नटराज की मूर्ति को अमूमन लोग अपने घर में रखना पसंद करते हैं। लेकिन नटराज की मूर्ति वास्तव में भगवान शिव का रौद्र रूप माना जाता है। इसलिए ऐसा कहा जाता है कि अगर इसे घर में रखा जाए तो इससे कलह व अशांति का माहौल बना रहता है। अमूमन इसे घर में ना रखने की सलाह दी जाती है।
लेकिन अगर आप इसे अपने घर या ऑफिस में रख रहे हैं तो यह बेहद आवश्यक है कि आप इसे सही स्थान पर और सही तरीके से रखें। जी हां, नटराज की मूर्ति को घर में रखने के कुछ वास्तु नियम होते हैं, जिनका ध्यान रखा जाना बेहद जरूरी होता है। जिसके कारण नटराज की मूर्ति से किसी भी तरह की नकारात्मकता उत्पन्न ना हो। तो चलिए आज इस लेख में वास्तुशास्त्री डॉ. आनंद भारद्वाज आपको बता रहे हैं कि घर में नटराज की मूर्ति रखते समय किन नियमों का पालन करना चाहिए-
चूंकि नटराज की प्रतिमा को भगवान शिव का ही प्रतिरूप माना जाता है, इसलिए कई बार लोग इसे अपने मंदिर या पूजा स्थान में भी रखते हैं। जबकि आपको ऐसी गलती नहीं करनी चाहिए। दरअसल, पूजा स्थान को ईशान कोण में बनाया जाता है, जिसमें बेहद शांति रहती है। जबकि नटराज की मूर्ति को भगवान शिव के रौद्र रूप का प्रतीक है। ऐसे में अगर नटराज की मूर्ति को वहां रखा जाता है तो इससे वहां की शांति भंग हो सकती है।
अगर आप अपने घर में नटराज की मूर्ति रखना भी चाहते हैं तो आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि आप इसे अपने घर में केवल एक शोपीस के रूप में ही रखें। इतना ही नहीं, जब भी आप नटराज की मूर्ति को अपने घर में रखें तो इसे पूर्व या पूर्व के मध्य में रखा जा सकता है।
जब आप घर में नटराज की मूर्ति रखते हैं तो आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि आप इसकी पूजा ना करें। जब आप किसी मूर्ति की पूजा करते हैं तो उसमें ऊर्जा का संचार होता है। जिससे हो सकता है कि घर में एक अशांति का माहौल पैदा हो जाए।
इसे भी पढ़ें-घर की शांति और सुख समृद्धि के लिए भूलकर भी न रखें 7 चीजें
घर के अलावा नटराज की मूर्ति को डांस स्कूल में भी रखा जा सकता है। एक ऐसा संस्थान जहां पर लोगों को नृत्य सिखाया जाता हो, आप इसे वहां रख सकते हैं। चूंकि नटराज की मूर्ति भी डांस का एक पोज ही है। अगर आप इसे यहां पर रख रहे हैं तो इसे पूर्व की दीवार के साथ दक्षिण पूर्व दिशा में रखें।(पूजा घर से जुड़े वास्तु टिप्स)
जब आप घर में नटराज की मूर्ति रख रहे हैं तो ऐसे में आपको उसकी धातु का भी ध्यान रखना चाहिए। आप जब भी पीतल, ब्रास या अष्टधातु की मूर्ति को घर पर रख सकती हैं। वहीं, कुछ लोग मिट्टी से बनी हुई नटराज की मूर्ति को घर में रखते हैं। जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। दरअसल, मिट्टी की मूर्ति अगर चटक जाती है तो इसका पता नहीं चलता। लेकिन घर में कभी भी खंडित मूर्ति नहीं रखनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें-Expert Tips:घर की सुख समृद्धि और धन-धान्य के लिए भूलकर भी घर के मंदिर में न रखें भगवान की ऐसी मूर्तियां
तो अब आप भी नटराज की मूर्ति रखते समय इन वास्तु नियमों को अवश्य ध्यान रखें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Amazon
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।