जब हम और आप कीमती फ़ोन के बारे में बात करते हैं या सोचते हैं तो ज्यादा से ज्यादा 1.50 लाख या 2 लाख रुपये तक के फ़ोन के बारे में सोचते हैं। इस रेंज में आईफ़ोन या सैमसंग या कुछ चुनिंदा फ़ोन के बारे में ही जिक्र होता है। लेकिन अगर आपसे यह बोला जाए कि किसी-किसी मोबाइल का दाम एक लग्जरी कार से भी अधिक है तो फिर आपका जवाब क्या हो सकता है?
जी हां, इस लेख में हम आपको उन फ़ोन के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके दाम 2-3 या 4 लाख नहीं बल्कि करोड़ों में है। इन फ़ोन का दाम सुनकर आप भी कुछ देर सोच में पड़ जाएंगे। आइए जानते हैं।
कहा जाता है कि इस मोबाइल का दाम लगभग $1.3 मिलियन यानी करीब 10 करोड़। इस फ़ोन के बारे में बोला जाता है कि यह इतना कीमती है कि इसका नाम गिनीज रिकॉर्ड में भी शामिल है। कई लोगों का मानना है कि इस फ़ोन में लगभग 18 कैरेट सफेद सोना और लगभग 120 कैरेट हीरे जड़े हुए हैं।(दुनिया की सबसे लग्जरी कारें)
क्या आप लगभग 8 करोड़ का फ़ोन खरीदना चाहेंगे। एक आम इंसान शायद सपने में भी नहीं सोच सकता है, लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ग्रेसो लास वेगास जैकपॉट का दाम लगभग 8 करोड़ के पास है। कहा जाता है कि इस फ़ोन में सोने और काले हीरे के साथ-साथ 200 साल पुराने अफ्रीकी पेड़ की लकड़ी का इस्तेमाल किया गया है। कहा जाता है कि इसमें नीलम धातु का भी इस्तेमाल किया गया है।
इसे भी पढ़ें:मात्र 200 से 300 रुपये में पाएं इन OTT प्लेटफार्म के सब्सक्रिप्शन
आपको बता दें कि यह एक स्वीडिश ब्रांड फ़ोन है। इस फ़ोन को बनाने में सफ़ेद सोना, लाल सोना, हीरे और कीमती धातु का इस्तेमाल किया गया है। कहा जाता है कि दुनिया में सिर्फ 23 मोबाइल ही बनाए गए और उसके बाद इसे नहीं बनाया गया। इस मोबाइल कवर पर एक सोने का घड़ी को बनाया गया है। अगर बात करें कीमत में बारे में तो यह बोला जाता है कि इस मोबाइल का दाम लगभग 3 करोड़ 90 लाख है।(दुनिया की सबसे महंगी घड़ी)
इसे भी पढ़ें:ये हैं भारत की सबसे महंगी जगहें, ज़रा सोच समझकर यहां जाने का बनाएं प्लान
शायद आप नोकिया मोबाइल को भूल चुके होंगे, लेकिन आपको बता दें कि सबसे महंगे फ़ोन की लिस्ट में नोकिया का मोबाइल भी शामिल है। कहा जाता है कि वर्टू सिग्नेचर कोबरा सबसे कीमती फ़ोन में से एक है। कहा जाता है कि मोबाइल का कवर बनाने में 24 कैरेट गोल्ड का उपयोग किया गया है। इसके अलावा कहा जाता है कि फोन को आकर्षक बनाने के लिए इसमें डायमंड भी लगाए गए हैं। माना जाता है कि इस मोबाइल का दाम लगभग 2 करोड़ 50 लाख के आसपास है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे लाइक, शेयर और कमेंट्स ज़रूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@tnwcdn,phonearena.com)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।