herzindagi
how to decorate durga mata idol

Navratri 2023: माता दुर्गा की मूर्ति दिखेगी बेहद खूबसूरत, इन यूनिक तरीकों से करें सजावट

नवरात्रि हर साल दो बार मनाई जाती है। इन 9 दिनों में भक्त मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करते हैं और उपवास भी रखते हैं। चलिए जानते हैं कि घर में मां दुर्गा की मूर्ति को आप किस खास तरह से सजा सकती हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-10-05, 13:16 IST

नवरात्रि पर माता दुर्गा की लोग विशेष तरह से पूजा-अर्चना करते हैं। रंग-बिरंगे और सुगंधित फूलों से नवरात्रि पर हर कोई अपने घर को सजाता है। घर में मां दुर्गा की मूर्ति को अगर आप सजाना चाहती हैं तो आप कई तरीकों को अपना सकती हैं। सजावट करने से माता दुर्गा की मूर्ति बेहद सुंदर और अलग नजर आएगी। 

1)ऐसे करें माता दुर्गा की मूर्ति का श्रृंगार

durga idol decor

आप माता दुर्गा की मूर्ति पर लाल और हरे रंग का वस्त्र को सबसे पहले पहनाएं। इसके बाद माता दुर्गा की मूर्ति को चुडिया, कंगन, हार पहनाएं। आप माता दुर्गा को कान में बालियां भी पहना सकती हैं। अगर आपके घर में माता दुर्गा की छोटी मूर्ति है तो आप माता दुर्गा की उस मूर्ति को सबसे पहले साफ करें और फिर उसे वस्त्र पहनाकर सिर्फ फूलों की माला से भी सजावट कर सकती हैं।

माता दुर्गा की बड़ी मूर्ति को आप वस्त्र और गहने पहनाने के बाद आप उनके हाथ और पैरों पर आलता भी लगा सकती हैं। इससे माता की मूर्ति बेहद सुंदर नजर आएगी। 

 इसे भी पढ़ें- Navratri 2023: नवरात्रि में इन चीजों से डेकोरेट करें अपने घर का द्वार, टकटकी लगाए देखते रहेंगे लोग

2)माता दुर्गा की मूर्ति को मोतियों से सजाएं 

आप माता दुर्गा की मूर्ति को अगर खास तरह से सजाना चाहती हैं तो मूर्ति को वस्त्र पहनाने के बाद मोतियों की मालाएं बना सकती हैं और उनका श्रृंगार कर सकती हैं। आप मोतियों का यूज करके छोटे-छोटे कुंदन और माता के लिए पायल भी बना सकती हैं। इसके अलावा आप चुनरी पर भी मोतियों को चिपका सकती हैं। इस तरह से माता की मूर्ति बेहद यूनिक नजर आएगी और खूबसूरत भी दिखेगी। 

इसे भी पढ़ें- Rangoli Design 2023: ये रहा रंगोली का सबसे बेस्ट डिजाइन, सब देखकर कहेंगे- वाह! वाह! क्या बात है!

3)रंगीन कपड़ों का करें इस्तेमाल 

आप रंगीन छोटे-छोटे कपड़ों को लेकर उनसे अलग-अलग तरह की डिजाइन बना सकती हैं जिससे आप माता दुर्गा की मूर्ति के आसपास या बैकग्राउंड में सजा सकती हैं। इससे माता दुर्गा की मूर्ति दिखने में अलग लगेगी और आपको अधिक मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी। आप कुछ कलरफुल पेपर्स का भी यूज कर सकती हैं। 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

 

image credit- unsplash 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।