हर साल माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन सरस्वती पूजा की जाती है। इस साल ये त्योहार 2 और 3 फरवरी को मनाया जा रहा है। इस दिन को खास बनाने के लिए आप अपने घर को रंगों से सजा सकते हैं। इससे मां सरस्वती प्रसन्न हो जाएगी। साथ ही, आपके घर को देखकर हर कोई तारीफ करेगा। इस बार आप अपने घर के लिए वीणा डिजाइन वाली रंगोली को बना सकती हैं। चलिए आपको बताते हैं किस तरह की वीणा रंगोली को आप बना सकते हैं।
मोर और हंस के साथ बनाएं वीणा रंगोली डिजाइन
आप अपने घर में मोर और हंस के साथ वीणा डिजाइन वाली रंगोली बना सकती हैं। इस तरह की रंगोली से आपके घर का एंट्रेंस अच्छा लगेगा। इसके लिए आपको कमल के फूल का डिजाइन बनाना है। इसके बाद मोर और हंस के डिजाइन को क्रिएट करना है। इसके बाद वीणा और किताब का डिजाइन बनाना है। इस तरह की रंगोली से आपका घर रंगों से भर जाएग।
हैप्पी बसंत पंचमी रंगोली डिजाइन
आप अपने घर में हैप्पी रंगोली डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं। इसमें पहले आपको गोल डिजाइन के साथ फूल की पत्तियों को बनाना है। इसके अंदर वीणा का डिजाइन बनानाहै। अब इसके अंदर ही हैप्पी बसंत पंचमी लिखना है। इस तरह की रंगोली में आपको कलर कम इस्तेमाल करने पड़ेंगे। साथ ही, आपकी रंगोली अच्छी लगेगी।
फूल डिजाइन के साथ बनाएं रंगोली
आप घर के आंगन को सुंदर दिखाने के लिए बसंत पंचमी के मौके पर फूल के साथ वीणा डिजाइन वाली रंगोली को क्रिएट कर सकते हैं। इसमें आप छोटा या बड़ा किसी भी तरह के फूल डिजाइन को क्रिएट करें। इसके बाद इसमें वीणा का डिजाइन ऊं और हंस का डिजाइन क्रिएट करें। इसके बाद इसमें रंगों को भरे। इससे आपकी रंगोली अच्छी लगेगी। साथ ही, आप चाहें तो इसमें फूलों का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इससे भी आपकी रंगोली अच्छी नजर आएगी।
इसे भी पढ़ें: Saraswati Puja Rangoli Designs: इन टिप्स की मदद से 30 मिनट में बनाएं वीणा की रंगोली डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ
वीणा का सिंपल रंगोली डिजाइन
आप बसंत पंचमी के मौके पर इस फोटो में नजर आने वाले रंगोली डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं। इसे आप घर के आंगन या मंदिर के बाहर भी क्रिएट कर सकती हैं। साथ ही, इसमें अपनी पसंद के रंगों को भर सकती हैं। इस तरह की सिंपल रंगोली भी घर में बनने के बाद अच्छी लगती है।
इसे भी पढ़ें:Swastik Rangoli Design for Diwali: स्वास्तिक वाली रंगोली के ये डिजाइन आपके घर को बना देंगे बेहद खूबसूरत
इस बार इन रंगोली डिजाइन को अपने घर पर बसंत पंचमी के मौके पर क्रिएट करें। साथ ही, इसमें अपनी पसंद के रंगों को भरे। इससे आपके घर का आंगन अच्छा लगेगा।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- rangolibysakshi_official
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों