साल 2018 में धनतेरस के शुभ मुहूर्त क्या है, दिवाली के 5 दिनों का जश्न धनतेरस से कैसे शुरु होता है यानि मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने वाली पूजा कौन सी है और राशि के हिसाब से कौन सी धातु खरीदें ये सब ज्योतिषाचार्य करूण भटनागर से जानिए।
ये तो सब जानते हैं कि धनतेरस के दिन सोने और चांदी के गहने, सिक्के और तांबे के बर्तन खरीदना शुभ शगुन माना जाता है लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि धनतेरस के दिन इसे क्यों खरीदा जाए और इसे खरीदने से आपके घर सुख समृद्धि कैसे आएगी अगर नहीं तो ज्योतिषाचार्य बता रहे हैं कि कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी का दिन का धनतेरस के नाम से जाना जाता है। धनतेरस को धन त्रयोदशी और धन्वन्तरी त्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है।
ऐसी मान्यता है कि समुद्र मंथन के समय कलश के साथ माता लक्ष्मी का अवतरण हुआ जिन्हें एश्वर्या वृद्धि, सौभाग्य वृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसी कलश के स्वरुप में धनतेरस के दिन बर्तन और गहने खरीदने की परंपरा बनी जिसे आज भी लोग निभा रहे हैं।
Image Courtesy: imagesbazaar.com
धनतेरस की त्रयोदशी तिथि 04 नवम्बर 2018 दिन रविवार को रात में 12:51बजे से 5 नवम्बर 2018 दिन सोमवार की रात 11:17 बजे तक है | इतना ही नहीं इस दिन सम्पूर्ण दिन उत्तरा हस्त नक्षत्र, विष्कुम्भ योग और वज्र योग भी रहेगा। धनतेरस के दिन स्थिर लग्न में ही आप सोने के गहने, चांदी का सामान, तांबा और बर्तन खरीदें। स्थिर लग्न के 3 शुभ मुहूर्त धनतेरस के दिन हैं।
तो आपको धनतेरस के दिन जो भी खरीदारी करनी है आप इसी शुभ मुहूर्त के दौरान करें।
इस दिन शुक्र तुला राशि मे स्वगृही होकर मालव्य योग के साथ बैठेगा और मंगल अपनी उच्च राशि मकर में विद्यमान रहेंगे, देव गुरु बृहस्पति मंगल की राशि वृश्चिक में विद्यमान होंगे जो संपूर्ण शुभफल दायक होंगे जिसकी वजह से बिज़नेस तो बढ़ेगा ही साथ ही आपकी प्रतिष्ठा चमक धमक के साथ बढ़ेगी तो आइए जानते हैं राशि के हिसाब से धनतेरस के दिन सोना खरीदें या चांदी या किसी अन्य धातु का बर्तन
Image Courtesy: imagesbazaar.com
मेष राशि- धनतेरस के दिन किसी भी स्थिर लग्न में चांदी के बर्तन या इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं
वृष राशि- इस दिन आप नए कपडे ,चांदी या तांबे के बर्तन या फिर हो सके तो चांदी का कलश खरीदें ये आपके लिए बेहद शुभकारक होगा।
मिथुन राशि- सोने के गहने, स्टील के बर्तन, हरे रंग का घरेलू सामान या डेकोरेशन या पर्दे इस तरह का सामान खरीद सकते हैं।
कर्क राशि- चांदी के गहने जैसे पायल, बिछुए या फिर बर्तन जैसे चांदी के कटोरी, चम्मच, लोटा और प्लेट में से कुछ खरीदें। कर्क राशि वाले धनतेरस के दिन घरेलू इलेक्ट्रॉनिक सामान भी खरीद सकते हैं।
सिंह राशि- तांबे के बर्तन या कलश, कपड़े और सोना ये सब खरीद सकते हैं।
कन्या राशि- मरगज की श्री गणेश की मूर्ति, या सोने या चांदी के गहने या कलश इनके लिए लक्की रहेगा।
तुला राशि- कपड़े, सौंदर्य सामान या सजावटी सामान, चांदी या स्टील के बर्तन ।
वृश्चिक राशि- इलेक्ट्रॉनिक सामान, सोने के गहने और कोई बर्तन ये खरीद सकते हैं।
धनु राशि- सोने के गहने या तांबे के बर्तन इनके लिए लक्की होगें।
मकर राशि- कपड़े ,वाहन जैसा स्कूटर कार बस ट्रक थ्री व्हीलर साइकल, चांदी के बर्तन या गहनें खरीदें
कुम्भ राशि- कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स, सोने, तांबे के बर्तन, फुटवियर (जूते-चप्पल) भी खरीद सकते हैं।
मीन राशि- सोने के गहने, चांदी के बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना इनके लिए अच्छा रहेगा।
इस दिन लक्ष्मी पूजन के लिए श्रेष्ठ मुहूर्त्त प्रदोष काल और वृष लग्न 05:35 से 07:30 बजे रात तक है। धन और संपत्ति की देवी मां लक्ष्मी की पूजा से धन की प्राप्ति होती है, साथ ही वैभव भी मिलता है। मां लक्ष्मी की पूजा सफेद या पिंक कलर के कपड़े पहनकर करनी चाहिए। मां लक्ष्मी के उस स्वरुप की पूजा करें जिसमें वह गुलाबी कमल के फूल पर बैठी हों और उनके हाथों से धन बरस रहा हो। ध्यान रखें कि मां लक्ष्मी को गुलाब के फूल और खासकर कमल का फूल चढ़ाना सर्वोत्तम रहता है। इसके अलावा ये भी ध्यान रखें कि मां लक्ष्मी के मन्त्रों का जाप स्फटिक की माला से करना शुभ माना जाता है।
माता लक्ष्मी की पूजा के नियम
Image Courtesy: imagesbazaar.com
हर पूजा का नियम होता है अगर आप इन्हें ध्यान रखेंगी तो आपको जरुर खुशियां मिलेगीं। व्हाइट और पिंक कलर के कपड़े पहनकर पूजा का सारा सामान मंदिर के पास रख लें। अब आप सबसे पहले उन्हें गुलाबी रंग के फूल जैसे गुलाब और कमल अर्पित करें। अब उन्हें इत्र चढ़ाएं आप सालभर इस इत्र को संभाल कर रख लें और सालभर किसी खास मौके पर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। फिर आप 3 घी के दीपक जगाएं और एक चांदी का सिक्का आप पूजा में रखें इस सिक्के को पूजा के बाद आप तिजोरी में रख सकती हैं। अब घंटी बजाते हुए आप मां लक्ष्मी की पूजा और आरती करें और इस पूजा में आप जो मिठाई रखेंगी उसे अपने परिवार के लोगों को पूजा के बाद प्रसाद स्वरुप दें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।