herzindagi
mor pankh rangoli designs

Saraswati Puja Rangoli Designs: बोतल के ढक्कन की मदद से आसानी से बन जाएंगे मोर पंख वाली रंगोली के ये डिजाइंस, सरस्वती पूजा के लिए हैं खास

घर के आंगन से लेकर दहलीज तक में आप आसानी से मोर के पंख वाली रंगोली बना सकते हैं और इसके लिए आप बोतल के ढक्कन की मदद ले सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-02-10, 17:27 IST

हम ज्यादातर तीज-त्योहार के मौके पर रंगोली के कई डिजाइन घर के आंगन में बनाते हैं। वहीं सरस्वती पूजा आने वाली है । हालांकि, आपको रंगोली के कई डिजाइन सोशल मीडिया पर मिल जाएंगे, लेकिन बिगिनर्स के लिए कई बार इन मुश्किल डिजाइंस को बना पाना काफी बार थोड़ा कठिन हो सकता है।

तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं मां सरस्वती पूजा के मौके पर घर के आंगन में मोर पंख के डिजाइन को बनाने के लिए रंगोली के कुछ खास डिजाइंस और बताएंगे इन डिजाइंस को बनाने के लिए कुछ आसान टिप्स- 

ईयरबड्स और बोतल के ढक्कन से बना मोर पंख रंगोली डिजाइन 

mor pankh rangoli

न केवल हंस और वीणा बल्कि आप चाहो तो मोर के पंख को थोड़ा अलग लुक देने के लिए केवल किनारे पर मोर के पंख जितनी डेप्थ बना सकती हैं। इसके अलावा आप ट्विस्ट करके भी आसानी से किसी भी तरह के डिजाइन को बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Easy Rangoli Designs: अंगूठी की मदद से आसानी से बन जाएंगे रंगोली के ये नए डिजाइन, देखकर मन हो जाएगा प्रसन्न

ढक्कन और तिल्ली से मोर पंख रंगोली डिजाइन

bottle cap mor pankh rangoli

डिजाइन को बारीकी से बनाने के लिए आप उंगलियों के साथ-साथ माचिस की तीली की मदद ले सकती हैं। आउटलाइन को आकर्षक बनाने के लिए आप बाउंड्री पर तिल्ली की मदद से आसानी से कोई डिजाइन बना सकती हैं।

डॉट डिजाइन के साथ ढक्कन से बना मोर पंख रंगोली डिजाइन

dot design sarawati puja

डॉट डिजाइन में आपको कई रंगोली देखने को मिल जाएंगी, लेकिन अगर आप गोलाई में डिजाइन बना रही हैं तो आप मोर का डिजाइन बनाकर पंख के लिए बोतल के ढक्कन का इस्तेमाल कर सकती हैं। न केवल बॉर्डर के लिए ही नहीं बल्कि मोर के डिजाइन में अंदर की ओर भरा-भरा बनाने के लिए बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Saraswati Puja Rangoli Designs: केवल 20 मिनट में बन जाएंगे सरस्वती पूजा के लिए रंगोली के ये आसान डिजाइंस, बसंत पंचमी के मौके पर खिल उठेगा घर का आंगन

चम्मच, कांटे और ढक्कन से बना मोर पंख रंगोली डिजाइन

mor design rangoli using spoon

वौसे तो मोर के पंख के अंदर के डिजाइन को बारीकी से बनाने के लिए आपको कई चीजें मिल जाएंगी, लेकिन अगर समय बचाना चाहती हैं तो आप कांटे की मदद से महज 5 मिनट में मोर के पंख का डिजाइन बना सकती हैं। साथ ही आप पंख के डिजाइन के लिए मोर के पंख बना सकती हैं।

 

 

अगर आपको रंगोली के आसान डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Credit: Pinterest/MenakaRangoli,Pinterest/roshni,youtube/Rangoli Art by kalai,youtube/poonam patil

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।