Bigg Boss कंटेस्टेंट और मिस इंडिया रनर-अप मान्या सिंह दो सालों से क्यों है बेरोजगार

बिग बॉस कंटेस्टेंट मिस इंडिया रनर-अप ने अपनी करियर को लेकर किया खुलासा, चलिए जानते है एक्ट्रेस ने क्या कहा है।

 

bigg boss

टीवी जगत का रियलिटी शो बिग बॉस 1 अक्टूबर से शुरू हो गया है। टीवी, बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री से कई सेलिब्रिटीज अब बिग बॉस के हाउस में बंद हो गए हैं। इनमें से एक मिस इंडिया रनर-अप मान्या सिंह भी हैं। मान्या साल 2020 में रनरअप बनी थीं और बिग बॉस 16 में अपना जलवा दिखाने के लिए एकदम तैयार हैं।

मुंबई की बिल्डिंग से भी ऊंचे है मान्या सिंह के सपने

बता दे कि एक ऑटो ड्राइवर की बेटी जिसने अपनी काबिलियत और मेहनत के दम पर वो मुकाम हासिल किया, जहां पहुंचना हर लड़की का ख्वाब होता है। मान्या का घर भले ही छोटा हो लेकिन सपने मुंबई की बिल्डिंग से भी ऊंचे है। इन सपनों को साकार करने के लिए मान्या ने सालों कठिन परिश्रम किया है। बता दे मान्या मिस इंडिया रनर-अप बनने के बाद भी उनके पिता मुम्बई के सड़को पर ऑटो चलाते है।

6-7 साल की मेहनत के बाद बनी रनर-अप

manya

इस बात का खुलासा खुद मान्या सिंह ने बिग बॉस में एंट्री लेने से पहले किया था। उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ी कई सारी बातें भी बताई। उन्होंने बताया कि, 6-7 साल की मेहनत के बाद भी वह मिस इंडिया पेजेंट के लिए सेलेक्ट हुई और रनर-अप बनीं। उनके लिए ये सफर आसान नहीं रहा। यही नहीं, मिस इंडिया रनर-अप बनने के बाद भी उन्हें करीब 2 सालों से काम नहीं मिला।

इसे भी पढ़ें:बिग बॉस 16 में कंटेस्टेंट बनकर आए ये तड़कते-भड़कते सितारे, जानें कितने हैं पढ़े-लिखे

जानें क्यों नहीं मिला मान्या को काम

जब सलमान खान ने मान्या सिंह से पूछा कि, उन्हें दो सालों में काम क्यों नहीं मिला। तब उन्होंने बताया कि, उनके डार्क स्किन के चलते कोई उन्हें काम नहीं देता है। लोग कहते हैं कि, उनकी पर्सनैलिटी एक्ट्रेसेस की तरह नहीं है। लोग उनके सांवलेपन के चलते उनका मजाक बनाते थे।

इसे भी पढ़ें:कनाडा में बैंक की नौकरी छोड़ कम किया 45kg वजन, चलिए जानते हैं बिग बॉस कंटेस्टेंट गौतम विज से जुड़े कुछ बातें

अब हैं बिग बॉस कंटेस्टेंट

आपको बता दे कि कहते है न जो होता है अच्छे के लिए ही होता है। ऐसे ही मान्या न कभी सोचा भी नही था कि वह टीवी के इतने बड़े रियलिटी शो बिग बॉस में भाग ले पाएगी लेकिन जहां चाह होती है वही राह भी होती हैं। बिग बॉस में अभिनेत्री के गेम को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Manya Singh Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP