हर साल की तरह इस साल भी अंबानी परिवार गणेश चतुर्थी धूमधाम से मना रहा है। बीते शाम यानी की 19 सितंबर को अंबानी परिवार ने गणपति बप्पा का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में पूरा अंबानी परिवार साथ नजर आया है। वहीं, गणपति पूजन में सितारों का मेला भी लगा।
View this post on Instagram
इस खास आयोजन पर एंटीलिया को दुल्हन की तरह सजाया गया था। बता दें कि हर साल मुकेश अंबानी के घर भी गणेश चतुर्थी त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार का सेलिब्रेशन थोड़ा और खास था, क्योंकि यह राधिका और अनंत की शादी के बाद पहला गणेश उत्सव है।
इस मौके पर पूरा अंबानी परिवार बहुत खूबसूरत अंदाज में नजर आ रहा है। हर किसी ने इस खास मौके पर पारंपरिक परिधान पहना हुआ है। तो आइए इस लेख में जानते हैं गणेश चतुर्थी त्यौहार से जुड़ी खास तस्वीरें-
गणेश आरती में लीन दिखा पूरा अंबानी परिवार
View this post on Instagram
अंबानी परिवार में गणेशोत्सव का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। अंबानी परिवार सहित कई बड़ी हस्तियों ने मिलकर गणपति बप्पा का पूरे आदर से स्वागत किया। पूरा परिवार हाथों में आरती की थाल सजाकर गणेश की आरती में लीन नजर आया।
अनंत अंबानी और राधिका अंबानी का पहला गणेशोत्सव
View this post on Instagram
बता दें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादीके बाद यह पहली गणेश चतुर्थी है। अपने भव्य आवास एंटीलिया में परिवार एक साथ नजर आया। परिवार बहुत खुश था और पूरे परिवार ने पारंपरिक परिधान पहन रखे थे।
नीता अंबानी का खूबसूरत लुक
View this post on Instagram
सेलिब्रेशन कोई भी हो नीता अंबानी के लुक के बिना अधूरा है। इस बार उन्होंने नीले रंग की हैवी साड़ी पहनी थी। इसके साथ उन्होंने गले और कानों में हैवी ज्वेलरी पहनी थी। हाथों में काफी खूबसूरत से कड़े थे। माथे पर लगी बिंदी से नीता अंबानी और खूबसूरत नजर आ रही थीं।
पूजा की शान बढ़ाने पहुंचे शाहरुख खान
इस मौके पर अभिनेता शाहरुख खान अपने छोटे बेटे अबराम खान के साथ मुंबई के प्रख्यात लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे। वहीं, अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी लालबागचा राजा के दरबार में अर्जी लगाई। फिर इसके बाद सलमान खान से लेकर रेखा, काजोल और तमन्ना भाटिया जैसे सितारों ने शिरकत कर ग्लैमर का तड़का लगाया है।
अर्जुन कपूर को बहन के साथ किया स्पॉट
View this post on Instagram
इस बार अर्जुन कपूर को मलाइका अरोड़ा के साथ नहीं बल्कि बहन के साथ स्पॉट किया गया। एक्टर को मरून कलर की धोती और कुर्ता में देखा गया। वहीं, बहन अंशुला को रेड सूट में बेहद ही खूबसूरत देखा गया है।
एक्ट्रेस रेखा ने बटोरीं सुर्खियां
एक बात को है रेखा जहां जाती हैं, सुर्खियां बटोर लेती हैं। ऐसे में गणेश चतुर्थी के मौके पर एक्ट्रेस को ग्रीन कलर की साड़ी में बेहद ही खूबसूरत देखा गया। इस लुक में रेखा बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही हैं, जिनकी मदद से देखते ही बना।
कियारा आडवाणी और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा का कपल गोल्स
गणेश चतुर्थी के मौके पर एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने जमकर कपल गोल्स दिया। इस दौरान दोनों का लुक देखते ही बन रहा था। जहां सिद्धार्थ ने ऑरेंज कुर्ता पहना था नहीं, कियारा को व्हाइट नेट वाले लहंगे में देखा गया।View this post on Instagram
एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने पहना पर्पल कलर का लहंगा
View this post on Instagram
एक्ट्रेस तमन्ना भाटियाको गणेश चतुर्थी के मौके पर पर्पल कलर के लहंगे में देखा गया। इसमें उनकी खूबसूरती का कोई जवाब नहीं था। सबकी नजरें उनकी सादगी पर थी, उनके लुक से नजरें भी हटा पाना मुश्किल है।
इसे जरूर पढ़ें-Ganesh Utsav 2024 Rangoli Designs: गणेश उत्सव पर घर के मंदिर में बनाएं गणपति बप्पा के नाम की रंगोली, देखें खूबसूरत डिजाइंस
दिखा भाई बहन का जलवा
View this post on Instagram
इस सेलिब्रेशन में एक्ट्रेस को भाई इब्राहिम अली खानके साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्होंने ग्रीन, मरून और पर्पल कलर के लहंगे में देखा गया। इसमें वो अपने एब्स फ्लॉन्ट करते हुए नजर आईं। वहीं, इब्राहिम ने मरून कुर्ता पहना था।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों