इंडियन क्रिकेटर शिखर धवन हमेशा ही अपनी दमदार बल्लेबाज़ी के लिए चर्चित रहते है। आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 में इस शिखर धवन की परफॉर्मेंस कैसी रहेगी, इस पर दुनियाभर के उनके फैन्स की निगाहें टिकी हुई हैं। शिखर धवन के साथ-साथ उनकी पत्नी आयशा मुखर्जी, जो अब आयशा धवन बन चुकी हैं, की जिंदगी भी कुछ कम दिलचस्प नहीं है। शिखर धवन से लव मैरिज करने वाली आयशा धवन उम्र में उनसे दस साल बड़ी हैं, पर वो कहते हैं ना कि इश्क में सभी फासले मिट जाते हैं। आयशा एंग्लो ब्रिटिश हैं, उनका जन्म 1975 में भारत में हुआ था। आयशा धवन की मां ब्रिटिश है और पिता भारतीय बंगाली है। आयशा के पैदा होने के बाद उनके पेरेंट्स ऑस्ट्रेलिया चले गए थे, जहां आयशा ने अपनी स्कूली पढ़ाई की। यहीं से उन्होंने ग्रैजुएशन भी किया है। दिलचस्प बात ये है कि आयशा धवन बंगाली भी फर्राटेदार तरीके से बोलती हैं।
चूंकि आयशा मुखर्जी की मां ब्रिटिश थीं और भारतीय पिता, इसी वजह से उन्हें दोहरी राष्ट्रीयता मिली हुई है। लेकिन शिखर धवन उन्हें भारतीय ज्यादा मानते हैं। आयशा का दिल हिंदुस्तान के लिए धड़कता है। बंगाली संस्कृति में रची-बसी आयशा धवन बंगाली डिशेज के साथ कई टेस्टी इंडियन डिशेज भी बना लेती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: एक दूसरे के प्रोफेशनल लाइफ में interfere नहीं करते विराट और अनुष्का
आयशा धवन अपने पति शिखर धवन की तरह एक सच्ची स्पोर्ट्स लवर हैं। आयशा एक प्रशिक्षित किकबॉक्सर है और आज भी वह पहले की तरह अपनी फिटनेस मेंटेन करने के लिए एक्टिव रहती हैं। कई रिपोर्ट्स में यह बात कही गई कि उन्होंने पति शिखर धवन के फिटनेस के मानकों पर इंप्रूव करने में अहम भूमिका निभाई है।
इसे जरूर पढ़ें: स्पोर्ट्स ब्रा नॉर्मल ब्रा की तुलना में होती है कम्फर्टेबल, जानिए कैसे
शिखर धवन के आयशा की जिंदगी में आने से पहले आयशा की पहले भी शादी हो चुकी थी। तब आयशा ने एक ऑस्ट्रेलियाई बिजनेसमैन के साथ घर बसाया था, लेकिन यह शादी चल नहीं पाई। आयशा के पहले पति से उनकी दो बेटियां रिया और अलीयाह हैं। आयशा की पहली बेटी अलीयाह साल 2000 में पैदा हुई थी, वहीं दूसरी बेटी रिया 2005 में हुई थी। अलियाह और रिया दोनों ऑस्ट्रेलिया के नार्रे वॉरेन के मेलबर्न में पैदा हुई थीं।
जैसे बॉलीवुड में हसीना पर फिदा आशिक उनका दिल जीतने में कामयाब हो जाते हैं, वैसे ही शिखर धवन को आयशा पहली ही नजर में पसंद आ गई थीं और उनका दिल आयशा के लिए धड़कने लगा था। हुआ यूं कि एक दिन शिखर धवन और हरभजन सिंह फेसबुक पर थे, तभी हरभजन की प्रोफाइल में शिखर धवन की नजर एक तस्वीर पर पड़ी और उन्होंने बिना बहुत ज्यादा सोचे आयशा को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज दी। हालांकि शिखर धवन ने सोचा नहीं था कि ये ऑस्ट्रेलियाई बॉक्सर आयशा उनकी रिक्वेस्ट स्वीकार करेंगी। लेकिन शिखर हैरान रह गए, जब रिक्वेस्ट भेजते ही आयशा ने उसे एक्सेप्ट कर लिया। फिर फेसबुक पर धीरे-धीरे दोनों की बातें शुरू हो गई और धीरे-धीरे उनकी दोस्ती बढ़ती गई। दोनों के बीच अंडरस्टैंडिंग इतनी अच्छी हो गई कि अपनी लाइफ की हर छोटी-बड़ी बात एक दूसरे से शेयर करने लगे। यही बॉन्डिंग कब प्यार में बदल गई, दोनों को पता ही नहीं चला।
आयशा धवन का शादीशुदा होना और दो बच्चों की मां होना अपने आप में बड़ी बात थी, लेकिन शिखर और उनके बीच प्यार का रिश्ता इतना मजबूत हो गया था कि बाकी सभी फासले मिट गए। शिखर ने आयशा के साथ जिंदगीभर का साथ देने का फैसला कर लिया और शादी के लिए प्रपोज कर दिया। जब आयशा ने अपनी तरफ से हां कर दी, तब शिखर धवन ने उनसे शादी के लिए थोड़ा वक्त मांगा, क्योंकि उस समय उनका करियर अभी शुरू ही हुआ था। जब शिखर धवन के परिवार को इस बारे में पता चला तो वे इस रिश्ते को स्वीकार नहीं कर पा रहे थे, लेकिन बाद में शिखर उन्हें मनाने में कामयाब हो गए।
शिखर धवन से शादी करने के बाद आयशा को एक बेटा हुआ। शिखर ने अपने बेटे का नाम जोरावर रखा है। शिखर के मैच देखने के लिए उनका बेटा भी अपनी मां के साथ स्टेडियम में आता है। टीम इंडिया के खिलाड़ी भी जोरावर के साथ मस्ती करते हुए नज़र आते है। आयशा की दोनों बेटियां रिया और अलीयाह भी उनके साथ ही रहती है। शिखर धवन और आयशा दोनों इस समय में अपनी मैरिटल लाइफ में खुश हैं। उनका मानना है कि तीन बच्चों के पेरेंट्स होने के नाते अब और ज्यादा रेसपॉन्सिबल फील करते हैं। यह भी अहम बात है कि शिखर जितना जोरावर के लिए डेडिकेटेड हैं, दोनों बेटियों को भी उतना प्यार देते और उनके साथ खेलते हुए नजर आते है। जोरावर और दोनों बेटियों के साथ उनकी फोटो अक्सर सोशल मीडिया पर नजर आती रहती है।
Image Courtesy: Instagram(@aesha.dhawan, shikhardofficial)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।