अपने आने वाले समय के बारे में हर कोई जानना चाहता है। जी हां, हर एक व्यक्ति अपने आने वाले समय की जानकारी के लिए उत्सुक रहता है ताकि पहले से ही कई तरह की प्लानिंग की जा सकें। लेकिन भविष्य को जान पाना इतना आसान नहीं होता है। साथ ही हर एक राशि के लोगों के लिए समय बदलता रहता है और उनकी राशि के अनुसार ही किसी भी व्यक्ति के जीवन के लिए प्रत्येक माह का अलग महत्व होता है।
ऐसा माना जाता है कि भविष्य में आने वाली घटनाओं का अनुमान ज्योतिष शास्त्र से लगाया जा सकता है। अगर आप भी इस बात की जानकारी लेना चाहते हैं कि अपने आने वाले समय यानी मई के महीने में आपके लिए समय कैसा रहने वाला है तो ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉक्टर आरती दहिया जी से सभी राशियों के लिए मई महीने के राशिफल के बारे में जानें।
इस माह आपको परिश्रम की अपेक्षा कम लाभ मिलने की संभावना है। व्यापार में भी कुछ खास लाभ नहीं होगा। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपको इसे लेकर थोड़ी चिंता रहेगी। ऐसे में आप सकारात्मक सोचें एवं अपने काम पर पूरा ध्यान दे। इस माह में आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
इस माह धन की स्थिति अच्छी है लेकिन खर्च में भी बढ़ोतरी रहेगी। परिवार के ऊपर अधिक खर्च हो सकता है। इस माह आप घर गाड़ी पर निवेश कर सकते हैं। आपको करियर में उन्नत्ति मिलेगी, लेकिन आपको धैर्य बनाकर चलना है। यदि आप विदेश यात्रा की सोच रहे हैं तो मई का महीना अनुकूल है। मई के महीने में आपके लाइफ पार्टनर को नौकरी मिलने की संभावना है।
इसे जरूर पढ़ें:टैरो कार्ड एक्सपर्ट से जानें कैसा होता है मेष राशि के लोगों का स्वभाव
इस माह मन थोड़ा अशांत रहेगा। पेट से सम्बंधित परेशानी रहेगी। अविवाहित जातक के विवाह होने की संभावना है। इस माह व्यापार अच्छा चलेगा। खर्च कम होने से बचत ज्यादा होगी। सरकारी नौकरी वाले जातक को प्रमोशन मिलने की संभावना है। जो लोग प्राइवेट जॉब में हैं उन्हें थोड़ी परेशानी रह सकती है। इस माह छात्रों को पढाई में मन नहीं लगेगा। आपकी वाणी अच्छी रहेगी जिससे लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे।(मिथुन राशि के लिए कैसा होगा साल 2022)
नौकरी व्यवसाय के लिए समय अच्छा रहेगा। आप अपना काम बहुत अच्छे ढंग से करते रहेंगे जिससे आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। आपका कॉन्फिडेंस बढ़ा रहेगा। लोगों को आपसे काफी अपेक्षाएं रहेंगी। पिता से सहयोग मिलेगा। इस माह आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। किसी से वाद विवाद में न उलझें। किसी भी काम को करने में जल्दबाजी न करें। मई के महीने में पेट या ब्लड से संबधी कोई समस्या हो सकती है। आपका वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा।
व्यापार के मामले में यह माह बढ़िया है। व्यापारी अपने व्यापार में नई योजनाएं शामिल कर पाएंगे। बड़े लोगों के सहयोग से उन्हें व्यापार में सफलता मिलने की संभावना है। पारिवारिक रिश्तों में थोड़ी कड़वाहट रहेगी। इस माह छात्रों का मन पढ़ाई में कम लगेगा। वे अपनी पढाई पर ध्यान केंद्रित करने में असफल रहेंगे। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे लोगों की रुचि अपने विषयों में ज्यादा बढ़ेगी तथा वे नई चीज़ों को सीखने को लेकर भी आकर्षित रहेंगे।
मई का महीना आपके करियर को लेकर अच्छा है प्रमोशन होने की संभावना है। कार्य स्थल पर आपको प्रशंसा मिलेगी। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। कार्यस्थल पर राजनीति से बचें। वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आपका रुझान धार्मिक कार्यों में बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्या खत्म होगी। मान सम्मान भी मिलेगा। छोटी मोटी स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। मौसमी बीमारी एलर्जी हो सकती है। वैसे स्वास्थ्य को लेकर इस माह कोई बड़ी समस्या आपको नहीं होगी। परिवार के सदस्यों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। वैवाहिक स्थिति अच्छी रहेगी। इस समय टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में आपको नौकरी मिल सकती है। मेडिकल के क्षेत्र से भी आपको लाभ हो सकता है।
व्यापार के क्षेत्र में इस माह मिश्रित परिणाम मिलेंगे। इस माह लाभ के साथ-साथ घाटे की भी संभावना है। कोई ज्यादा परेशानी वाली बात नहीं होगी, लेकिन व्यापार में मिले जुले परिणाम दिखाई देंगे। नौकरी कर रहे जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के लिए यह माह अनुकूल रहेगा। दूसरी तरफ प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों को भी इस माह अपने सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। कार्य स्थल पर लोगों के सहयोग से काम करने पर उन्हें अच्छा लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में आपस में थोड़ा मनमुटाव रहेगा।
इस माह आपके परिवार में खुशी का माहौल रहेगा व किसी सदस्य की ओर से कोई नई खुशखबरी भी मिल सकती है। घर में धार्मिक आयोजन होने की भी संभावना है जिससे सभी का मन उसी ओर लगा रहेगा। इस माह आपका व्यापार पहले की भांति सुचारू रूप से चलेगा। इस माह बचत ज्यादा होगी। परिवार के खर्चें बहुत कम हो जाएंगे जिससे आप लाभ में रहेंगे। यदि पैसों को शेयर बाजार में निवेश कर रखा हैं तो वहां से लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। जहां तक स्वास्थ्य की बात है इस माह आप शारीरिक व मानसिक रूप से पूर्णतया स्वस्थ रहेंगे।
व्यापारियों के लिए मई का महीना अच्छा है। जॉब कर रहे लोगों के लिए भी यह माह अच्छा है। सरकारी व प्राइवेट जॉब कर रहे दोनों के लिए यह माह अच्छे संकेत लेकर आ रहा है व उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। पढ़ाई कर रहे छात्रों को इस माह और कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। नौकरी खोजने वाले जातक को नौकरी मिलने की संभावना है। इस माह हड्डियों से सम्बंधित परेशानी हो सकती है।
इस माह आप पूरी तरह से सकारात्मक रहेंगे एवं अपने कार्य पर ध्यान देंगे। आपमें ऊर्जा का संचार होगा और आप धन लाभ के प्रति अधिक जागरूक रहेंगे। आपके देश विदेश भ्रमण की भी संभावना है। आपको कई प्रकार से लाभ हो सकते हैं। धन का व्यय अधिक होगा, लेकिन धन का आगमन भी अच्छा रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। नौकरी व्यवसाय में उन्नति के अवसर मिलेंगे। थोड़ा क्रोध रहेगा। छात्रों को शिक्षा में सफलता मिलेगी। नई नौकरी मिलने की संभावना है। एक बड़ा लाभ मिल सकता है। परिवार में छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं। विवाह का योग बन सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से इस माह सजग रहने की जरुरत है। मिला जुलाकर यह माह सही रहेगा।(मकर राशि के लिए कैसा रहेगा साल 2022)
इसे जरूर पढ़ें:राशिफल 2022: ज्योतिष एक्सपर्ट से जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2022
इस माह धन की स्थिति अच्छी रहेगी हालांकि, इसके लिए आपको मेहनत अधिक करने की जरुरत है। स्वास्थ्य खराब रह सकता है। थोड़ी मानसिक परेशानी रहेगी। शनि के कारण कार्य विलम्ब से होंगे। कार्य में थोड़ी अड़चनें आ सकती हैं। करियर को लेकर यह महीना बहुत ही अच्छा रहेगा। नई नौकरी मिल सकती है। इस माह कार्य में उन्नति मिलेगी। आपको नौकरी में प्रमोशन मिल सकती है। व्यापार में भी लाभ देखा जा सकता है। वैवाहिक जीवन में थोड़ी परेशानी हो सकती है।
इस माह भाग्य में वृद्धि होगी। यदि आप किसी कार्य में फंसे होंगे तो इस माह गुरु आपको उससे निकालने में मदद करेंगे। आय का आगमन भी अच्छा होगा, लेकिन खर्च भी अधिक होंगे। आप इस माह कहीं इन्वेस्ट कर सकते हैं। ये आपके लिए बेहतर होगा। गुरु संतानप्राप्ति एवं उसकी तरफ से सुख प्रदान करेंगे। इस दौरान सदबुद्धि से काम करें। सोच समझ कर निर्णय लें।
इस प्रकार सभी राशियों के लिए आने वाला मई का महीना मिले जुले प्रभाव लेकर आएगा। इस ज्योतिषीय अनुमान के अनुसार आप आने वाले समय की योजनाएं तय कर सकते हैं। अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ जुड़ी रहें।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।