Sawan Bhojpuri Songs: भोलेनाथ की भक्ति में लीन कर देंगे शिव शंभू के ये गाने, इस सावन आप भी करें ट्राई

सावन के महीने में भोजपुरी सुपरहिट गानें सुनकर आप भी भोलेनाथ की भक्ति में लीन हो सकते हैं। यहां देखें गानें की पूरी लिस्ट।

sawan special bhojpuri song lyrics

सावन का महीना चल रहा है। इस मौके पर भक्त भोलेनाथ के भजन सुनना खूब पसंद करते हैं। खासकर गाना अगर भोजपुरी का हो तब तो सोने पर सुहागा वाली बात हो जाती है। दरअसल, भोजपुरी गानों की एनर्जी लोगों को खूब पसंद आती है और माहौल को भक्तिमय बनाने में भी देर नहीं लगती है। आपको बता दें, अक्षरा सिंह से लेकर पवन सिंह के गानों तक भोजपुरी जगत के इन एक्टर और एक्ट्रेस का सॉन्ग काफी दिलचस्प भी होता है। साथ ही, आपको सावन के महीने में शिव भक्ति में लीन कर देगा। चलिए हम आपको भोजपुरी में भोलानेथ का गानों के कुछ ऐसे लिस्ट बताते हैं, जिससे आपका उत्साह और भी ज्यादा बढ़ सकता है।

हमार जान महादेव गाना

एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का गाना हमार जान महादेव काफी मशहू है। इस गाने में अभिनेत्री भोलेनाथ के गाने पर थिरकती हुई दिखती हैं। इस गाने में अक्षरा पूरी तरह से अपनी धुन में मस्त हैं। ये गाना सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए भी बेहद शानदार है। आप चाहें तो इस गाने पर वीडियो भी बना सकते हैं।

कैसे हम शिव को जगाई हो.. शिव जागत नाहीं..

भोजपुरी की जाने माने चेहरे पवन सिंह और आम्रपाली दुबे का भोजपुरी भक्ति गाना शिव जागत नाहीं काफी अच्छा लगता है। आप सावन के महीने में इसे घर में बजाकर माहौल को भक्तिमय बना सकते हैं। सावन स्पेशल यह भोजपुरी भजन आपको यूट्यूब पर आसानी से मिल जाएगा।

इसे भी पढ़ें-शंकर हो संकट के नाशन, मंगल कारण विघ्न विनाशन, सावन के महीने में खास दोस्त और प्रियजनों को भेजें शुभ संदेश

भोले भोले बोलीं ए बाबा

सावन के महीने में भोले बाबा के ये गीत खूब सुने जाते हैं। खेसारी लाल यादव का यह सॉन्ग कांवड़ियां और भोलेनाथ के ऊपर है, जो कि झारखंड के वैद्यनाथ धाम में शूट किया गया है। अगर आपको भी भोले बाबा की भक्ति में लीन होना है, तो ये गाना आप सुन सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-सावन की रिमझिम बारिश की फुहार के साथ अपनों को भेजे शुभकामनाएं मैसेज और स्टोरी पर शेयर करें ये कोट्स

काफी पॉपुलर रहा है बोल बम गाना

शिव भक्ति के लिए बेहद प्रचलित गाना है- बोल बम। सावन के महीने में आप इस पॉपुलर गाने को स्पीकर में बजाकर सुन सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें, ये गाना भी अक्षरा सिंह का ही है। इस गाने को भी फैंस की तरफ से काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था। आप अपने घर में इस सॉन्ग को बजाकर मन हल्का कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-सावन में भोलेनाथ की भक्ति में गूंज उठेगा आपका घर, बजाएं शिव शंभू के ये गाने

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit- Herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP