L&T के चेयरमैन एसएन सुब्रमण्यन कुछ वक्त पहले 90 Hour Work Week का बयान देकर चर्चा में आ गए थे। काफी लोगों ने इसे गलत बताया था और इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक लंबी बहस छिड़ी थी। उन्होंने यह भी कहा था कि घर में कोई पति अपनी पत्नी को आखिर कितनी देर घूर सकता है, इस स्टेटमेंट के बाद उन्हें काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी। हालांकि, अब उन्होंने एक ऐसी घोषणा की है, जिसने उन्हें तारीफ का हकदार बना दिया है। दरअसल, इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन सेक्टर की दिग्गज कंपनी एल एंड टी (L&T) के चेयरमैन एसएन सुब्रमण्यन ने कंपनी के विमेंस डे सेलिब्रेशन के दौरान अनाउंस किया कि कंपनी ने हर महीने में एक दिन महिला कर्मचारियों को पेड पीरियड लीव देने की सुविधा शुरू की है। इससे पहल भी देश के कई राज्यों में यह सुविधा मौजूद है। चलिए, आपको बताते हैं डिटेल्स।
L&T के चेयरमैन एसएन सुब्रमण्यन ने किया कंपनी में पीरियड लीव का ऐलान
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से एक दिन पहले L&T कंपनी के चेयरमैन एसएन सुब्रमण्यन ने अपनी कंपनी की महिला कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने घोषणा की है कि उनकी कंपनी में काम करने वाली महिलाएं अब महीने में एक दिन पेड पीरियड लीव ले सकेंगी। बता दें कि एल एंड टी कंपनी में कुछ 60 हजार कर्मचारी हैं और 5000 महिला कर्मचारी हैं। ऐसे में इससे महिलाओं को काफी फायदा मिलेगा। कंपनी ने मुंबई के पवई ऑफिस में महिला दिवस समारोह में इस बात की घोषणा की। इस समारोह में चेयरमैन सुब्रह्मण्यन 350 महिला कर्माचारियों को संबोधित कर रहे थे।
इन जगहों पर पहले से मौजूद है पीरियड लीव की सुविधा
पीरियड लीव बेशक एक जरूरी कदम है और देश की लगभग सभी कंपनियों को इस बारे में सोचना चाहिए। हालांकि, भारत में इसे लेकर अभी कोई कानून नहीं है लेकिन इस समय देश के कई बड़े राज्यों में प्राइवेट और सरकारी दोनों सेक्टर्स में महिलाओं को पीरियड लीव दी जाती है। इनमें बिहार, ओडिशा और केरल शामिल है। कई और राज्यों में भी पीरियड लीव देने पर विचार किया जा रहा है।
आपकी इस बारे में क्या राय है, हमें कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों