(lord ganesha Bhog on Diwali) दिवाली जिसे पंचपर्व भी कहा जाता है। इस साल दिनांक 12 नवंबर को दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। पांच दिनों तक चलने वाला ये त्यौहार धनतेरस के दिन शुरू होता है और इसकी समाप्ति भाई दूज के दिन होता है।
हिंदू पंचांग के अनुसार यह पर्व कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को मनाया जाएगा। ऐसा कहा जाता है कि कार्तिक अमावस्या के दिन मां लक्ष्मी रात्रि में स्वयं भूलोक पर आती हैं और घर-घर में विचरण करती हैं। अब ऐसे में इस भगवान गणेश की पूजन में उन्हें किस चीजों का भोग लगाना शुभ माना जाता है। इसके बारे में विस्तार से जानना जरूरी है।
आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि भगवान गणेश को क्या भोग लगाएं।
भगवान गणेश (भगवान गणेश मंत्र) को दिवाली के दिन मोतीचूर के लड्डू का भोग लगाएं। इससे अगर आपकी कुंडली में बुध दोष होगा। तो इससे आपको छुटकारा मिल सकता है और आपके जीवन में आ रहे सभी दुखों का अंत हो जाएगा। साथ ही व्यक्ति के सभी बिगड़े काम बनने लग जाते हैं। इसलिए दिवाली के दिन भगवान गणेश को मोतीचूर के लड्डू का भोग जरूर लगाएं। इससे आपको लाभ हो सकता है।
भगवान गणेश को बेसन के लड्डू का भोग लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इसका संबंध गुरु ग्रह से है। इसलिए अगर आपके विवाह में किसी प्रकार की कोई बाधा उत्पन्न हो रही है, तो दिवाली के दिन बप्पा को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं। इससे आपके विवाह में आ रही अड़चन दूर हो सकती हैं और सभी कार्य में सफलता भी मिलती है।
इसे जरूर पढ़ें - Diwali 2023 Upay: इस दिवाली करें ये 10 महाउपाय, धन-धान्य से भर जाएगा घर
भगवान गणेश को पीले मोदक का भोग लगाएं। इससे घर में सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है और व्यक्ति की मनोकामना पूरी हो सकती है। बता दें, भगवान गणेश को मोदक बेहद प्रिय हैं।
इसे जरूर पढ़ें - Diwali 2023: दिवाली के दिन इस एक स्थान पर जरूर जलाएं दिया, जानें महत्व और लाभ
भगवान गणेश को दिवाली में नारियल (नारियल के उपाय) के लड्डू का भोग लगाएं। इससे व्यक्ति के घर कभी दरिद्रता का वास नहीं होता है और उसके जीवन में चल रही परेशानियों का अंत हो सकता है। साथ ही शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।