Met Gala 2023: आलिया भट्ट से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, इन भारतीयों ने बिखेरा अपना जलवा

मेट गाला 2023 चर्चा में बना हुआ है। इस इवेंट में इस बार बॉलीवुड के कई सितारों ने अपने जलवा बिखेरा है। एक्ट्रेस आलिया भट्ट से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक इस इवेंट में शामिल हुए थे। 

 
met gala  indian celebrities names list

इंटरनेशनल इवेंट मेट गाला 2023 में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा, नताशा पूनावाला और ईशा अंबानी ने इस इवेंट में अपने लुक से पूरी दुनिया को दीवाना बना दिया। इस बिग इवेंट के लिए पिछले कई महीनों से तैयारी चल रही थी। इस इवेंट में मोस्ट टैलेंटेड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपना डेब्यू किया है। वहीं, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने भी महफिल लूट ली। इसके अलावा बिजनेसवुमन नताशा पूनावाला ने अपने लुक से हर किसी को हैरान कर दिया। इस इवेंट में बिजनेस वुमन ईशा अंबानी भी नजर आई थी।

आलिया भट्ट का मेट गाला में डेब्यू

आलिया ने इवेंट के लिए व्हाइट बॉलरूम व्हाइट पर्ल गाउन पहना था जो दिखने में बेहद खूबसूरत था। आपको बता दें कि आलिया भट्ट का मेट गाला 2023 का ये लुक साल 1992 के सुपरमॉडल क्लाउडिया शिफर से प्रेरित है। आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर किया और कैप्शन लिखा, 'कार्ल लेगेरफेल्ड: अ लाइन ऑफ ब्यूटी..मैं हमेशा प्रतिष्ठित शनेल ब्राइड्स पर मोहित रही हूं। हर सीजन में कार्ल लागरफेल्ड की प्रतिभा सबसे इनोवेटिव और इंस्पायरिंग रही हैं। आज की रात मेरा लुक सुपरमॉडल क्लाउडिया शिफर के 1992 के शनेल ब्राइडल लुक से प्रेरित था। मैं कुछ ऐसा करना चाहती थी जो ऑथेंटिक लगे और मेड इन इंडिया हो।100,000 मोतियों से बनी एंब्रॉयडरी की ये आउटफिट प्रबल गुरुंग की मेहनत का कमाल है। मुझे अपने पहले मेट गाला के लिए आपकी ये ड्रेस पहनकर बहुत गर्व हो रहा है।'

आपको बता दें कि आलिया का यह गाउन नेपाली-अमेरिकी डिजाइनर प्रबल गुरुंग ने डिजाइन किया है और मेट गाला 2023 में आलिया भट्ट का डेब्यू सभी के लिए बेहद खास रहा।

इसे भी पढ़ेंःMet Gala 2023: इस साल का मेट गाला रहा बेहद खास, देखें हाइलाइट्स

प्रियंका ने बिखेरा अपना जलवा

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

आपको बता दें कि प्रियंका ने अपने पति निक जोनस के साथ मेट गाला 2023 में जलवा बिखेरा। प्रियंका ने थाई हाई स्लिट ब्लैक ऑफ शोल्डर गाउन पहना हुआ था। वहीं, निक जोनस ब्लैक कोट पैंट और व्हाइट शर्ट कैरी किया हुआ था। दोनों बेहद सुंदर लग रहे थे। प्रियंका का हेयर स्टाइल भी बहुत अलग था और उन्होंने 11.6 कैरेट का डायमंड नेकलेस भी पहना था।

इसे जरूर पढ़ें: जानें कब और कहां देख सकती हैं आप मेट गाला लाइव

नताशा पूनावाला का यूनिक लुक

फेमस बिजनेस वुमेन नताशा पूनावाला ने मेट गाला में यूनिक ड्रेस कैरी किया था। नताशा का लुक लोगों को बेहद अलग और शानदार लगा। नताशा ने अपने इंस्टाग्राम पर भी फोटोज शेयर की और लोगों ने जमकर उसपर कमेंट्स भी किए हैं। (Met Gala 2023 की थीम के बारे में जानें)

ईशा अंबानी का शानदार स्टाइल

met gala  indian celebrities list

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी भी इस इवेंट में डायमंड का नेकलेस पहना था और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने जो ऑउटफिट मेट गाला में पहनी थी, उसे तैयार करने में डिजानर को 300 से अधिक घंटे लग गए थे। ईशा अंबानी इस ब्लैक आउटफिट में काफी ज्यादा स्टाइलिश और खूबसूरत नजर आई। आपको बता दें कि इससे पहले ईशा अंबानी साल 2017 और 2019 में मेट गाला में शिरकत कर चुकी हैं।

तो ये थे वो सभी भारतीय जिन्होंने मेट गाला 2023 में अपना जलवा बिखेरा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

image credit- instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP