herzindagi
most searched vastu remedies

Most Effective Vastu Tips 2022: वास्तु के कुछ ऐसे अचूक उपाय जो आपको भी बना सकते हैं धनवान

वास्तु के कुछ उपाय आपके जीवन में समृद्धि ला सकते हैं। आइए जानें कौन से टिप्स साल 2022 में लोगों के लिए सबसे ज्यादा कारगर रहे। 
Editorial
Updated:- 2022-11-24, 15:34 IST

यदि आपके घर का वास्तु ठीक हो तो हमेशा खुशहाली बनी रहती है। इसलिए लोग वास्तु का सहारा लेते हैं। लोग वास्तु की कुछ आसान टिप्स से घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखना चाहते हैं।

अगर आप भी उनमें से एक हैं जो वास्तु पर यकीन करते हैं तो आइए आपको बताते हैं कि साल 2022 में सबसे ज्यादा पसंद किए गए वास्तु उपाय कौन से थे और आपको भी इन उपायों को जरूर आजमाना चाहिए।

नए घर के लिए वास्तु टिप्स

vastu tips for new home

ऐसा माना जाता है कि नया घर खरीदते समय अगर आप भी वास्तु से जुड़ी कुछ बातों का ध्यान रखती हैं तो आपके घर में सदैव समृद्धि बनी रहती है। अगर आप भी नया घर खरीदने जा रही हैं तो सबसे ज्यादा मुख्य बात प्रवेश द्वार की दिशा होती है।

हमेशा ऐसा घर चुनें जिसका मुख्य प्रवेश द्वार उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में हो। सूर्य की किरणों का प्रवेश घर में जरूर होना चाहिए। इसके साथ आपको किचन का वास्तु भी ध्यान में रखना चाहिए। Life Coach and Astrologer Sheetal Shaparia के अनुसार किचन दक्षिण-पूर्व दिशा में होनी चाहिए और मास्टर बेडरूम दक्षिण-पश्चिम में रखें।

इसके साथ ही घर का मंदिर ईशान कोण में होना चाहिए। नए घर के वास्तु से जुड़ी बहुत सी टिप्स साल 2022 में पाठकों की पहली पसंद रहीं और आप भी अपने नए घर के लिए इन्हें जरूर ध्यान में रखें।

अच्छी सेहत और मानसिक शांति के लिए वास्तु टिप्स

अच्छी सेहत हर किसी की चाह होती है। हमेशा आप सभी स्वस्थ जीवन जीना चाहते हैं। इसके लिए आप कई तरह के तरीके आजमाते हैं और खुद को सेहतमंद बनाए रखते हैं। लेकिन सेहतमंद बनने के लिए आपको घर के वास्तु में भी कुछ बदलाव करने की जरूरत होती है।

मानसिक शांति के लिए यदि आप घर में एक दीपक या मोमबत्ती जलाकर सामने रखेंगी और मेडिटेशन करते हुए कोई संगीत सुनेंगी तो आपको मानसिक शांति के साथ सेहतमंद बने रहने में भी मदद मिलेगी। इसके साथ ही आप घर में पौधों की सही दिशा निर्धारित करें इससे आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी।

इसे जरूर पढ़ें: Year Ender HZ Special: साल 2022 में वास्तु के ये टिप्स रहे सबसे ज्यादा कारगर, आप भी आजमाएं

पूर्व मुखी घर के लिए वास्तु टिप्स

east facing home vastu

अगर आपका घर पूर्व मुखी है, यानी इसका मुख्य द्वार पूर्व दिशा की ओर खुलता है तो ये टिप्स आपके बहुत काम आने वाले हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार पूर्व मुखी घरों को शुभ माना जाता है। पूर्व वह दिशा है जिसमें सूर्य उदय होता है और इस दिशा को ही वास्तु शास्त्र के विभिन्न पहलुओं में बहुत शुभ माना जाता है।

