herzindagi
vastu remedies for new year

Vastu Tips For New Year 2024: अपार धन लाभ के लिए नए साल में आजमाएं वास्तु के ये अचूक उपाय

अच्छी सेहत, अच्छी नौकरी और अच्छा जीवनसाथी भला कौन नहीं पाना चाहता है। इन सभी के लिए आपको कुछ आसान उपाय आजमाने की सलाह दी  जाती है। ऐसे ही नए साल में भी कुछ उपाय आजमाएं।   
Editorial
Updated:- 2023-12-18, 15:16 IST

साल 2024 एक नई उमंग और उत्साह लेकर जल्द ही आने वाला है। ऐसे में हम सभी इस समय को उज्जवल बनाने के लिए कई तरह के प्रयास करते हैं। घर में सुख समृद्धि भला कौन नहीं बनाए रखना चाहता है?

जहां एक तरफ हम अपने सही कर्मों से समय को अनुकूल बनाने की कोशिश करते हैं, उसी तरह से हम कई वास्तु उपायों से घर में खुशहाली ला सकते हैं। हर कोई यही चाहता है कि आने वाला साल आपके जीवन में खुशियां और समृद्धि लेकर आए।

नए साल में माता लक्ष्मी की आपके ऊपर विशेष कृपा दृष्टि हो सके ऐसे में यदि हम वास्तु के कुछ विशेष उपाय आजमाते हैं तो पूरे साल माता लक्ष्मी की कृपा दृष्टि बनी रहती है। आइए वास्तु एक्सपर्ट डॉ मधु कोटिया से जानें इन वास्तु उपायों के बारे में विस्तार से। 

घर के मुख्य द्वार पर लगाएं पेड़ -पौधे 

plants in main door for prosperity

नए साल में यदि आप घर के मुख्य द्वार पर कुछ खूबसूरत पेड़-पौधे लगाएंगी और इस स्थान को अच्छी तरह से सजाएंगी तो आपके घर में सदैव खुशहाली बनी रहेगी। आप मुख्य द्वार पर ऐसे पौधे लगाएं जिनसे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह हो और किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश न हो सके।

घर के मुख्य द्वार पर आपको रंग-बिरंगे फूलों वाले पौधे लगाने की सलाह दी जाती है। वहीं आपको कुछ विशेष पौधों जैसे मनी प्लांट या तुलसी को इस स्थान पर रखने से बचना चाहिए। आप इस समय कुछ इंडोर प्लांट्स से भी घर की सजा सकती हैं। 

इसे जरूर पढ़ें: Vastu Tips: घर के मुख्य द्वार के लिए फॉलो करें वास्तु के ये टिप्स, घर में होगी धन की वर्षा

घर के कुछ स्थानों पर लगाएं विंड चाइम 

वास्तु के अनुसार आपको घर में कुछ विशेष स्थानों पर विंड चाइम जरूर लगानी चाहिए। इन स्थानों में से घर का मुख्य द्वार प्रमुख माना जाता है। आपको घर के मुख्य द्वार पर विंड चाइम जरूर लगानी चाहिए।

इससे विंड चाइम (विंड चाइम्स लगाते समय ना करें यह गलतियां) की आवाज घर के लिए सकारात्मक ऊर्जा लाने में मदद करती है। विंड चाइम लगाते समय दिशा का सही ज्ञान होना जरूरी होता है और आपको इसे कभी भी गलत दिशा में नहीं लगाना चाहिए अन्यथा इसके नकारात्मक प्रभाव हो सकते हैं। 

वास्तु शास्त्र में विंड चाइम को बहुत शुभ माना जाता है। इससे निकलने वाली मधुर ध्वनि पूरे घर से नकारात्मक ऊर्जा को बाहर निकाल देती है और घर के भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। नए साल के आगमन पर अपने घर या ऑफिस में विंड चाइम लगाने से आपके घर में धन का आगमन होता है। 

नए साल में टूटे और पुराने फर्नीचर को बदल दें 

change broken furniture in new year

किसी भी काम की शुरुआत से पहले घर की साफ़-सफाई और पुरानी चीजों को बदल देना जरूरी होता है। अगर आप भी नए साल में समृद्धि और खुशहाली बनाए रखना चाहती हैं तो जरूरी है कि सबसे पहले अपने घर के पुराने और टूटे हुए फर्नीचर को घर से बाहर निकाल दें।

यदि संभव हो तो घर में नया फर्नीचर  लाएं। इससे किसी भी तरह के वास्तु दोषों को दूर करने में मदद मिलती है और घर में सदैव खुशहाली बनी रहती है। इसके साथ ही आपको घर में बंद या खराब घड़ी को भी घर से बाहर निकाल देना चाहिए।

कोई भी टूटा या किसी भी खिड़की और दरवाजों का टूटा शीशा भी आपको तुरंत बदलने की जरूरत होती है जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित किया जा सके। 

इसे जरूर पढ़ें: नए साल में वास्तु के हिसाब से लगाएं कैलेंडर, पूरे साल बनी रहेगी समृद्धि

नए साल में घर में लाएं लाफिंग बुद्धा

वास्तु में लाफिंग बुद्धा को सुख-समृद्धि का प्रतीक  माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि लाफिंग बुद्धा को घर में लाने से आपके घर में खुशियां आती हैं। इससे परिवार के सदस्यों के बीच प्यार बढ़ता है और मन शांत रहता है।

नए साल में आप अगर लाफिंग बुद्धा घर लाती हैं और इसे घर के उचित स्थान पर स्थापित करती हैं तो ये आपके घर के लिए बहुत शुभ हो सकता है। लाफिंग बुद्धा को घर के मुख्य द्वार पर इस तरह स्थापित करना चाहिए जैसे कि उसका मुंह घर के भीतर की तरफ हो और इसकी पूर्ण सकारात्मक ऊर्जा घर के भीतर प्रवेश कर सके। 

नए साल में घर में कपूर जलाएं

burning camphor at home

यदि आप नए साल में घर में कपूर जलाती हैं और उसका धुआं पूरे घर में फैलने देती हैं तो ये घर के लिए बहुत शुभ होगा और समृद्धि लाने में मदद करेगा। आप नियमित रूप से लौंग और कपूर जला सकती हैं। इससे वास्तु दोषों को दूर करने में मदद मिलेगी।

 

नए साल में घर में रखें एक्वेरियम 

वास्तु की मानें तो घर में एक्वेरियम रखना और इसमें मछलियों का होना सौभाग्य का सूचक माना जाता है। यदि आप घर में एक्वेरियम रखती हैं तो यह प्रचुरता का प्रतीक हो सकता है। जिस घर में एक्वेरियम होता है, वहां धन वृद्धि होती है और नकारात्मक प्रभाव कम हो जाते हैं।

अगर आप भी नए साल में अपने घर में एक्वेरियम लेकर आएँगे तो  इसके लिए उत्तर दिशा का चयन करें. उत्तर दिशा को धन और भगवान कुबेर की दिशा माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिशा में एक्वेरियम रखने से घर में समृद्धि बढ़ती है। इसके साथ ही आपको ध्यान में रखना है कि आप एक्वेरियम में मछलियां विषम संख्या में ही रखें। यदि आप गोल्ड फिश रखती हैं तो ये आपके लिए लाभदायक होगा। 

 

यदि आप नए साल में वास्तु के इन उपायों को आजमाती हैं तो आपके घर में सदैव खुशहाली बनी रहेगी और वास्तु दोषों से मुक्ति मिलेगी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Images: Freepik.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।