साल भर के इंतजार के बाद गणेश चतुर्थी का त्योहार फिर से आने वाला है। इस वर्ष 22 अगस्त को गणेश चतुर्थी है और इसके 10 दिन बाद अनंत चौदस तक पूरे देश में गणेश उत्सव मनाया जाएगा। मगर विश्व भर में फैले कोविड-19 संक्रमण से भारत की जंग अभी खत्म नहीं हुई है। हालांकि, कई सावधानियों का ध्यान रखते हुए देश में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, मगर कोविड-19 संक्रमण से बचने के लिए लोग हर वो जरूरी काम कर रहे हैं, जो उन्हें इस संक्रमण की चपेट में आने से बचा सकता है।
ऐसे में गणेश उत्सव के शुरू होने का उत्साह तो सभी के मन में, मगर पहले के वर्षों जैसी चकाचौंध और धूम शायद इस वर्ष देखने को न मिले। बड़ी बात तो यह कि इस बार गणेश उत्सव में मुंबई में 86 सालों से सजने वाला 'लाल बाग का राजा' पंडाल भी नहीं सजेगा। इतना ही नहीं, यहां गणपति की प्रतिमा तक नहीं रखी जाएगी। आपको बता दें कि मुंबई के 'लाल बाग के राजा' के दर्शन करने हर साल लाखों लोग देश के कोने-कोने से मुंबई पहुंचते थे लेकिन इस साल ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिलेगा।
इसे जरूर पढ़ें: इन उपायों से प्रसन्न होते है विघ्नहर्ता गणेश जी, पूरी करते हैं सभी मनोकामना
यह खबर मन को उदास जरूर करती है कि इस वर्ष 'लाल बाग के राजा' के दर्शन नहीं होंगे, मगर मुंबई के लाल बाग में इस वर्ष गणेश उत्सव की जगह 'आरोग्य उत्सव' मनाया जा रहा है। 'लाल बाग के राज' मंडल के प्रेसिडेंट बालासाहेब कांबली ने इस बारे में बताया, 'यह मुश्किल समय है, हम सभी को एक दूसरे की मदद करनी चाहिए। गणपति भी यही चाहते हैं और इसी वजह से हम इस वर्ष 'गणपति उत्सव' की जगह 'आरोग्य उत्सव' मना रहे हैं। ताकि लोगों की मदद हो सके।' (इन मंत्रों के साथ करें गणेश जी की स्थापना)
बालासाहेब ने बताया, ' इस उत्सव में प्लाजमा डोनेशन और ब्लड डोनेशन कैम्प लगाया गया है। इस कैंप में आकर जो लोग अपना प्लाजमा डोनेट करेंगे उसे हम अस्पताल में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए दे देंगे। इस कैम्प में प्लाजमा डोनेशन के लिए 250 लोगों को ट्रेनिंग दी गई है और अब तक 100 लोग अपना प्लाजमा डोनेट कर चुके हैं। 21 अगस्त तक प्लाजमा डोनेशन का कैम्प चलता रहेगा और 22 अगस्त से जब गणपति उत्सव शुरू होगा तब हमारा ब्लड डोनेशन का कैम्प अगले 10 दिन के लिए शुरू हो जाएगा।' अर्थात देखा जाए तो बेशक इस बार 'लाल बाग के राजा' के दर्शन और प्रशाद के लिए भक्त तरसें, मगर इस बार उन्हें 'लाल बाग के राजा' एक अच्छा काम करने का मौका दे रहे हैं।
इसे जरूर पढ़ें: साउथ इंडिया में हैं भगवान गणेश के ये प्रसिद्ध मंदिर, 1 बार जरूर करें दर्शन
गणेश उत्सव से जुड़ी और भी रोचक बातों को जानने के लिए पढ़ती रहें हरजिंदगी।
Image Credit: pallav palival
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।