इस प्रकार, बहुत से लोग मानते हैं कि प्रत्येक पूर्वमुखी घर का वास्तु शुभ होता है। ऐसे घर में यदि चीजों को वास्तु नियमों के अनुसार रखा जाए तो आपके लिए ज्यादा शुभ हो सकता है। पूर्व मुखी घर में खिड़कियों की दिशा भी ऐसी होनी चाहिए जो इसी दिशा की ओर खुलें जिससे आपके घर में सीधे सूर्य की रौशनी आ सके। पूर्व मुखी घर के लिए वास्तु टिप्स को इस साल पाठकों ने बहुत ज्यादा पसंद किया और ये आपके लिए भी कारगर हो सकते हैं।

सीढ़ियों के लिए वास्तु टिप्स

vastu tips for stairs

घर में यदि सीढ़ियां हैं तो आपको कुछ वास्तु नियमों का पालन करना चाहिए। सीढ़ियों के नीचे कोई भी कचरा इकठ्ठा न करें और भूलकर भी इसके नीचे बाथरूम न बनाएं ये घर में वास्तु दोष का कारण बन सकता है। वास्तु के अनुसार यदि घर में सीढ़ियों की संख्या विषम है तो ज्यादा अच्छी मानी जाती है।

नए घर में सीढ़ियां बनाने के लिए सबसे अच्छी दिशा दक्षिण पश्चिम कोना है। सीढ़ियां यदि घर के बीचों बीच बनी होती हैं तो ये आपकी प्रगति में बाधा डाल सकती हैं। इसके साथ ही आपको सीढ़ियों से जुड़े कुछ और वास्तु टिप्स भी आजमाने चाहिए, जिससे घर में खुशहाली बनी रहे।

किचन के लिए वास्तु टिप्स

vastu tips for kitchen

वास्तु की मानें तो आपके घर के किचन से आपकी सुख समृद्धि जुड़ी रहती है। इसलिए किचन हमेशा वास्तु नियमों को ध्यान में रखकर ही बनवानी चाहिए। किचन की कुछ वास्तु टिप्स जानने के लिए हमने आइए ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ.आरती दहिया जी से जानते हैं कि वास्तु के हिसाब से किचन में ऐसा क्या करें कि घर में खुशहाली बनी रहे और धन की वर्षा हो।

आरती जी बताती हैं कि किचन में जब आप खाना बनाएं तब आपका मुंह पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। गैस चूल्हा आप किचन के आग्नेय कोण यानि किचन की दक्षिण पूर्व दिशा में रख सकते हैं। इसके साथ ही कई ऐसी वास्तु टिप्स भी हैं जो आपके घर में सदैव समृद्धि बनाए रखेंगी।

इसे जरूर पढ़ें: वास्तु के अनुसार कैसी बनाएं किचन? इन 20 टिप्स को फॉलो करने से होगी धन की वर्षा


सुखी वैवाहिक जीवन के लिए वास्तु टिप्स

अगर आपकी शादी हो चुकी है तो वास्तु के ये टिप्स आपके वैवाहिक जीवन को खुशहाल बना सकते हैं। वास्तु के ये टिप्स हमने Husain Minawala, Vastu Consultant, and Sacred Geometry Expert से लिए हैं, जिसमें उन्होंने बेडरूम को हमेशा साफ़ सुथरा रखने के साथ यह सलाह दी है कि आपको बेडरूम में कोई हिंसक जानवर, अपने पूर्वजों और भगवान् की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए।

बेडरूम में कभी भी शीशा न लगाएं और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए कुछ विशेष रंगों के कपड़े पहनें जिसमें लाल रंग प्रमुख है। सुखी दाम्पत्य जीवन के लिए वास्तु के ये टिप्स साल 2022 में पाठकों की पहली पसंद थे और आप भी इन्हें जरूर आजमाएं।

अगर आप भी वास्तु के ये टिप्स आजमाएंगी तो आपके घर में सदैव सुख समृद्धि बनी रहेगी और धन का आगमन होगा। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Credit: freepik.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।