Navratri Easy rangoli: चैत्र नवरात्रि का त्योहार इस बार 30 मार्च से मनाया जाएगा। इन दिनों में हर कोई अपने घर में मां के अलग-अलग रूपों की पूजा करते हैं। ऐसे में घर की साज सजावट भी अच्छे से की जाती है। लेकिन जब बात आती है घर के आंगन को सजाने के लिए तो इसके लिए हम हमेशा माता के चेहरे या चरणों की रंगोली को बनाना पसंद करते हैं। इस नवरात्रि भी आप इसी तरह की रंगोली को बना सकती हैं। इससे आपके घर का आंगन अच्छा नजर आएगा। चलिए आपको बताते हैं किस तरह से आप रंगोली को बना सकती हैं।
नवरात्रि पर बनाएं मां के पैरों के डिजाइन की रंगोली
नवरात्रि के मौके पर आप अपने घर के अंदर फोटो में नजर आने वाले डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं। इस डिजाइन को बनाने में समय भी कम लगेगा। साथ ही, इससे आपके घर में मां के पैरों का डिजाइन बन जाएगा। इसके लिए आपको गोल डिजाइन बनाना है। इसके बाद फूल के डिजाइन को क्रिएट करें। इसमें अलग-अलग रंगों को भरे। फिर इसमें मां के चरणों को बनाएं। इसके बीच में आप शुभ नवरात्रि लिखें। इससे आपकी रंगोली डिजाइन भी अच्छा लगेगा। साथ ही, आपका घर सुंदर लगेगा।
मां के चेहरे के डिजाइन वाली रंगोली
आपके घर का आंगन तभी अच्छा लगेगा। जब आप अपने घर पर मां के चेहरे की रंगोली के डिजाइन को बनाएंगी। इस तरह की रंगोली नवरात्रि के मौके पर अपने घर पर जरूर बताएं। इसमें आपको पहले गोल डिजाइन को बनाना है। इसके बाद इसमें रंगों से माता की आंखें, नाक, लिप्स और बिंदी का डिजाइन बनाना है। इसके बाद आसपास पत्तियों के डिजाइन को बनाएं। इस रंगोली से आपका घर अच्छा लगेगा। इस तरह की रंगोली को आप फूलों से भी सजा सकती हैं।
पान के पत्ते पर बनाएं माता के चरणों के निशान
आप अपने में माता को करवाना चाहते हैं, तो इसके लिए घर में पान के पत्ते के शेप पर पैरों वाली रंगोली को बना सकती हैं। इस तरह की रंगोली से आपके घर का आंगन अच्छा लगेगा। इसमें आपको ज्यादा पतले पान के पत्ते का डिजाइन बनाएं। इसके बाद इसके बीच में पैरों के निशान को बनाएं। इसमें ग्रीन कलर और लाल पीले रंग का इस्तेमाल करें। इस तरह की रंगोली से आपका घर अच्छा लगेगा।
पत्तियों के डिजाइन के साथ बनाएं रंगोली डिजाइन
आप अपने आंगन में सिंपल डिजाइन वाली रंगोली को बना सकती हैं। इस तरह की रंगोली के लिए आपको पहले पत्ते के डिजाइन को क्रिएट करना चाहिए। इसके साथ आपको माता के चेहरे का डिजाइन क्रिएट करें। इसके बाद उसमें रंग भरे। इसे बनाने से नवरात्रि में आंगन सुंदर लगेगा। इसे बनाने में आपको ज्यादा समय भी नहीं लगेगा।
सिंपल चरणों वाली रंगोली
आपके पास ज्यादा समय नहीं है, तो ऐसे में आप इस खास रंगोली को लगा सकती हैं। इस तरह की रंगोली आप अपने घर के पूजा घर में बना सकती हैं। इसके लिए आपको लाल रंग लेना है। इससे आपको चरणों और स्वास्तिक का निशान बनाना है। इसके बाद आसपास फूलों को लगाना है। इसे बनाने से आपका पूजा घर अच्छा लगेगा।
इसे भी पढ़ें: Navratri Rangoli Designs: इस नवरात्रि रंगोली के इन नए डिजाइन से सजाएं अपने घर का आंगन
मां के चरणों के निशान वाली रंगोली
आप नवरात्रि में रंगोली बनाने के लिए इस डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको पहले व्हाइट कलर से आपको इसे डिजाइन करना है। इसके बाद इसमें लाल और पीले रंग का इस्तेमाल करना है। इसके बाद यहां पर स्वास्तिक और फूलों के डिजाइन को क्रिएट करना है। इसे बनाने से आपके घर की एनर्जी चेंज हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें: Easy Rangoli Designs: अंगूठी की मदद से आसानी से बन जाएंगे रंगोली के ये नए डिजाइन, देखकर मन हो जाएगा प्रसन्न
इस बार नवरात्रि के मौके पर इन रंगोली को बनाएं। इसे बनाकर आपके घर का आंगन अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको इसे बनाने में समय भी कम लगेगा। ये काफी आसान डिजाइन है, जिसे ट्राई करके आप अपने घर को सजा सकते हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Instagram/ Meta Ai/ Chaitali's Art
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों