हिंदू धर्म में कन्या पूजन का खास महत्व है, 9 दिन तक चलने वाला नवरात्रि में अष्टमी और नवमी के दिन कन्या पूजन का आयोजन किया जाता है। माता के रूप में 9 कन्याओं को भोज कराया जाता है और श्रद्धा भाव से उनकी पूजा की जाती है। दरअसल, कन्याओं को माता का रूप बताया जाता है, ऐसे में उनकी पूजा और भोजन कराने के बाद उन्हें खास उपहार भी दिए जाते हैं। वहीं बात जब उपहार की आती है तो अक्सर यह दुविधा होती है कि आखिर बाल कन्याओं को गिफ्ट में क्या दिया जाए। तो आज हम आपकी इस परेशानी का हल ढूंढ़ देते हैं।
बता दें कि कन्या पूजन में लड़कियों को उपहार में देने के लिए कई ऐसी चीजें हैं, जिन्हें देखने के बाद वो जरूर उत्साहित हो जाएंगी। कोशिश करें कि उपहार देते वक्त उनकी जरूरत और पसंद दोनों का ख्याल रखा जाए, इससे उन्हें भी खुशी होगी। अगर आप भी इस बार नवरात्रि में कन्या पूजन करने जा रहे हैं तो हम शेयर कर रहे हैं कुछ गिफ्ट आइडियाज, जिसे आप उन्हें विदा करते वक्त दे सकते हैं।
बोर्ड गेम्स

बच्चों को आप बोर्ड गेम्स गिफ्ट कर सकते हैं, यह उनकी मानसिक विकास के लिए उपयुक्त है। आज कल लड़कियों का गेम्स में काफी इंट्रेस्ट होता है। इसके जरिए उन्हें पढ़ाई से जुड़ाव महसूस होगा। यही नहीं बोर्ड गेम्स के अलावा पजल या कैरम गिफ्ट कर सकती हैं, जिसके जरिए वह खुद को एंटरटेन भी कर सकेंगी। दरअसल समय के साथ बच्चे आउटडोर गेम से ज्यादा खुद को इंडोर गेम में व्यस्त रख रहे हैं। ऐसे में लड़कियों को यह काफी पसंद आएगा और गिफ्ट में कुछ अलग देखकर उन्हें खुशी भी होगी।
रेड ड्रेस करें गिफ्ट
कन्या पूजन के बाद लाल वस्त्र गिफ्ट करने का खास महत्व है। ऐसे में आप बच्चों की पसंद का उन्हें रेड एथनिक या फिर वेस्टर्न ड्रेस गिफ्ट कर सकती हैं। नए कपड़े लड़कियों को काफी पसंद होते है। आप चाहें तो सभी कन्याओं को एक तरह की ड्रेस दें सकती हैं। दरअसल, लाल वृद्धि का प्रतीक माना जाता है, इसलिए कन्या पूजन में आई कन्याओं को लाल रंग का वस्त्र या फिर अन्य चीजें गिफ्ट की जाती है।
इसे भी पढ़ें:दोस्तों को खुद बर्थडे कार्ड बनाकर करें सरप्राइज, जानें स्टेप बाय स्टेप तरीका
आर्टिफिशियल ज्वेलरी
कन्याओं को कपड़ों के बाद ज्वेलरी काफी पसंद होता है। हालांकि, कुछ लोग गोल्ड और सिल्वर ज्वेलरी गिफ्ट करते हैं, लेकिन अगर आपका बजट कम है तो आर्टिफिशियल ज्वेलरी गिफ्ट करें। कन्याओं को सजना संवरना काफी पसंद है, ऐसे में वह इस तरह के गिफ्ट को देखने के बाद खुश हो जाएंगी। हेयर बैंड, नेकलेस,ईयररिंग्स,बैंगल जैसी कई चीजें,जो आप कन्याओं को विदा करते हुए गिफ्ट में दें सकती है।
स्टेशनरी की चीजें
कन्याओं को आप स्टेशनरी की चीजें गिफ्ट कर सकती हैं। यह उनकी जरूरत की चीजें हैं, जिसे वह बाद में भी इस्तेमाल कर सकती हैं। पेंटिंग बुक, पेंसिल बॉक्स, नोटबुक, पेन और पेंसिल का सेट आदि उन्हें गिफ्ट कर दें। कन्याओं की उम्र के अनुसार आप उन्हें स्टेशनरी के समान गिफ्ट करें।
मिनी होम करें गिफ्ट
कन्याओं को घर-घर खेलना काफी पसंद होता है, ऐसे में उन्हें मिनी होम गिफ्ट कर सकती हैं। वहीं इसके साथ किचन सेट भी दिया जा सकता है। लड़कियों का यह पसंदीदा खिलोने होते हैं, जिसकी डिमांड वो अक्सर करती रहती हैं। आप चाहें तो बच्चों के लिए ऑप्शन रख सकती हैं, जिसे वह अपने अनुसार चुन सकती हैं। उपहार देने का यह तरीका उन्हें पसंद आएगा।
इसे भी पढ़ें:घर की सीढ़ियों को प्लांट्स की मदद से कुछ इस तरह करें डेकोरेट, हरा-भरा लगेगा घर
गिफ्ट में दें पैसे
कन्या पूजन और भोज कराने के बाद गिफ्ट दिया जाता है। यही नहीं जाते वक्त उन्हें दक्षिणा के रूप में पैसे भी दिए जाते हैं। आप चाहें तो उन्हें उपहार में सिक्के या फिर पैसे दें सकते हैं। हालांकि, यह आप अपने बजट के अनुसार तय कर लें पैसे कितने देने हैं। वैसे बच्चे गिफ्ट देकर काफी खुश हो जाते हैं, ऐसे में उनको आपका यह गिफ्ट बेहद पसंद आएगा।
Recommended Video
कन्या पूजन में गिफ्ट देने के लिए ये गिफ्ट आइडियाज आप लें सकते हैं। साथ ही, आपको यह आर्टिकल कैसा लगा यह हमें शेयर कर जरूर बताएं और इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों