मानसून में बगीचे के लिए संजीवनी से कम नहीं हैं ये पांच Fertilizer, ऐसे करें तैयार

बगीचे में लगे पौधों के स्वस्थ और हरा-भरा रखने के लिए समय पर सही देखभाल करना जरूरी है। इसके लिए आप  प्याज का छिलका, सब्जियों और अनाज से बना फर्टिलाइजर उपयोग कर सकती हैं।

 
How to care for plants in monsoon season

बागवानी का शौक रखने वाले लोग टेरेस गार्डनिंग, किचन गार्डनिंग और बालकनी में पौधे लगाना पसंद करते हैं। इन सभी प्रकार की गार्डनिंग में प्लांट्स की खास-देखभाल करनी पड़ती है। पेड़-पौधे न सिर्फ वातावरण को शुद्ध रखने के साथ घर को आकर्षक बनाने का काम करते हैं। पौधों को हेल्दी और हरा-भरा रखने के लिए लोग अलग-अलग प्रकार के फर्टिलाइजर का उपयोग करते हैं। इसके लिए अधिकतर लोग नर्सरी से खाद खरीदकर लाते हैं। इस लेख में आज हम आपको कुछ ऐसे फर्टिलाइजर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप घर पर तैयार कर सकती हैं।

चुकंदर की पत्तियों से बनाएं फर्टिलाइजर

Beetroot Fertilizer At home

चुकंदर का उपयोग हम सभी अधिकतर सलाद के रूप में करते हैं। चुकंदर से बना फर्टिलाइजर न सिर्फ आर्गेनिक है बल्कि पौधों की ग्रोथ के लिए बेस्ट है। खाद बनाने के लिए चुकंदर को छीलकर उसे छोटे-छोटे टुकड़े में कट कर लें। इसके बाद एक पैन में नमक और डालकर इसे अच्छे से उबाल लें। अब ठंडा कर इसे छानकर मिट्टी में उबाल सकते हैं। इसके साथ ही पत्तियों को धूप में सुखाकर उसकी पत्तियों को बगीचे की मिट्टी में मिक्स कर दें।

प्याज के छिलके से बनाएं खाद

Onion peel fertilizer

सलाद से लेकर खाना बनाने में इस्तेमाल होने वाले प्याज का उपयोग हम सभी तमाम तरह से करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आप इसके छिलके का उपयोग खाद बनाने के लिए कर सकते हैं। इसके लिए छिलके को एक जार में पानी डालकर एक हफ्ते के लिए छोड़ दें। अब इसके पानी को छानकर आप बगीचे में उपयोग कर सकती हैं। इसके अलावा मिट्टी की गुड़ाई कर प्याज के छिलके को डालकर अच्छे से मिक्स कर दें।

गोबर से बनाएं खाद

Cow dunk fertilizer

गोबर खाद का उपयोग आज भी लोग खेत में फसलों की अच्छी उपज के लिए करते है। ऐसे में गोबर कितना उपयोगी और हेल्दी है, इसके विषय में हम सभी अवगत है। गोबर से आज लिक्विड फर्टिलाइजर और सूखा खाद बना सकते हैं। इसके लिए एक बाल्टी में गाय का गोबर डालकर पानी से भर दें। ध्यान रखें गोबर सड़ा और पुराना होना चाहिए। सड़े हुए गोबर का डायरेक्ट उपयोग आप मिट्टी में कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- मानसून में होम गार्डन प्लांट्स के लिए अच्छा लिक्विड फर्टिलाइजर कौन सा है?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit-Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP