेज़ विरोधी रखते हुए लोगों से दहेज़ न लेने की अपील की है। इस अभियान में एक वीडियो में दिखाया गया कि किस तरह पाकिस्तानी परिवार अपने जीवन भर की कमाई का प्रयोग अपनी बेटी की शिक्षा पर खर्च करने के बजाय उसे दहेज देने के लिए करता है।
इसे जरूर पढ़ें:क्या आप जानते हैं ओडिशा के इस गांव के बारे में, जहां नहीं है दहेज़ लेने की प्रथा
दहेज प्रथा के खिलाफ तैयार किए गए इस अभियान के वीडियो में दिखाया गया है कि एक युवा लड़की जिसकी शादी हो रही है वो लाल लहंगा-चुन्नी पहने हुए है दिख रही है और लड़की एक कार्ट को खींच रही है, जिसमें उसके माता-पिता के द्वारा दिए गए सामान को रखा गया है। वीडियो में दिखाया गया है कि किस तरह से लड़की इस कार्ट को भारी सामानों की वजह से खींचने में असमर्थ है और उसकी आँखें आंसुंओं से भरी हैं। वहीं उसी वीडियो में ये भी दिखया गया है कि उसका पति एक तरफ से चलता हुआ आता है और उसकी मदद करने के बजाय उस कार्ट पर चढ़कर खड़ा हो जाता है। ये पूरा वीडियो इस बात को दिखाता है कि कैसे दहेज़ प्रथा लड़कियों और उनके परिवार को प्रभावित करती है।
View this post on Instagram
ये अभियान जीशान का दहेज प्रथा के खिलाफ नवीनतम कलेक्शन है। इसे जीशान ने नुमाइश नाम दिया है। इस कलेक्शन को ‘यूएन वुमैन पाकिस्तान’के साथ मिलकर ‘पैंटीन हम ब्राइडल कॉउचर वीक 2021 में लॉन्च किया गया। पाकिस्तानी डिजाइनर का ये कलेक्शन दहेज़ प्रथा को बंद करने के लिए एक अभियान है जो लोगों को इसके खिलाफ जागरूक करता है।
Once again Ali Xeeshan successfully presented his collection 'Numaish' to educate today's youth to say no to dowry and early age marriages.
— Arfaa Bangash 🇵🇰 (@ArfaaBangash) February 6, 2021
Day 3 of Pantene HUM Bridal Couture week.@ALIXEESHAN#PanteneMoreOpenHairDayspic.twitter.com/o5QKLmZck0
इस कलेक्शन को जैसे ही ट्विटर पर पोस्ट किया गया इस पर लोगों के कमेंट आने शुरू हो गए। जिसमें डिज़ाइनर के इस प्रयास की सराहना की जा रही है। ‘नुमाइश’ की वीडियो और इसकी तस्वीरों के जारी होते ही, सोशल मीडिया पर लोगों ने दहेज प्रथा के खिलाफ आवाज उठानी शुरू कर दी है। हालांकि कुछ लोगों ने इस कलेक्शन और वीडियो का मकसद सिर्फ अपने ब्रांड का प्रमोशन करना बताया है।
View this post on Instagram
इसे जरूर पढ़ें:Birth Anniversary: भारत कोकिला सरोजिनी नायडू के जीवन से जुड़ी कुछ ख़ास बातें
दहेज की वजह से न जाने कितनी महलाएं मौत के घाट उतार दी जाती हैं। उन्हें दहेज़ न दे पाने की वजह से कभी उत्पीड़ित किया जाता है तो कभी जलाकर मार दिया जाता है। ये हत्याएं उन विवाहित महिलाओं की मौतें भी हैं, जिन्हें उनके पति द्वारा या ससुराल वालों द्वारा लगातार दहेज को लेकर किए जा रहे उत्पीड़न और यातना से तंग आकर आत्महत्या के लिए उकसाया जाता है। इन महिलाओं का खुद का ही ससुराल उनके लिए मौत की जगह बन जाता है। भारत में दहेज हत्या मुख्य रूप से एक बड़ी समस्या है। रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान,बांग्लादेश, ईरान और भारत में 2010 में 8,391 ऐसी मौतों के साथ दहेज से होने वाली मौतों की संख्या सबसे अधिक है, जिसका अर्थ है कि प्रति 100,000 महिलाओं में 1.4 मौतें होती हैं। जनसंख्या के हिसाब से समायोजित, पाकिस्तान, जहां प्रति वर्ष ऐसी 2,000 मौतों की सूचना है, वहां प्रति 100,000 महिलाओं पर दहेज मृत्यु की दर सबसे अधिक है।
दहेज़ प्रथा वास्ताव में देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए एक अभशाप है। ऐसे में एक पाकिस्तानी फैशन डिज़ाइनर की ऐसी पहल वास्तव में सराहनीय है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:twitter
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।