Thu Apr 2, 2026 | Updated 04:10 AM IST HZ Awards 2026
image

Nimbu Ka Ped: घर के इस कोने में रखें नींबू का पेड़, चमक जाएगी किस्‍मत और खुल जाएंगे खुशियों के द्वार

नींबू का पेड़ घर में सही दिशा में लगाने से सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। जानें वास्तु शास्त्र के अनुसार नींबू का पौधा लगाने का सही स्थान और इसके फायदे।
Editorial
Updated:- 2025-03-11, 20:41 IST

वास्तु,फेंगशुई और ज्‍योतिष शास्‍त्र के अनुसार कई पेड़ पौधे होते हैं, जो घर में सकारात्‍मक ऊर्जा लेकर आते हैं। इनमें से एक नींबू का पौधा भी होता है। यह घर में बहुत ही आसानी से लग जाता है, मगर इसे सही दिशा और जगह पर लगाने से घर में न केवल न केवल सकारात्मक ऊर्जा आती है, बल्कि यह सुख-समृद्धि और खुशहाली की बारिश भी हो जाती है। इस विषय पर हामरी बातचीत पंडित सौरभ त्रिपाठी जी से हुई है। वह कहते हैं, " नींबू का पौधा मानसिक शांति के साथ-साथ घर के वातावरण को अच्‍छा बनाए रखता है। इसमें सकारात्‍मक ऊर्जा होती है। अगर आप इसे सही जगह पर लगाती हैं, तो आप इस ऊर्जा का लाभ उठा सकती हैं।" यदि आप चाहती हैं कि आपके घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहे और किस्मत आपके पक्ष में रहे, तो यह जानना जरूरी है कि नींबू का पेड़ कहां और कैसे लगाना चाहिए।

नींबू का पेड़ लगाने के लाभ

सबसे पहले तो आपके लिए यह जानना आवश्‍यक है कि नींबू का पेड़ लगाने से आपको किस प्रकार के लाभ होंगे। आपको बता दें कि यह पौधा अपनी औषधीय गुणों और वास्तु महत्व के कारण काफी लोकप्रिय है। नींबू का पेंड़ लगाने से घर में कीट-पतंगे भी नहीं आते हैं और घर में बहुत ही अच्‍छी खुशबू आती है। इसके और भी कई लाभ हैं-

  • नींबू का पेड़ घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने में मदद करता है। यह नकारात्मक शक्तियों को खत्म कर माहौल को शुद्ध बनाता है।
  • ऐसा माना जाता है कि यदि घर में नींबू का पौधा सही दिशा में लगाया जाए, तो यह आर्थिक समृद्धि को आकर्षित करता है।
  • नींबू में मौजूद औषधीय गुण कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में सहायक होते हैं। इसके पत्तों और फलों का उपयोग आयुर्वेदिक चिकित्सा में किया जाता है।
  • यदि घर में वास्तु दोष है, तो नींबू का पेड़ इसे कम करने में सहायक होता है।
  • ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार, नींबू बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है।

नींबू का पेड़ लगाने के लिए सही स्थान

61xwAHVYZvL

नींबू का पेड़ घर में लगाने के लिए सही स्थान चुनना बहुत जरूरी है, क्योंकि गलत दिशा में लगाने से यह लाभ देने के बजाय हानिकारक भी हो सकता है। नीचे दिए गए दिशानिर्देशों का पालन करें:

1. उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण)

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) में नींबू का पौधा लगाना सबसे शुभ माना जाता है।

यह दिशा सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र होती है और यहां लगाया गया पौधा जीवन में उन्नति और खुशहाली लाने में मदद करता है।

ध्यान रखें कि इस स्थान पर पेड़ का सही देखभाल की जाए और इसे नियमित पानी दिया जाए।

2. घर के मुख्य द्वार के पास

मुख्य द्वार के पास नींबू का पौधा लगाने से घर में प्रवेश करने वाली सभी नकारात्मक शक्तियां दूर रहती हैं।

इससे घर के सदस्यों को किसी भी प्रकार की बुरी नजर और नकारात्मक प्रभाव से बचाव मिलता है।

लेकिन ध्यान दें कि इसे बिलकुल दरवाजे के सामने नहीं रखना चाहिए, बल्कि थोड़ी दूरी पर रखना सही होता है।

3. बगीचे या आंगन में

अगर आपके घर में बगीचा या आंगन है, तो वहां नींबू का पेड़ लगाना शुभ माना जाता है।

यह घर के सौंदर्य को बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण को भी शुद्ध करता है।

इसे दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

4. बालकनी या छत पर

lime-bergamot-growing-tree-after-rain_343596-1756

यदि आपके पास बगीचा नहीं है, तो नींबू का पौधा गमले में लगाकर बालकनी या छत पर भी रखा जा सकता है।

इसे ऐसी जगह रखें जहां पर्याप्त धूप और हवा मिले।

दक्षिण-पूर्व दिशा में रखने से व्यापार और करियर में तरक्की होती है।

नींबू का पेड़ और ज्योतिषीय महत्व

  • शनि ग्रह के दोष से पीड़ित लोगों को घर में नींबू का पौधा लगाना चाहिए। यह शनि की नकारात्मक ऊर्जा को कम करता है।
  • राहु और केतु के प्रभाव को कम करने के लिए भी नींबू का पौधा कारगर माना जाता है।
  • यदि कुंडली में कोई ग्रह दोष है, तो नियमित रूप से नींबू के पेड़ की जड़ में जल चढ़ाने से राहत मिलती है।
  • ज्योतिष के अनुसार, नजर दोष से बचने के लिए शनिवार को घर के मुख्य द्वार पर नींबू और हरी मिर्च लटकाना लाभकारी होता है।

नींबू का पेड़ सिर्फ एक साधारण पौधा नहीं, बल्कि यह घर की खुशहाली और सौभाग्य का प्रतीक भी है। इसे सही दिशा और स्थान पर लगाने से जीवन में सुख-समृद्धि, सकारात्मक ऊर्जा और आर्थिक उन्नति प्राप्त होती है। यदि आप अपने घर में इसे लगाने की योजना बना रहे हैं, तो वास्तु और ज्योतिषीय नियमों का पालन करें, ताकि इसका अधिकतम लाभ आपको मिल सके। यह पेड़ न केवल आपके घर को सुंदर बनाएगा, बल्कि आपको मानसिक शांति और सफलता भी प्रदान करेगा।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।