herzindagi
offer these  things on shivling to make lord shiva happy

Sawan Ke Upay: इन पांच चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक, भोले बाबा की बरसेगी असीम कृपा

भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने का सबसे पावन महीना सावन का माना जाता है। इस समय जगह-जगह पर विशेष कार्यक्रम और पूजा का आयोजन किया जाता है। अपनी मनोकामना के लिए प्रार्थना करने का यह सबसे अच्छा समय माना जाता है।
Editorial
Updated:- 2023-07-25, 15:11 IST

कहते हैं भगवान शिव को प्रसन्न करना बहुत आसान है और इसलिए उनका एक नाम भोले भी है। पौराणिक कथाओं में, राक्षस और देवता शिव की पूजा करते थे और भगवान शिव से मनचाहा आशीर्वाद प्राप्त करते थे। भगवान शिव के लिए सभी प्राणी समान हैं। सावन एक ऐसा पवित्र महीना माना जाता है, जिसमें भगवान शिव की पूजा की जाती है। ये पूरे महीने में कांवड़ यात्रा निकलती है और शिवजी को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखे जाते हैं।

सावन में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने का भी बड़ा महत्व है। ऐसा माना जाता है कि यदि सोमवार को कोई सच्चे मन से रुद्राभिषेक करता है, तो भोले बाबा उसकी जरूर सुनते हैं। रुद्राभिषेक के दौरान, शिवलिंग पर कई चीजें चढ़ाई जाती हैं। उन चीजों का अलग महत्व और फायदा होता है।

ज्योतिषाचार्य पंडित टीकाराम शास्त्री कहते हैं, "रुद्राभिषेक से महादेव को प्रसन्न किया जा सकता है, लेकिन इसे करते हुए आपको सच्चे मन से भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए। इसे करके व्यक्ति तमाम कष्टों से राहत पा सकता है। रुद्राभिषेक करते हुए महादेव को कई चीजें समर्पित की जाती हैं और उन चीजों का अलग प्रभाव पड़ता है।" आइए हम शास्त्री जी से जानें वे क्या चीजें है, जिनसे भगवान शिव को प्रसन्न किया जा सकता है।

कैसे किया जाता है रुद्राभिषेक?

how to do rudrabhishek

भगवान शिव का रुद्राभिषेक बड़ा सरल होता है, लेकिन इसके साथ ही कई चीजों को ध्यान में रखना आवश्यक है। अभिषेक करते वक्त लगातार भगवान शिव का जाप करना चाहिए। 

  • शिवलिंग को पहले साफ जल से स्नान करवाया जाता है। इस दौरान पाठ पढ़ा जाता है और जल धारा के माध्यम से ऊं नम: शिवाय का जाप करते हुए शिवलिंग पर पहले जल और फिर दूध चढ़ाया जाता है। 
  • इसके बाद शिवलिंग को दही से स्नान करवाते हैं। इसके बाद घी और फिर शहद से शिवलिंग को अच्छी तरह से स्नान करवाने के बाद फिर साफ जल चढ़ाया जाता है। 
  • शिवलिंग को नहलाने के बाद सफेद फूल, पान के पत्ते, धतूरा, भांग आदि से उनका शृंगार किया जाता है। इसके बाद चंदन को घिसकर शिवलिंग पर त्रियुंड बनाया जाता है। 
  • शिवलिंग को साफ और सफेद सूती कपड़े पहनाए जाते हैं और फिर रोली से शिवलिंग और मां पार्वती का बंधन किया जाता है। शिवजी को तैयार करने के बाद नंदी, भगवान गणेश, मां पार्वती और भगवान कार्तिकेय को भी जल अर्पण कर, शृंगार करवाया जाता है।
  • भगवा को फल का भोग लगता है और फिर उनकी आरती के बाद ही रुद्राभिषेक संपन्न होता है। 

इसे भी पढ़ें: Sawan 2023: सावन में न करें ये गलतियां, भगवान शिव हो सकते हैं नाराज़

भगवान शिव को ये चीजें चढ़ाकर किया जाता है प्रसन्न

रुद्राभिषेक के दौरान ऐसी अन्य चीजें भी होती हैं, जो भगवान शिव को चढ़ानी आवश्यक हैं। भगवान शिव इससे अति प्रसन्न होते हैं और प्रार्थना करने वाले की सारी मनोकामना पूरी करते हैं। 

1.  भगवान शिव को चढ़ाएं लौंग

offer cloves to shivling

ऐसा माना जाता है कि लौंग भगवान शिव की शक्तियों का प्रतीक है। ज्योतिष शास्त्र में कहा गया है कि लौंग को ऊर्जा का वाहक माना गया है, इसलिए लौंग के उपाय करने से आपके रुके हुए काम फिर से शुरू हो सकते हैं। शिवलिंग में लौंग चढ़ाने से आपके घर में समृद्धि आती है और नकारात्मकता का नाश होता है। भगवान शिव की कृपा आप पर बनती है और कष्ट टलते हैं। 

2. भगवान शिव को चढ़ाएं इलायची

इलायची को मां पार्वती की शक्ति का प्रतीक माना जाता है। भगवान शिव को अर्धनारेश्वर भी कहा जाता है, इसलिए जब आप मां पार्वती की शक्ति की प्रतीक इलायची अर्पण करते हैं, तो भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। इससे आपके कार्यों में आ रही अड़चन और नौकरी में असफलता दूर होती है। इतना ही नहीं, आपकी आय में वृद्धि के साथ ही यह दरिद्रता को भी दूर करती है। 

3. भगवान शिव को चढ़ाएं सुपारी

भगवान शिव को रुद्राषिशेक में सुपारी का भी बड़ा महत्व है। पूजा में पान के पत्तों के साथ सुपारी भी अर्पण की जाती है। ऐसा माना जाता है कि सुपारी चढ़ाने से भगवान शिव आपके जीवन के तमाम कष्टों को हर लेते हैं। धन की हानि, रुके या बिगड़ते हुए कामों को बनाने के लिए शिवलिंग पर सुपारी (सुपारी के बेजोड़ उपाय) भी चढ़ानी चाहिए। यह सकारात्मक ऊर्जा को भी बढ़ाती है। 

4. भगवान शिव को चढ़ाएं काले तिल

benefit of offering til to lord shiva

ज्योतिष शास्त्र में कहा गया है कि जब भगवान शिव की पूजा की बात आती है तो तिल या काले तिल की प्रासंगिकता बहुत अधिक होती है। जो भी व्यक्ति लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहा है, उसे धार्मिक रूप से शिवलिंग पर तिल चढ़ाना चाहिए। इस अनुष्ठान का पालन करने से सौभाग्य और सकारात्मकता आपके जीवन में वापस आ सकती है। वहीं, सभी समस्याओं को भोले बाबा हर लेते हैं। 

इसे भी पढ़ें: भगवान शिव पर चढ़ाएं धतूरे का फूल, मिलेगा पूजा का पूर्ण फल

5. भगवान शिव को चढ़ाएं पान के पत्ते

पान के पत्ते में सभी देवी-देवताओं का वास होता है और इसलिए इसे पूजा में विधिवत रूप से शामिल किया जाता है। भगवान शिव को प्रसन्न के लिए पान के पत्ते (पान के पत्ते के उपाय) का इस्तेमाल धार्मिक तौर पर महत्वपूर्ण माना जाता है। सोमवार को पान के पत्ते को साफ करके, इसमें चंदन का तिलक लगाकर यदि शिवलिंग पर अर्पण किया जाए, तो इसका पूरा फायदा मिलता है।

कहा जाता है कि भगवान शिव की कृपा अगर आपके ऊपर है, तो आपके जीवन में किसी तरह की समस्या उत्पन्न नहीं हो सकती है। भगवान शिव की कृपा पाने के लिए और उन्हें खुश करने के लिए आप भी ये चीजें उन पर अर्पित करें।

 

हमें उम्मीद है कि यह जानकारी आपको पसंद आएगी। अगर यह लेख अच्छा लगा, तो इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। एस्ट्रो से जुड़े ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।