आंबानी परिवार भारत के सबसे चर्चित परिवारों में से एक है। जहां एक तरफ मुकेश अंबानी देश के सबसे अमीर आदमी और सबसे बड़े बिजनेसमैन हैं। वहीं दूसरी तरफ उनकी वाइफ नीता अंबानी भी एक चर्चित पर्सनालिटी हैं। नीता अंबानी के साथ-साथ उनकी बेटी ईशा अंबानी और बहू श्लोका मेहता भी अब एक सेलिब्रिटी बन चुकी हैं। फिल्हाल आज नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और बेटी ईशा अंबानी का बर्थ डे है। गौरतलब है कि नीता अंबानी ने आईवीएफ मैडिकल प्रोसीजर की मदद से आकाश और ईशा को जन्म दिया था। ईशा और आकाश अंबानी का जन्म 23 अक्टूबर 1991 में हुआ था। आपको बता दें कि ईशा अंबानी और आकाश अंबानी दोनों ही एक दूसरे को बहुत प्यार करते हैं। खासतौर पर अगर ईशा अंबानी की बात की जाए तो वह कई बार इस बात को प्रूव कर चुकी हैं कि वह बहुत ही अच्छी बहन हैं।
इसे जरूर पढ़ें: ईशा अंबानी के ये 3 मेकअप लुक्स
ईशा अंबानी और आकाश अंबानी दोनों की ही शादी हो चुकी है। मगर, जब अंबानी परिवार में शहनाई बजने की बारी आई तो ईशा अंबानी ने भाई आकाश अंबानी और भाभी श्लोका मेहता की सगाई पहले करवाई। इसके बाद उन्होंने खुद आनंद पिरामल से सगाई और शादी की।
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की जब रोका सेरिमनी हुई तब ईशा अंबानी ने गुजराती राती रस्म के मुताबिक अपनी भाई श्लोका का बहुत ही पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया। इसके साथ ही उन्हों ने अपने भाई और भाभी की आरती भी उतारी। इसके बाद जब उनकी भाभी श्लोका ने उनके पैर छुए तो उन्होंने श्लोका अपने गले से लगा लिया।
इसे जरूर पढ़ें: जानें ईशा अंबानी के ससुराल वालों के बारे में
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी की ही तरह उनके रोका सेरिमनी का फंक्शन काफी भव्य था। भाई की प्री एंगेजमेंट पार्टी में ईशा की खुशी सातवें आसमान पर थी। ईशा इतनी ज्यादा खुश थी कि उन्होंने अपनी भाई और भाभी के लिए एक वेलकम स्पीच तक बोल डाली थी। ईशा की स्पीच कुछ इस तरह थी, ‘आज मैं अपनी दिल की बात कहना चाहती हूं। दिल से निकली दुएं देना चाहती हूं। दिल से दिल मिलाने की बात करना चाहती हूं और दिल से इस खुशी को सेलीब्रेट करना चाहती हूं। मैं बताना चाहती हूं कि मम्मी,पापा, अंनत और मैं सभी दिल से श्लोका का अपनी फैमिली में वेलकम कर रहे हैं। मुझे नहीं पता कि इससे पहले हम सब इतने खुश कब हुए थे। हमारा पूरा परिवार श्लोका और आकाश के लिए बहुत खुश है। मुझे श्लोका को भाभी बोलते हुए बहुत खुशी हो रही है।’ईशा अंबानी के इन 10 स्टाइलिश लुक्स से लीजिए फेस्टिव सीजन की इंस्पिरेशन
इतना ही नहीं अपनी शादी में भी ईशा अंबानी ने श्लोका मेहता को बहुत सम्मान दिया था। जब उन्हें वरमाल के लिए जाना था उन्होंने अपने एक तरफ श्लोका मेहता और दूसरी तरफ अपने छोटे भाई अनंत अंबानी की गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट को खड़ा किया था। ईशा अंबानी ने श्लोका पर कभी भी ननद वाला रोब नहीं दिखाया बल्कि उन्होंने हमेशा ही श्लोका को दोस्त की तरह सम्मान दिया।ईशा अंबानी के ब्राइडल मेकअप से लें टिप्स और बन जाएं खूबसूरत ब्राइड
ईशा अंबानी केवल अपनी भाभी श्लोका मेहता के साथ ही अच्छी नहीं हैं बल्कि उनका व्यवहार अपनी होने वाली छोटी भाभी यानि राधिका मर्चेंट के साथ भी बहुत अच्छा है। जब आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी थी तब उस फंक्शन के लिए ईशा अंबानी ने अपनी बेहद कीमती हार अपनी छोटे भाई की गर्ल फ्रेंड राधिका मर्चेंट को दे दिया था।
इस तरह से देखा जाए तो ईशा अंबानी एक बेहद प्यारी बहन हैं, जो अपने भाइयों को ही नहीं बल्कि अपनी भाभियों से भी बहुत अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों