National Teachers Award 2024: देश भर के इन टीचर्स को दिया जाएगा अवॉर्ड, जानें किन राज्यों का है इस लिस्ट में नाम

शिक्षक दिवस का पर्व पूरे देश में 05 सितंबर को मनाया जाता है। शिक्षक दिवस प्रसिद्ध विद्वान और भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस मौके पर देश के चुनिंदा अध्यापकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 दिया जाएगा। टीचर्स डे के मौके पर नई दिल्‍ली के विज्ञान भवन में इन शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।

Best Teacher Award

शिक्षक दिवस पूरे भारत में उत्साह के साथ मनाया जाता है। हर साल 5 सितंबर को देश में शिक्षक दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारत के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। डॉ. राधाकृष्णन एक महान शिक्षाविद और दार्शनिक थे। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अहम योगदान दिया था। इस दिन, छात्र अपने शिक्षकों के प्रति आभार और सम्मान व्यक्त करते हैं। शिक्षक छात्रों को शैक्षणिक और व्यक्तिगत चुनौतियों से निपटने में मदद करने के लिए मार्गदर्शक का कार्य करते हैं। बता दें कि इस मौके पर देशभर के कुल 50 टीचर्स को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया जाएगा। चलिए जानते हैं कौन-कौन से राज्यों के टीचर्स इस लिस्ट में शामिल हैं।

कौन-कौन सा राज्य इस लिस्ट में शामिल

Teachers Day

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए उत्तर प्रदेश से दो शिक्षक, दो टीचर मध्य प्रदेश से हैं। वहीं बिहार से भी दो टीचर्स का चयन इस पुरस्कार के लिए हुआ है।

  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • राजस्‍थान
  • उत्‍तराखंड
  • गोवा
  • मध्‍य प्रदेश
  • गुजरात
  • छत्‍तीसगढ़
  • ओडिशा
  • पश्‍चिम बंगाल
  • जम्मू कश्मीर
  • उत्‍तर प्रदेश
  • बिहार
  • अंडमान एंड निकोबार
  • जवाहर नवोदय विद्यालय
  • केंद्रीय विद्यालय

राधाकृष्णन की याद में मनाया जाता है ये पर्व

5 सितंबर, 1888 को जन्मे डॉ. एस राधाकृष्णन का जन्म एक तेलुगु परिवार में हुआ था। उन्होंने 1962 से 1967 तक भारत के दूसरे राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया। भारत के राष्ट्रपति बनने से पहले, डॉ. राधाकृष्णन ने 1952 से 1962 तक भारत के पहले उपराष्ट्रपति के रूप में कार्य किया।

इसे भी पढ़ें-Bank Jobs: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने 500 पदों पर निकाली बंपर भर्ती, यहां जानें सबकुछ

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP