वॉशिंग मशीन को रखना है सुरक्षित, तो ना करें ये चीजें उसमें साफ

अगर आप अपने वॉशिंग मशीन ख़राब होने से बचा के रखना चाहती हैं तो तो फिर आपको कुछ चीजों को उसमें कतई साफ नहीं करना चाहिए।

 

never wash these things in washing machine tips

हो गई ना ख़राब? क्या ख़राब हो गई? वॉशिंग मशीन! कैसे हो गई ख़राब? अरे! इस चीज को इसमें साफ नहीं किया जाता हैं। जिनके घर वॉशिंग मशीन है अक्सर आपने उनके घर ये शब्द आपको कभी ना कभी ज़रूर सुनाई दिया होगा, क्यूंकि कभी-कभी कुछ ऐसे समान को वॉशिंग मशीन में साफ करने के लिए डाल देते जिसके बाद समान तो ख़राब होता ही है साथ में वॉशिंग मशीन भी। वॉशिंग मशीन की मदद से चीजें साफ करना यकीनन आसान लगता है, लेकिन, कभी-कभी वॉशिंग मशीन का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं किया जाए तो समान के साथ वॉशिंग मशीन ख़राब होने देर समय नहीं लगता। इसलिए इसका ध्यान रखना भी ज़रूरी है कि वॉशिंग मशीन में क्या साफ नहीं करना चाहिए।

स्पोर्ट शूज

never wash these things in washing machine inside

अगर आप भी स्पोर्ट शूज साफ करने के लिए वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल करती हैं, तो आज के बाद वॉशिंग में मशीन साफ करना बंद कर दीजिये, क्यूंकि स्पोर्ट सूज साफ करने से जूते ख़राब तो होते ही साथ में वॉशिंग मशीन का भी ख़राब होने का चांस रहता है। स्पोर्ट शूज में सोल बहुत हार्ड होते हैं ऐसे में कई बार वॉशिंग मशीन में खराबी हो जाती हैं। कई शूज में ग्लू का इस्तेमाल होता है जिसके चलते वॉशिंग मशीन में साफ करने से ख़राब हो जाते हैं।

प्लास्टिक डोरमैट

never wash these things in washing machine inside

कई महिलाएं अन्य डोरमैट के साथ पलास्टिक के डोरमैट भी वॉशिंग मशीन में साफ करने के लिए डाल देती हैं। अगर आप ये गलती करती है तो फिर से गलती करने की कोशिश ना करें, क्यूंकि प्लास्टिक के डोरमैट आपके वॉशिंग मशीनको कभी भी ख़राब कर सकता है। कई बार प्लास्टिक के डोरमैट अंदर टूट भी जाते हैं, जिसके चलते भी मशीन में खराबी हो जाती है।

पर्स और हैंडबैग

never wash these things in washing machine inside

अगर आपका पर्स और हैंडबैग ब्रांडेड है, तो शायद ही आप उसे साफ करने के लिए वॉशिंग मशीन का सहारा लें, लेकिन कई बार लोग ऐसी गलती कर बैठते हैं। अगर आप अपने पर्स, हैंडबैग को और वॉशिंग मशीन को सुरक्षित रखना चाहती हैं, तो फिर उसे वॉशिंग मशीन में साफ करने की गलती मत कीजियेगा। खास कर अगर पर्स और हैंडबैग कपड़े की ना हो तो आप ऐसी गलती भूल के भी मत कीजियेगा।

इसे भी पढ़ें:वॉशिंग मशीन में नहीं होगी किसी तरह की परेशानी, बस इस छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान

लेदर के कपड़े

never wash these things in washing machine inside

अगर आप ने इस ठंड में पहने के लिए लेदर की जैकेट और बूट निकाल लिए हैं, तो उसे भूल के भी वॉशिंग मशीन में साफ करने नहीं बैठ जाइएगा। इससे आपकी जैकेट और बूट तो ख़राब होंगे ही साथ में वॉशिंग मशीन भी ख़राब हो सकता हैं। वैसे आपने ये ज़रूर सुना होगा कि लेदर की समान को हमेशा पानी से बचा के रखना चाहिए।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Recommended Video

Image Credit:(@www.lifeberrys.com,ae01.alicdn.com)
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP