Sat Apr 11, 2026 | Updated 06:30 AM IST
image

Chandelier Jhoomar Designs: साधारण से घर को भी महल बना देंगे झूमर के ये लेटेस्ट डिजाइंस, मिलेगा लग्जरी लुक

Chandelier Jhoomar Designs:  अगर आप भी अपने साधारण से घर को खूबसूरत और लक्जरी बनाना चाहती हैं, तो अब आप कुछ लेटेस्ट और डिजाइनर झूमर शामिल कर अपने घर की खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। आइए जानते हैं इन झूमर के डिजाइंस के बारे में। 
Editorial
Updated:- 2026-04-10, 16:05 IST

घर चाहे छोटा हो या बड़ा, महिलाएं अपने घर की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए तरह-तरह के होम डेकोर आइटम शामिल करती हैं। यही नहीं वे एक से एक खूबसूरत इंटीरियर आइडियाज भी शामिल कर अपने घर की खूबसूरती में चार चांद लगाने की कोशिश करती हैं, लेकिन अब आप अपने छोटे और साधारण घर को भी महल जैसा बना सकती हैं। इसके लिए आपको कुछ लेटेस्ट झूमर के डिजाइंस शामिल करने होंगे। आइए जानते हैं इन डिजाइंस के बारे में। 

विंटेज स्टाइल का पेंडेंट झूमर

झूमर घर की शोभा को बढ़ाने में बेहद मदद करते हैं। ऐसे में अधिकतर महिलाएं अपने घर के लिविंग रूम में या किसी भी ऐसे खास कमरे में झूमर जरूर लगवाती हैं। अगर आप भी लेटेस्ट और नए डिजाइन वाले झूमर की तलाश में हैं, तो आपके लिए यह खूबसूरत विंटेज स्टाइल का पेंडेंट झूमर बेस्ट रहेगा, जो घर की खूबसूरती को दोगुना करने के साथ साथ लग्जरी लुक देने में भी मदद करेगा।

1 - 2026-04-10T125356.330

कांच के शेड्स वाला शानदार झूमर

अगर आपका घर बहुत साधारण यानी सिंपल है, लेकिन आप अपने घर को खूबसूरत बनाना चाहती हैं और आप चाहती हैं कि जितने भी मेहमान आए, तो उन्हें आपके घर में इंटर करते हैं अच्छा महसूस हो, तो आप इस तरह का कांच के शेड्स वाला शानदार झूमर भी अपने घर के एंट्रेंस या लिविंग रूम में लगा सकती हैं। ऐसे झूमर के डिजाइंस आपको नजदीकी बाजार में किसी शॉप पर मिल सकते हैं।

2 - 2026-04-10T125401.567

गोल्डन क्रिस्टल झूमर डिजाइन

अगर आप भी घर में किस तरह का झूमर लगाएं, इस बात को लेकर बेहद कंफ्यूज हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है और ना ही कंफ्यूज होने की जरूरत है।  क्योंकि आपके घर के लिए इस तरह का खूबसूरत गोल्डन क्रिस्टल झूमर डिजाइन बेस्ट रहेगा, जिसे आप अपने बजट के अंदर खरीद कर घर की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। ऐसे झूमर आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर मिल सकते हैं।

5 - 2026-04-10T125353.670

यह भी पढ़ें- Jhoomar Designs for Home: घर को बनाना है आलीशान? इन झूमर डिजाइंस के साथ अपने आशियाने को दें 'शाही महल' जैसा लुक

मारिया थेरेसा स्टाइल क्रिस्टल झूमर

इस तरह का खूबसूरत मारिया थेरेसा स्टाइल क्रिस्टल झूमर भी आपके घर की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। ऐसे झूमर के डिजाइंस इन दिनों काफी चलन में है और यह आपके घर की खूबसूरती को बढ़ाने में बेहद मदद करेंगे। ऐसे झूमर को आप नजदीकी बाजार में किसी शॉप से खरीद सकती हैं या ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर भी आपको इस तरह के झूमर के डिजाइंस मिल जाएंगे।

3 - 2026-04-10T125357.660

मल्टिपल टियर्स मेटल केंडल क्रिस्टल झूमर

अगर आपने अभी-अभी अपना नया घर बनाया है और अब आप अपने नए घर को खूबसूरत बनाने के लिए आप झूमर लगाने वाली हैं, तो एक जैसे या बड़ा डिजाइन वाले झूमर चुनने के बजाय आप इस तरह का खूबसूरत मल्टिपल टियर्स मेटल केंडल क्रिस्टल झूमर डिजाइन को चुन सकती हैं। यह आपके घर की खूबसूरती में चार चांद लगा देगा साथ ही देखने वाले के मन को भी खुश कर देगा। 

4 - 2026-04-10T125400.123

यह भी पढ़ें- Jhumar Designs For Home: त्योहार पर घर दिखेगा सबसे खूबसूरत, जब शामिल करेंगी इस तरह के झूमर 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit : Freepik 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।