अक्सर लोग अपने पुराने और फटे हुए कपड़ों को फेंक देते हैं या फिर किसी जरूरतमंद को दान कर देते हैं। यदि आप भी ऐसा करती हैं, तो आज के बाद आपको बिल्कुल नहीं करना है। सर्दियों का मौसम चल रहा है। ऐसे में आपने भी अपने वार्डरोब को अबतक अपडेट करके पुराने, फटे या छोटे हो चुके कपड़ों को निकाल दिया होगा। आज हम आपको इन्हीं कपड़ों का रीयूज करने के तरीके बताएंगे। यदि आप भी इन पुराने वुलन कपड़ों से तरह-तरह की सुंदर चीजें बनाना चाहती हैं, तो आज इस लेख में हम आपको कुछ आइडियाज देने आए हैं। जिनसे आप टिप्स लेकर अपने ही वुलन कपड़ों को दोबारा यूज कर सकती हैं।
पुराने वुलन कपड़ों का ऐसे करें रीयूज
पायदान या गलीचा
आप पुराने हो चुके स्वेटर या टॉप से अपने घर के लिए खूबसूरत से पायदान या गलीचे बना सकती हैं। यह दिखने में खूबसूरत लगने के साथ सर्दियों के मौसम में पैर पोंछने में काफी आरामदायक भी होते हैं। आप कई कपड़े जोड़कर या कपड़ों की कटिंग करके सुंदर डोरमेट और गलीचे तैयार कर सकती हैं।
हैंड बैग्स
शायद आपको सुनकर अजीब लगे, लेकिन आप पुराने कपड़ों से हैंड बैग्स भी बना सकती हैं। आजकल ऑनलाइन भी आपको इसको बनाने का तरीका मिल जाएगा। यह बनने के बाद काफी ब्यूटीफुल लगते हैं। आप चाहे तो इसके ऊपर मार्केट से लाकर पैच भी लगा सकती हैं।
कुशन कवर
यदि आपका कोई स्वेटर या फर वाला टॉप बेकार हो गया है, तो आप उसकी मदद से सॉफ्ट कुशन कवर बना सकती हैं। इन कुशन कवर को देखकर कोई भी इस बात का अंदाजा नहीं लगा सकती है कि आपने इनको पुराने ऊनी कपड़ों से बनाया है।
वॉल हैंगिंग
पुराने वुलन कपड़ों से आप घर को सजाने के लिए वॉल हैंगिंग भी तैयार कर सकती हैं। जैसे ड्रीम कैचर, बंधनबार,व वॉल हैंगिंग आदि। इनको आप अपने ड्राइंग रूम, हॉल, लॉबी या बेडरूम कहीं भी टांग सकती हैं।
मोजे, टोपे, दस्ताने
यदि आपको बुनाई आती है तो आप अपने फटे हुए या पुराने स्वेटर को खोलकर उसकी ऊन निकाल लें। अब आप इसे मोजे, टोपे, दस्ताने या मफलर बना सकती हैं।
ये भी पढ़ें:Reuse Idea: पुरानी ऊनी टोपी को फेंके नहीं, इस तरह से करें रियूज
फ्लावर पॉट कवर
आप पुराने क्रोशिया या वुलन के स्वेटर से फ्लावर पॉट के कवर भी बना सकती हैं। यह उन गमलों के लिए अच्छे रहेंगे जिनपर से पेंट हट गया हो या फिर वो अच्छे नहीं दिख रहे हों।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों