herzindagi
singh love horoscope

Leo Horoscope Prediction 2023: सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल, जानें

Leo Horoscope Prediction 2023 : नया साल आने में बस कुछ ही दिन बाकी हैं। ऐसे में आपको ये जानने की इच्छा होगी कि आने वाला नया साल आपके लिए क्या खास लेकर आ रहा है।&nbsp; &nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2022-12-27, 18:28 IST

Leo Horoscope Prediction 2023: नए साल के आने का जोश और भविष्य के बारे में जानने की इच्छा हर किसी को होती है। यकीनन आपको भी होगी। इसलिए तो आपकी फिक्र और इच्छा का ख्याल रखते हुए हमने आपके राशि भविष्य के बारे में बताना शुरू कर दिया है जिससे कि आप आने वाली खुशियों और चुनौतियों दोनों के लिए तैयार रहें।

इसी कड़ी में हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर आज हम सिंह राशि के लोगों का राशि भविष्य बताने जा रहे हैं। अगर आपकी भी राशि सिंह है तो हम यही कहेंगे कि एक बार इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें। आपके लिए इस लेख में बहुत कुछ खास है क्योंकि इस आर्टिकल में हम सिंह राशि वालों का कैसा होगा साल 2023 और परिवार, प्यार, नौकरी, करियर आदि के बारे में विस्तार से बताएंगे।

सिंह राशि 2023 धन के लिए (Leo 2023 For business, Job and Money)

money

  • सिंह राशि के लोगों के लिए साल 2023 सफलता के कई मार्ग खोल सकता है।
  • 22 अप्रैल के बाद से नौकरी एवं व्यवसाय में तेजी आने के शुभ संकेत हैं।
  • सिंह राशि के नौकरीपेशा लोगों को उनके कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा।
  • अचल संपत्ति का लाभ भी मिलने के प्रबल योग हैं।
  • व्यवसाय में मौजूद लोगों के लिए लेन-देन शुभ रहेगा लेकिन सावधानी के साथ।

इसे जरूर पढ़ें:December Horoscope 2022: इस महीने किन राशियों के चमकेंगे सितारे? जानें राशिफल

सिंह राशि 2023 करियर के लिए (Leo2023 For Career and Education)

Leo  For Career and Education

  • सिंह राशि (सिंह राशि का स्वभाव) के स्टुडेंट्स के लिए नया साल मुश्किल भरा रह सकता है।
  • नौकरी करने की जल्दबाजी में पढ़ाई छोड़ने की गलती न करें।
  • उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का मौका मिल सकता है।

सिंह राशि 2023 परिवार के लिए (Leo 2023 For Family)

Leo  For Family

  • सिंह राशि वालों के लिए साल की शुरुआत ही परिवार के साथ सद्भाव बनाए रखने से होगी।
  • बृहस्पति (बृहस्पति को मजबूत करने के उपाय) और शनि की शुभ दशा के कारण परिवार का भरपूर साथ मिलेगा।
  • हालांकि 22 अप्रैल तक थोड़ी बहुत चिंताएं बनी ररहेंगी लेकिन बाद में सब अच्छा होगा।
  • परिवार की ओर कोई सरप्राइज भी प्लान किया कजा सकता है।

सिंह राशि 2023 प्यार और रिलेशनशिप के लिए (Leo 2023 For Love Life)

Leo  For Love

  • प्रेमी जोड़ों के लिए यह साल थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है।
  • संबंधों में खटास आने की आशंका है लेकिन सूझबूझ के साथ निर्णय लें।
  • कोशिश करें कि अपने प्रेमी या प्रेमिका के साथ आध्यात्मिक जगहों पर जाएं।

इसे जरूर पढ़ें:Expert Tips: जानें ज्योतिष के अनुसार कैसा होता है सिंह राशि का स्वभाव और उनकी लव लाइफ

सिंह राशि 2023 स्वास्थ के लिए (Leo 2023 For Health)

Leo For Health

  • सिंह राशि वालों के लिए यह साल सेहत के लिहाज से मिलाजुला रहेगा।
  • कभी सेहत बिगड़ेगी तो कभी सुधरेगी पर मानसिक तनाव में कमी आएगी।
  • आंखों से जुड़ी समस्या महसूस हो सकती है। ऐसे में लापरवाही बरते बिना फौरन डॉक्टर को दिखाएं।

तो ऐसा होने वाला है साल 2023 सिंह राशि के लिए। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Credit: Freepik, Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।