Met Gala 2023: इस साल का मेट गाला रहा बेहद खास, देखें हाइलाइट्स

मशहूर फैशन इवेंट मेट गाला की शुरुआत बीते दिन यानी 1 मई से हो गई है। ऐसे में चलिए देखें कुछ खास हाइलाइट्स।

The Best Dressed Stars From the  Met Gala

इंटरनेशनल इवेंट मेट गाला 2023 की शुरुआत बीते दिन से हो गई हैं। इस इवेंट में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा ने भी रेड कार्पेट पर जलवा दिखाया है। इतना ही नहीं आज के इस आर्टिकल में हम आपको मेट गाला से जुड़ी कुछ खास बातें बताने वाले हैं।

बीती रात मेट गाला 2023 होस्ट किया गया था। इस इवेंट में कई बड़े सेलेब्स ने शिरकत की थी। यह रात फैशन और डिजाइन की कला को दर्शाने का सबसे अच्छा मौका होता है। जिन लोगों को फैशन से प्यार है उन लोगों के लिए यह रात काफी खास होती हैं। इस इंटरनेशनल इवेंट में हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक के तमाम सेलेब्स नजर आए थे। वहीं इस साल बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी डेब्यू किया है।

क्या है इस बार के मेट गाला की थीम

इस साल, मेट गाला फैशन डिजाइनर कार्ल लेगरफेल्ड को सम्मानित करेगा, जिनकी 2019 में मृत्यु हो गई थी। इस बार की थीम है कार्ल लेगरफेल्ड-ए लाइन ऑफ ब्यूटी।

आलिया भट्ट का लुक था खास


बीती रात आलिया भट्ट ने भी मेट गाला 2023 में अपने हुस्न का जलवा बिखेरा। इस बिग इवेंट के लिए आलिया भट्ट पिछले कई महीनों से तैयारी कर रही थीं। आलिया भट्ट जब रेड कार्पेट पर उतरी तो उन्हें देखकर हैरान हो गए। वह किसी एंजेल से कम नहीं लग रही थी। एक्ट्रेस का गाउन पुरानी रानियों की तरह था। साथ ही उनके इयररिंग्स भी बेहद शानदार थे।

इसे जरूर पढ़ें:जानें कब और कहां देख सकती हैं आप मेट गाला लाइव

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा भी आई नजर


ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा भी हर साल की तरह इस फैशन इवेंट का हिस्सा बनी। इस इवेंट में वह अपने पति के साथ नजर आ रही थी। इस जोड़ी ने अपने फैशन से सभी को काफी इंप्रेस भी किया। प्रियंका ने थाई हाई स्लिट ब्लैक ऑफ शोल्डर गाउन कैरी किया था। जिसके साथ उन्होंने ब्लैक लॉन्ग श्रृग भी कैरी किया है। हीं निक जोनस ब्लैक कोट पैंट और व्हाइट शर्ट कैरी की थी।

इसे जरूर पढ़ें:शाहरुख से लेकर आलिया तक, 2023 में इन सुपरस्टार्स की फिल्मों का है इंतज़ार

कार्दशियन जेनर सिस्टर


किम कार्दशियन और बहनों केंडल और काइली जेनर ने सोमवार रात मेट गाला में एक साथ तस्वीरें खिंचवाईं। तीनों बहनों को लुक काफी खास था। काइली जेनर रेड गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी।

अगर आप भी इन चीजों को खाना पसंद करती हैं तो हमें कमेंट करके बताएं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।



image credit: instagram



HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP