धरती पर रहने वाले इन जानवरों की उम्र होती है सबसे लंबी

मनुष्य की तरह ही जनवरों के बिना ये धरती अधूरी है, ऐसे में धरती पर रहने वाले जानवर प्रकृति की असली खूबसूरती हैं।

World Longest Living Animals and facts

प्रकृति ने हर जीव को निर्धारित उम्र दी है, अपनी तय उम्र को पूरा करने के बाद हर किसी का जीवन समाप्त हो जाता है। एक स्टडी के अनुसार दुनिया भर में इंसानों के अधिकतम जीवित रहने की संभावना करीब 150 वर्ष होती है, लेकिन औसतन लोग 70 से 80 साल की जिंदा रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में रहने वाले कई जानवर हम इंसानों से भी कई गुना ज्यादा समय तक जिंदा रहते हैं। इन जानवरों की उम्र इतनी ज्यादा है आप सुनकर हैरान हो जाएंगे।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको धरती पर रहने वाले उन जीवों के बारे में बताएंगे, जो लंबे समय तक जिंदा रह सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए जानते हैं इन लंबी आयु वाले जानवरों के बारे में-

हाइड्रा-

Longest Living Animals

हाइड्रा छोटे अकशेरुकी जीव होते हैं। बता दें कि इस जीव का शरीर बेहद नर्म होता है। बता दें कि ये आकार में जेलीफिश जैसे दिखते हैं। ऐसा माना जाता है ये जीव अमर होते हैं, क्योंकि वैज्ञानिक आजतक उनकी उम्र का सही अंदाजा नहीं लगा पाए हैं। यह जीव आमतौर पर स्टेम सेल से बने होते हैं, जो कि खुद ब खुद दोबारा पैदा होते रहते हैं।

ग्रीनलैंड शार्क-

Longest Living Animals in world

ग्रीनलैंड शार्क आर्कटिक महासागर की गहराइयों में रहती है। यह शार्क करीब 24 फीट तक लंबी हो सकती हैं। यह कई तरह की मछलियों को अपना भोजन बनाती है। माना जाता है कि इस शार्क की उम्र करीब 270 साल तक होती है, वही ज्यादा से ज्यादा ये मछलियां 392 साल तक जिंदा रह सकती हैं।

फ्रेश वाटर पर्ल मसेल-

Longest Living Animals on earth

फ्रेश वाटर पर्ल मसेल एक ऐसा जीव होता है, जो पानी में मौजूद खाने के बारीक कणों से अपना पेट भरती हैं। ये जीव खासतौर पर नदियों में पाए जाते हैं। एक स्टडी के अनुसार आपको बता दें कि दुनिया का सबसे पुराना फ्रेश वाटर पर्ल मसेल की उम्र करीब 280 साल है।

इसे भी पढ़ें-डॉग्स को अक्सर इन चार कॉमन हेल्थ प्रॉब्लम्स का करना पड़ता है सामना, जानिए

कछुआ-

Animals have longest life

कछुआ सबसे अधिक दिनों तक जीने वाले जीवों में से एक है। बता दें कि साल 2006 से में कोलकाता के अलीपुर चिड़ियाघर में अद्वैता नामक कछुए की मौत करीब 255 साल की उम्र में हुई थी। बता दें इस अल्डेब्रा प्रजाति का यह कछुआ करीब 250 किलोग्राम का था। माना जाता है यह नर कछुआ भारत में अंग्रेज साम्राज्य के संस्थापक लॉर्ड क्लाइव को उपहार में दिया गया था। बता दें कि इस प्रजाति के कछुओं की उम्र 250 से 300 सालों तक भी हो सकती है।

बोहेड व्हेल-

बोहेड व्हेल की यह प्रजाति ज्यादातर आर्क्टिक समुद्र में पाई जाती हैं। अगर इन व्हेल का शिकार न किया जाए, तो ये करीब 200 सालों तक आसानी से जिंद रह सकती हैं। माना जाता है कि बोहेड वेल्स में एक खास प्रकार जीन पाया जाता है, जो शरीर के खराब हुए डीएनए को सुधारने का मदद करता है, जिसके चलते बोहेड व्हेल किसी खतरनाक बीमारी का शिकार नहीं होती हैं।

रफआई रॉकफिश-

oldest living animals

यह एक प्रकार की मछली होती है, जो कि लंबे समय तक जी सकती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो यह मछली करीब 205 सालों तक जिंदा रह सकती हैं। यह गुलाबी रंग की मछली प्रशांत महासागर के कैलिफोर्निया से लेकर जापान तक में पाई जाती है। बता दें कि इस मछली की लंबाई करीब 38 इंच होती है। हालांकि कुछ समय से लगातार शिकार के चलते इन मछलियों के विलुप्त होने का खतरा बढ़ गया है, जिस कारण इन्हें बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें-पालतू जानवर भी सिखा सकता है आपको बहुत कुछ

ट्यूबवॉर्म-

यह जीव गहरे समुद्र के ठंडे इलाकों में पाए जाते हैं। साल 2017 में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक मेक्सिको की खाड़ी में ट्यूब वॉर्म की एक ऐसी प्रजाति मिली जो करीब 200 साल से जिंदा थी। हालांकि ट्यूब वॉर्म की कई ऐसी प्रजातियां भी हैं, जो करीब 300 साल से ज्यादा जिंदा रह सकती हैं। क्योंकि इनका शिकार करने वाला कोई भी नहीं है, ऐसे में ये जानवर ज्यादा समय तक जिंदा रह सकते हैं।

रेड ली अर्चिन-

रेड सी अर्चिन भी एक समुद्री जीव है, जो कि पैसेफिक ओशिएन में पाया जाता है। बता दें कि यह भी लंबे समय तक जीने वाले जीवों में एक हैं, बता दें कि इस जीव की उम्र करीब 200 साल तक होती है।

तो ये हैं सबसे लंबी उम्र तक धरती पर जीवित रहने वाले जीव, जिनकी उम्र के बारे में आप जानकर हैरान हो जाएंगे। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Image Credit- wikipedia.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP