Famous Market In Noida: दिल्ली के मशहूर चांदनी चौक का नाम तो सभी ने सुने होंगे लेकिन क्या आपको पता है नोएडा में भी एक मिनी चांदनी चौक है, जहां आप ड्रेस से लेकर होम अप्लायंस तक सारे सामान खरीद सकते हैं। कहने को यह सिर्फ मिनी चांदनी चौक है पर यहां सारे सामान वो भी किफायती दामों में आसानी से मिल जाते हैं।
दरअसल, इस मार्केट में आपको बच्चों से लेकर बड़े तक, हर साइज में कपड़ो के कलेक्शन मिल जाएंगे। यही नहीं यहां से आप पर्स, फुटवियर, ज्वेलरी या घर के सामान आदि सभी चीजों की शॉपिंग कर सकते हैं। अगर आप नोएडा में रहते हैं और आपको इस जलती-चुभती गर्मी में कहीं दूर जाने का मन नहीं, तो आप दिल्ली की चांदनी चौक जाने की जगह नोएडा सेक्टर 18 में मिनी चांदनी चौक विजिट कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस मार्केट में और क्या-क्या मिलता है। साथ ही, उसके दाम कैसे होते हैं, इसकी जानकारी भी आपको यहां से मिल जाएगी।
नोएडा के किस मार्केट को कहा जाता है मिनी चांदनी चौक?
यूं तो दिल्ली एनसीआर के लोगों में शॉपिंग के लिए चांदनी चौक काफी मशहूर है। लेकिन, नोएडा में भी एक मिनी चांदनी चौक है, जहां आपको सब कुछ और बेहद किफायती दामों में मिल जाता है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं नोएडा सेक्टर 18 में स्थित अट्टा मार्केट के बारे में, जहां से आप हर तरह की शॉपिंग कर सकती हैं। यहां खाने-पीने से लेकर पहनने-ओढ़ने तक सब कुछ आपको मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें-ज्वेलरी के लिए बेस्ट है दिल्ली का यह सबसे सस्ता बाजार, एक से बढ़कर एक मिलेंगे कलेक्शन
नोएडा की अट्टा मार्केट कैसे पहुंचे?
यहां जाने के लिए आप पर्सनल कार या बाइक की भी मदद ले सकती हैं। इसके लिए आपको पार्किंग की व्यवस्था भी मिल जाएगी। हालांकि, मेट्रो से जाने के लिए आपको नोएडा सेक्टर 18 उतरना होगा। यहां से फिर आप वॉक करके भी अट्टा मार्केट तक पहुंच सकते हैं। यह मार्केट सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक खुली रहती है। अपने दोस्तों या परिवार के साथ अगर आप शॉपिंग करना चाहते हैं, तो आराम से इस समय जा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-Summer Collection के लिए बेस्ट है दिल्ली की यह सस्ती मार्केट
अट्टा मार्केट में क्या-क्या मिलता है?
अट्टा मार्केट, रोड पर बना है, जहां से आप आसानी से शॉपिंग कर सकती हैं। यहां आपको घरों में इस्तेमाल किए जाने वाले सामान से लेकर साज-सजावट तक सब कुछ मिलता है। लड़कियों के कपड़ों की एक से बढ़कर एक कलेक्शन भी आपको यहां देखने को मिलेंगे। अट्टा मार्केट में आपको टॉप, जींस, शॉर्ट्स, सूट और कुर्तियां आदि सारी चीजें बेहद सस्ते दामों में मिल जाएंगे। इसके अलावा, आप यहां से इलेक्ट्रॉनिक के सामान भी खरीद सकते हैं। इस मार्केट की खास बात यह है कि यहां आप सामान खरीदते वक्त काफी बार्गेनिंग भी कर सकते हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit- Herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों