सावन का महीना शुरु हो चुका है। ऐसे में इस महीने भक्तजन पूरी तरह से भोलेनाथ की भक्ति में रंग जाते हैं। यह महीना काफी खास होता है। पूरे महीने काफी ज्यादा बारिश होती है। ऐसे में सावन के महीने में आप चाहे तो शिव के कुछ खास गाने भी सुन सकती हैं। आज हम आपको कुछ खास गानों के बारे में बताने वाले हैं। इन गानों को आप सावन के खास मौके पर सुन सकती हैं।
सुबह सुबह ले शिव का नाम
इस गीत को हरिहरन जी ने अपनी मधूर आवाज में गाया है। शिव जी के इस मनमोहक भजन को आप इस सावन में सुन सकते हैं।
- सुबह सुबह ले शिव का नाम, कर ले बन्दे यह शुभ काम
- सुबह सुबह ले शिव का नाम, शिव आयेंगे तेरे काम
- खुद को राख लपेटे फिरते, औरों को देते धन धाम
- देवो के हित विष पी डाला, नील कंठ को कोटि प्रणाम
सांसों की माला पे सिमरु में शिव का नाम
इस गीत को अशोक भयानी जी ने अपनी आवाज दी है। साल 2018 में रिलीज हुआ यह शिव भक्तों के लिए काफी खास गाना है।
- सांसों की माला पे
- सिमरु में शिव का नाम
- अब तो दुनियादारी से है
- मेरा क्या काम
- शिव के रंग में ऐसी डूबा
- बन गया एक ही रूप
- शिव की माला जपते जपते
- हो गयी सुबह श्याम
- सांसों की माला पे
मेरा भोला है भंडारी
डमरू वाला भोले नाथ के ऊपर एक भक्ति गीत है। हंसराज रघुवंशी का यह गीत काफी लोकप्रिय है। इस गाने को आप सावन के इस खास मौके पर सुन सकती है।
- जय शंकर बाबे मौसम बड़ा सोहना है आज
- चल गुमने चलिए हांजी जी
- घर क बाहर हु निचे आजा ओके ओके ओके
- जय शिव ॐ नमः शिवाय चलिए फिर
हर हर महादेव
अमित त्रिवेदी के इस गाने को काफी ज्यादा पसंद किया गया है। इस गानों को करोड़ों में व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को आप सावन के इस पावन महीने में सुन सकते हैं।
जय हो जय हो शंकरा
- भोलेनाथ शंकर
- आदि देव शंकर
- हे शिवाय शंकर
- तेरे जाप के बिना
- भोलेनाथ शंकर
- चले ये सांस किस तरह
- हे शिवाय शंकर
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit-instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों