Unseen Pictures And Videos: शादी के बाद इस तरह बदल गई ईशा अंबानी की लाइफ

ईशा अंबानी और आनंद पिराम की शादी की पहली वर्षगांठ पर हम आपको उनकी कुछ खास तस्वीरें और वीडियोज दिखाएंगे। 

wedding anniversary isha ambani images

देश के सबसे अमीर आदमी और रिलायंस ग्रुप के मालिक मुकेश अंबनी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी बीते वर्ष 12 दिसंबर 2018 में हुई थी। ईशा अंबानी ने अपने बहुत ही करीबी दोस्त एवं बिजनेसमैन आनंद पीरामल शादी की थी। ईशा अंबानी की शादी का जश्न आज भी लोग याद करते हैं। उनकी शादी के कई फंक्शन उदयपुर में हुए थे और शादी के बाद कई फंक्शन दिल्ली में हुए थे। धूमधाम से हुई ईशा अंबानी की शादी में बहुत कुछ खास था। 12 दिसंबर 2019 को उनकी शादी के 1 वर्ष पूरे हो रहे हैं और इस अवसर पर हम आपको ईशा अंबानी के उन पलों के बारे में आज बताएंगे जो शादी के बाद उनके लिए बेहद खास थे। साथ ही हम आपको उनकी कुछ बेहद खास तस्वीरें और वीडियोज भी दिखाएंगे।

सबसे पहले बात करते हैं ईशा अंबानी की शादी की। ईशा अंबानी की शादी उन्हीं के घर एंटीलिया से हुई थी। शादी में जो लेहंगा उन्होंने पहना था उसमें उनकी मां नीता अंबानी की शादी की साड़ी का एक हिस्सा जोड़ा गया था। वहीं ईशा अंबानी की शादी में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटर महमान के तोर पर शामिल हुई थीं।

इसे जरूर पढ़ें: ईशा अंबानी के ब्राइडल मेकअप से लें टिप्स और बन जाएं खूबसूरत ब्राइड

इतना ही नहीं ईशा की शादी में कई विदेशी बैंड्स अपनी परफॉर्मेंस देने आए थे और साथ फेमसर सिंगर बियोंसे भी इस फंक्शन का हिस्सा बनी थीं। उन्होंने ईशा की शादी में परफॉर्म करने के लिए 15 करोड़ रुपए चार्ज किए थे। ईशा अंबानी की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन में ही केवल 70 करोड़ रुपए खर्च हो गए थे। ईशा अंबानी की शादी में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने सारे मंत्रों को अंग्रेजी भाषा में बोला था।

इसे जरूर पढ़ें: शादी के बाद कम ही साथ नजर आते हैं ईशा अंबानी और आनंद पिरामल, क्‍या है वजह?

शादी के बाद ईशा अंबानी हनीमून पर कहां गई थीं यह बात किसी को नहीं पता क्योंकि वह काफी प्राइवेट पर्सन हैं। मगर, वह किसी घर में विदा होकर गई थें वह काफी चर्चा में था। ईशा अंबानी अपने पति आनंद पिरामल के साथ मुंबई स्थित एक आलीशान घर में रहती हैं। उनके बंगले का नाम ‘गुलीटा’ है।ये 5 बातें ईशा अंबानी को बनाती हैं Best Sister

यह बंगला उन्हें उनके सास-ससुर ने शादी के तोहफे में दिया था। यह बंगला 50000 वर्ग फुट में बना है। इसमें 5 फ्लेर्स हैं और इसे लंदन बेस्ड इंजीनियरिंग फर्म Eckersley OCallaghan ने डिजाइन किया है।ईशा अंबानी के इन 10 स्टाइलिश लुक्स से लीजिए फेस्टिव सीजन की इंस्पिरेशन

शादी के बाद ईशा अंबानी ने बहुत जल्द ही ऑफिस ज्वॉइन कर लिया था और वह कई बार मीटिंग्स में अपनी मां नीता अंबानी के साथ नजर आई थीं। इतना ही नहीं वर्ष 2019 में गणेश उत्सव में भी ईशा अंबानी को मां नीता के साथ देखा गया था। दोनों ने ही अलग-अलग रंग के एक से लेहंगे पहने थे जो काफी चर्चा में रहे थे।जानें ईशा अंबानी के ससुराल वालों के बारे में

आपको बता दें कि ईशा अंबानी की ससुराल में उनके पति के अलावा 4 सदस्य और हैं। उनकी सास स्वाति पिरामल जो कि साइंटेस्ट और इंडर्स्टिलिस्ट हैं। ईशा की नंद नंदिनी पिरामल भी एक वर्किंग वुमन हैं और वह अपने भाई और पिता के साथ मिलकर बिजनेस में हाथ बटाती हैं। नंदिनी बेहद प्रोफेशनल हैं और वह पिरामल ग्रुप का पूरा कारोबार संभालती हैं। वह एचआर ऑपरेशन भी देखती हैं। ईशा अंबानी के ससुर अजय पिरामल राजस्थान के झुंझुनू से हैं और वह पिरामल ग्रुप के मालिक भी हैं। वह आईआईटी इंदौर के चेयरमेन भी रह चुके हैं। अंबानी खानदान में कोई भी फंक्शन होता है पिरामल फैमिली उसमें हिस्सा जरूर लेती है।

ईशा अंबानी का शादी के बाद बर्थ डे भी बेहद शानदार तरीके से मना या गया। उनकी बर्थ डे का थीम इस बार पेंटिंग थी। उनकी बर्थ डे की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसके साथ ही ईशा अंबानी ने हालही में अपने कजन की शादी में जो ड्रेस पहनी थी उसका फोटोशूट और ईशा के लुक्स को लेकर लोगों ने उनकी काफी तारीफ की थी।

वैसे शादी के बाद आनंद पिरामल और ईशा अंबानी को बहुत कम मौकों पर ही साथ देखा गया है। मगर, दोनों में ही गजब की अंडरस्टैंडिंग है। दोनों जब भी साथ नजर आते हैं बहुत ही खुश नजर आते हैं। ईशा अंबानी और आनंद पिरामल को हरजिंदगी डॉट कॉम शादी की पहली एनिर्वसरी की मुबारकबाद देता है।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP