भारत में पॉप कल्चर का क्रेज जिन दिनों अपने चरम पर था, उस समय में अनुषा दांडेकर एमटीवी की वीजे बनकर बहुत जल्दी पॉपुलर हो गई थीं। मलाइका अरोड़ा के बाद वीजे के तौर पर उन्हें काफी ज्यादा पसंद किया गया था। अनुषा मूल रूप से मराठी हैं और उनका परिवार पुणे का रहने वाला है। शशिधर और सुलभा दांडेकर की प्यारी बेटी अनुषा सुडान के Khartoum में पैदा हुई थीं। अनुषा और उनकी बहनें शिबानी और अपेक्षा दांडेकर उनके साथ न्यू साउथ वेल्स के किंग्सग्रोव में पली-बढ़ीं। यह इलाका ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख शहर सिडनी से कुछ ही दूरी पर है।
बहुत यंग एज में अनुषा मुंबई आ गईं। वह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपना करियर बनाना चाहती थीं। उन्हें MTV के House of Style को एंकर करने का मौका मिला। इसके बाद इस चैनल के लिए Dance Crew, Teen Diva, Love School जैसे शोज भी एंकर किए।
इसे जरूर पढ़ें: फिल्म छपाक की असली हीरो, लक्ष्मी अग्रवाल की वो कहानी जिसने बना दिया इसे एक सफल मुहिम
दिलचस्प बात ये है कि अनुषा सिडनी से आईं थीं और भारतीय टीवी इंडस्ट्री में काम करना उनके लिए नया एक्सपीरियंस था, लेकिन 19 साल की उम्र में उन्होंने अपने जबरदस्त कॉन्फिडेंस के बल पर लोकप्रियता हासिल की। अनुषा का फॉरेन एक्सेंट में बात करने का तरीका और उनके वेस्टर्न लुक्स की दीवानगी भी काफी ज्यादा रही। अनुषा ने “Keep it stylish” का स्लोगन दिया और भारत की सबसे बड़ी स्टाइल इन्फ्लुएंसर्स में शुमार हो गईं।
इसे जरूर पढ़ें: दीपिका पादुकोण ने एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की बेटी संग मनाया जन्मदिन, तस्वीरें देखें
जल्द ही वह फेमिना और फैशन ब्लूम जैसी भारत की टॉप फैशन मैगजीन्स के कवर पेज पर नजर आईं। अपनी पॉपुलेरिटी की बदौलत उन्हें फिल्म 'विरुद्ध' में रोल भी ऑफर किया गया, जिसमें वह अमिताभ बच्चन और शर्मिला टैगोर, संजय दत्त और जॉन अब्राहम जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ नजर आईं। अपनी इंप्रेसिव परफॉर्मेंस के लिए उन्हें साल 2006 में Maharashtra Times Samman Best Debut Award से सम्मानित किया गया। .
इसके बाद अनुषा 'म्यूजिकल मिस बॉलीवुड' में भी नजर आईं। अरशद वारसी और संजय दत्त के साथ फिल्म 'एंथनी कौन है' में भी उन्हें स्क्रीन स्पेस शेयर करने का मौका मिला। इसके अलावा अनुषा ने Jai Jai Maharashtra Majha से मराठी फिल्मों में डेब्यू किया।
View this post on Instagram
Little me...💙 Ps. When mum's decide to be hairdresser's for a day 🙈 has yours?
साल 2008 में अनुषा को Cosmopolitan की तरफ से बेस्ट वीजे के अवॉर्ड से भी नवाजा गया। इसके बाद साल 2012 में अनुषा ने म्यूजिक वर्ल्ड में भी डेब्यू किया। उनका इंग्लिश सॉन्ग Better Than Your Ex साल 2012 में रिलीज हुआ था, जो उनके फैन्स ने काफी पसंद किया।
अनुषा टीवी एक्टर करण कुंद्रा के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियों में रही थीं। दोनों लगभग 5 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस पर अनुषा ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा था, 'मेरे और करण के बीच में अच्छी अंडरस्टैंडिंग है। बहुत सी चीजों पर हमारी पसंद और नापंसद एक जैसी है। हम दोनों ही बहुत पैशनेट हैं और हमारी कंपेटिबिलिटी भी अच्छी है। हमें साथ में घूमना और शॉपिंग करना अच्छा लगता है। हमें साथ में नई जगहें एक्सप्लोर करना बहुत पसंद है।'
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।