हिंदू पंचांग के अनुसार, नवंबर महीने का आखिरी प्रदोष व्रत मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन रखा जाता है। वहीं इस साल यह व्रत 28 नवंबर को रखा जाएगा। इस दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना विधिवत रूप से करने का विधान है। आपपको बता दें, गुरुवार के दिन पड़ने वाले प्रदोष व्रत को गुरु प्रदोष व्रत भी कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि अगर जो व्यक्ति इस दिन पूरी श्रद्धा के साथ भगवान शिव की आराधना करता है। उसके सौभाग्य में वृद्धि होती है और मनोवांछित फलों की भी प्राप्ति होती है। अब ऐसे में प्रदोष व्रत के दिन महुआ के तेल का दीपक जलाने का विधान है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
भगवान शिव की पूजा में जलाएं महुआ के तेल का दीपक
अगर आप प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की पूजा पूरे विधि-विधान के साथ कर रहे हैं, तो उनकी पूजा करने के दौरान महुआ के तेल का दीपक जलाने से शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि महुआ के तेल का दीपक अष्टमुखी होना चाहिए, यानी कि आठ बत्तियों वाला ही दीपक होना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि आठ बत्तियों वाले महुआ के तेल का दीपक भगवान शिव की पूजा में जलाने से घर के सभी सदस्यों को रोगदोष से छुटकारा मिल जाता है और घर की सुख-समृद्धि और संपन्नता में भी वृद्धि होती है।
इसे जरूर पढ़ें - Pradosh Vrat November 2024: नवंबर में कब-कब पड़ेंगे प्रदोष व्रत, पूजा विधि और महत्व समेत यहां लें पूरी जानकारी
महुआ के तेल का दीपक जलाने का महत्व क्या है?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि महुआ के तेल का दीपक जलाने से व्यक्ति के ऊपर भगवान शिव की कृपा बनी रहती है। आपको बता दें, भगवान शिव को महुआ का तेल बेहद प्रिय है और इनकी पूजा में महुआ के तेल का दीपक जलाने से आरोग्य की प्राप्ति होती है और घर में सुख-शांति का वास होता है।
इसे जरूर पढ़ें - भगवान शिव के प्रसन्न होने पर मिलते हैं ये संकेत
इसके अलावा अगर किसी जातक की कुंडली में कोई ग्रहदोष है, तो महुआ के तेल का दीपक जलाने से लाभ हो सकता है। अगर किसी जातक को कोई सिद्धि प्राप्त करनी है, तो प्रदोष व्रत के दिन शाम के समय महुआ के तेल का दीपक जरूर जलाना चाहिए। महुआ के तेल का दीपक जलाने से जातकों को सभी कार्यों में भी सफलता मिलती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों