Lohri 2025 Decoration Ideas: लोहड़ी पर गेंदे के फूलों और दुपट्टे से ऐसे डेकोरेट करें अपना प्यारा सा घर, सबकी की टिकी रहेंगी निगाहें

लोहड़ी का त्योहार खुशियों से भरा एक अहम त्योहार है, जो हर साल 13 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस त्योहार को और भी खास बनाने के लिए अगर आप घर को सजाने की सोच रहे हैं, तो यहां से आइडिया ले सकते हैं।
image

गेंदे के फूल और रंग-बिरंगे दुपट्टे का इस्तेमाल करके आप अपने घर को बहुत ही खूबसूरत तरीके से सजा सकती हैं। लोहड़ी का पर्व हर साल मकर संक्रांति से एक दिन पहले 13 जनवरी को मनाया जाता है। यह त्योहार खासतौर पर पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में बड़े उत्साह के साथ सेलिब्रेट जाता है।

लोहड़ी मुख्य रूप से फसल कटाई का त्योहार है, जिसे रबी की फसल खासतौर पर गन्ना और गेहूं के पकने की खुशी में मनाया जाता है। यह त्योहार प्रकृति, समृद्धि, और नए जीवन की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है।

उल्लास से भरे इस खास मौके पर लोग अपने घर को डेकोरेट करके सेलिब्रेशन का जश्न मनाते हैं। अगर आप इस लोहड़ी पर अपने घर को सबसे अलग और खूबसूरत तरीके से सजाना चाहते हैं, तो गेंदे के फूल और दुपट्टों का इस्तेमाल करके इसे डेकोरेट कर सकते हैं। इस आर्टिकल में बताए गये कुछ आसान और खूबसूरत आइडियाज के साथ आप अपने घर को त्योहार के लिए तैयार कर सकती हैं।

गेंदे के फूलों से करें मेन गेट की सजावट

flower decoration tips for mothers day

गेंदे के फूलों की माला बनाकर आप मेन गेट और दरवाजों को डेकोरेट कर सकते हैं। माला में कुछ पीले और नारंगी रंग के गेंदे के फूलों को मिलाएं। फिर, इसे दरवाजे पर लगा दें। इसके अलावा, मेन गेट पर रंग-बिरंगे दुपट्टों को लहराते हुए लटका सकते हैं। यह ट्रेडिशनल और फेस्टिव वाइब दे सकता है।

इसे भी पढ़ें-लोहड़ी पर्व से जुड़ी ये बातें नहीं होंगी आपको पता

फूलों से करें फ्लोर की डेकोरेशन

floor decoration with flower

गेंदे के फूलों की पंखुड़ियों और गुलाब की पंखुड़ियों का इस्तेमाल करके आप अपने घर में खूबसूरत रंगोली बना सकते हैं। इसके साथ आप चाहें तो आम के पत्ते और रंगे हुए चावल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। फ्लोर को सजाने के लिए इससे बेहतरीन तरीका दूसरा कुछ हो ही नहीं सकता है। रंगोली देखते ही आपके घर आए मेहमान भी काफी खुश हो जाएंगे और आपकी जमकर तारीफें करेंगे।

इसे भी पढ़ें-Lohri Long Weekend पर 1 दिन छुट्टी लेकर 5 दिनों तक घूमने का लुत्फ उठाएं, ऐसे बनाएं ट्रिप

लोहड़ी बोनफायर के पास ऐसे करें सजावट

Lohri decoration ideas

बोनफायर के चारों ओर काफी दूरी पर दुपट्टों से मंडप तैयार करें। इसे गेंदे के फूलों से सजाएं। साथ ही, बोनफायर के आसपास मिट्टी के दीये और मोमबत्तियां रखें। यह रोशनी रात को और खूबसूरत बनाएगी। लोहड़ी पर यह सजावट घर को पारंपरिक और उत्सवी माहौल दे सकता है। इस बार लोहड़ी पर अपने मेहमानों को इन सजावट से त्योहार का आनंद दोगुना कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-इस साल कब मनाया जाएगा का लोहड़ी का पर्व, जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Freepik


HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP