जानिए कैसे घर पर ही बनवा सकती हैं रेंट एग्रीमेंट?

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे घर बैठे ही रेंट एग्रीमेंट बनवा सकती हैं। 

online rent agreement process in hindi

मकान मालिक व किरायेदार दोनों के लिए ही रेंट एग्रीमेंट बहुत महत्वपूर्ण होता है। किसी भी कमर्शियल प्रॉपर्टी को लेने के लिए आपको रेंट एग्रीमेंट बनवाना होता है लेकिन आपको बता दें कि अब आप आसानी से ऑनलाइन ही रेंट एग्रीमेंट बनवा सकती हैं। इसके लिए उत्तर प्रदेश में नोएडा प्रशासन ने ऑनलाइन रेंट एग्रीमेंट बनवाने की सुविधा लोगों को दी है। इस बारे में हम आपको इस लेख में बताएंगे ताकि आप भी आसानी से घर बैठे ही ऑनलाइन रेंट एग्रीमेंट बनवा पाएं।

रेंट एग्रीमेंट बनवाने से पहले चेक करें ये चीजें?

how to apply for online rent agreement in hindi

आपको रेंट एग्रीमेंट बनवाने पर यह जरूर चेक करना चाहिए कि एग्रीमेंट में किराया देर से देने पर कोई पेनाल्टी तो नहीं है। इसके साथ ही आपको यह भी देखना चाहिए कि किराया देने की तारीख के बारे में पूरी जानकारी है या फिर नहीं है। आपको किचन, बाथरूम और बिजली के उपकरणों को भी सही से जांच लेना चाहिए।

अगर कोई भी उपकरण खराब हो तो उसके बारे में आपको रेंट एग्रीमेंट बनवाने से पहले ही मकान मालिक को जरूर बताना चाहिए। एक बार अगर आप घर में शिफ्ट हो जाते हैं तो किसी प्रकार का कोई विवाद ना हो इसलिए पहले से ही आपको रेंट एग्रीमेंट में रेगुलर मेंटेनेंस के बारे में अच्छे से जानकारी प्राप्त करनी चाहिए।

आपको बता दें कि रेंट एग्रीमेंट में कई नियम और शर्तें भी लिखी होती है इसलिए आपको रेंट एग्रीमेंट को ध्यान से पढ़कर ही साइन करना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें- Rights Of Landlord:मकान मालिक हैं तो जरूर जान लीजिए अपने ये कानूनी अधिकार

कैसे बनवा सकते हैं ऑनलाइन रेंट एग्रीमेंट?

गौतमबुद्ध नगर में ऑनलाइन रेंट एग्रीमेंट की सुविधा को सबसे पहले शुरू किया जा रहा है। इसके बाद कई सारे जिलों में इसे शुरू किया जाएगा। आपको बता दें कि इस ऑनलाइन प्रोसेस से मकान मालिक और किरायेदारों को सुविधा मिल जाएगी। आपको बता दें कि स्टांप होल्डिंग कॉरपोरेशन से एनओसी मिलने के बाद ई-रेंट एग्रीमेंट की सुविधा संबंधित पोर्टल पर शुरू की जाएगी।

इसके बाद आप इसकी फीस को ऑनलाइन माध्यम से जमा कर पाएंगे। अप्लाई करने के लिए आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा। (आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें)

इसके बाद आपको रेंट एग्रीमेंट में लॉगिन करना होगा और वहां पर अपनी जानकारी को भरना होगा। इसके बाद एक लीज फॉर्म भी खुलेगा जिसमें किरायेदार का नाम और बाकी डिटेल्स को भरना होगा। फिर आपको स्टांप ड्यूटी भरनी होगी। इसके बाद आपको रेंट एग्रीमेंट की कॉपी आपको मिल जाएगी। इस पर आपको और मकान मालिक को साइन करना होगा जिसके बाद यह रेंट एग्रीमेंट पूरा हो जाएगा।

इसे जरूर पढ़ें- त्यौहारों में घर खरीदना हुआ सस्ता, जानें कैसे

इस प्रकार से आप घर पर ही ऑनलाइन प्रोसेस रेंट एग्रीमेंट बनवा सकती हैं। उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP