Makar Sankranti Rangoli Designs 2024: 10 मिनट में बन जाएंगे पतंग के ये रंगोली डिजाइन, हर कोई देखकर करेगा तारीफ

Makar Sankranti Rangoli Designs 2024: आज के इस आर्टिकल में हम आपको रंगोली बनाने का आसान तरीका बताएंगे, जिसकी मदद से आपको रंग भरने में परेशानी नहीं होगी। 

NEW makar sankranti easy rangoli designs

मकर संक्रांति का पर्व इस बार 14 को नहीं बल्कि 15 जनवरी को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार जब सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तो इसे मकर संक्रांत कहा जाता है। इस पर्व के दिन रंगोली का एक अलह महत्व होता है।

इस दिन की शुरुआत करते समय लोग सुबह-सुबह नहा कर सबसे पहले अपने घर के आंगन में रंगोली बनाते हैं, क्योंकि रंगोली एक शुभ कार्य का प्रतीक होता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको मकर संक्रांति के कुछ ऐसे आसान रंगोली डिजाइन बताने वाले हैं, जिसे बनाने में आपको बिल्कुल समय नहीं लगेगा।

थाली की मदद से बनाएं रंगोली डिजाइन (Makar Sankranti Rangoli Designs 2024 Images)

Rangoli Designs For Makar Sankranti

अगर आपके पास लकड़ी का इस तरह का गोल डिजाइन नहीं है, तो आप इसकी जगह थाली का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस तरह पतंग का रंगोली डिजाइन बनाना बेहद आसान होता है। आप बोतल या छन्नी की मदद से रंग भर सकती है।(5 मिनट में बनाएं दिए वाली रंगोली डिजाइन)

Easy Rangoli Design for Makar Sankranti

पतंग का डिजाइन बनाने के लिए आपको स्केल की जरूरत होगी। सबसे पहले आप चॉक या पेंसिल की मदद से जमीन पर रंगोली डिजाइन बनाएं इसके बाद रंगोली रंग भरें।

इसे भी पढ़ें- Thai Pongal Rangoli Designs: थाली और बोतल की मदद से इस तरह बनाएं आसान रंगोली डिजाइन, नहीं फैलेगा रंग

ढक्कन की मदद से इस तरह बनाएं रंगोली डिजाइन (Easy Rangoli Designs for Makar Sankranti)

Easy Rangoli Designs for Makar Sankranti

इसके लिए सबसे पहले आपको चौकोर आकार का टिफिन का ढक्कन लेना है। आप चाहें तो इसकी जगह स्केल का यूज कर सकती हैं। लेकिन ढक्कन की मदद से इसे बनाना और भी ज्यादा आसान है। इस तरह का रंगोली डिजाइन आप छत के किनारों या अपने घर द्वार पर बना सकती हैं। ध्यान रखें की पहले आप चॉक की मदद से डिजाइन बनाएं।

इसे भी पढ़ें- Rangoli Designs for Mattu Pongal 2024: मट्टू पोंगल पर 30 मिनट में बनाएं ये रंगोली डिजाइन, देखकर हर कोई करेगा तारीफ

पेपर के डिब्बों की मदद से बनाएं रंगोली डिजाइन (SimpleKite Rangoli Designs)

Simple Kite Rangoli Designs

इसके लिए घर में पड़े पुराने डिब्बों का किनारा यूज कर सकते हैं। पहले आपको बीच में डिब्बे को काट लेना है और किनारा छोड़ देना है। इसके लिए आपको चॉक की भी जरूरत नहीं होगी। सीधा आप रंग भरें। इसे बनाने में आपको बिल्कुल समय नहीं लगेगी। अगर आपके पास समय की कमी है, तो यह रंगोली डिजाइन आपके लिए बेस्ट हैं।

अपने हिसाब से आप किसी भी तरह के रंगोली कलर का इस्तेमाल आप कर सकती हैं। (घर के मुख्य द्वार पर बनाएं ये रंगोली डिजाइंस)

गोल आकार के रंगोली डिजाइन (Gol Rangoli Design for Makar Sankranti 2024)

Gol Rangoli Design

अगर आप बिल्कुल सिंपल और छोटी रंगोली डिजाइन ढूंढ रही हैं, तो इससे अच्छा डिजाइन आपके लिए और कोई नहीं हो सकता। अगर आपको रंगोली बनाने नहीं आती है, तो आपको हैप्पी मकर संक्रांति लिखने में मुश्किल हो सकती हैं। इसलिए आप बोतल की मदद से इस डिजाइन को बना सकती हैं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- simple_rangoli, Insta, Youtube

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP